Categories: ओलंपिक

भारतीय महिला शूटर खिलाड़ी तेजस्विनी सावंत के बारे में जानिए सभी जानकारी

भारतीय महिला शूटर खिलाड़ी तेजस्विनी सावंत जो 10 मीटर एयर राइफल और 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में हिस्सा लेती हैं। तेजस्विनी ने दोहा में हुई एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर 3 पोजीशन के इवेंट में फाइनल में पहुंचने के साथ साल 2020 में टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए भी अपना टिकट पक्का कर लिया है।

शुरूआती जीवन

12 सितम्बर 1980 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में तेजस्विनी सावंत का जन्म हुआ था। तेजस्विनी के पिता का नाम रवींद्र सावंत और मां का नाम सुनीता सावंत हैं। 13 साल की उम्र में तेजस्विनी की शूटिंग को लेकर दिलचस्पी शुरू हुई थी, वहीं तेजस्विनी के पिता भारतीय नेवी में ऑफीसर थे और साल 2010 में उनका देहांत हो गया था।

निजी जीवन

एक आर्मी परिवार में जन्म लेने वाली तेजस्विनी सावंत अपने जीवन में काफी डिसीप्लिन वाली रही हैं। तेजस्विनी की 2 छोटी बहने विजयमाला गावली और अनुराधा पित्रे हैं। 11 फरवरी 2016 को तेजस्विनी ने 26 साल की उम्र में समीर डारेकर से शादी कर ली, जिसके बाद तेजस्विनी अपने पति के साथ पुणे में रहती हैं।

प्रोफेशनल जीवन

13 साल की उम्र में शूटिंग की शुरूआत करने वाली तेजस्विनी ने दुधाली में इसका अभ्यास करना शुरू किया था। शुरू में तेजस्विनी को लोकल कोच जयसिंह कुसाले के अंडर में ट्रेनिंग मिली लेकिन कुछ साल अभ्यास करने के बाद तेजस्विनी ने टूर्नामेंट्स में भाग लेना शुरू कर दिया था। जिसके बाद साल 2004 में इस्लामाबाद में हुए 9 वें साउथ एशियन स्पोर्ट्स फेडरेशन गेम्स में तेजस्विनी ने हिस्सा लेते हुए गोल्ड मेडल जीता उसके बाद सभी को उनके बारे में पता चला।

वर्तमान में तेजस्विनी स्पोर्ट्स विभाग में ऑफीसर ऑन स्पेशल ड्यूटी के पद पर काम कर रही हैं। वहीं शूटिंग में शानदार प्रदर्शन के लिए तेजस्विनी को साल 2011 में अर्जुन पुरस्कार भी मिल चुका है।

साल 2005 से तेजस्विनी ने नेशनल लेवल पर होने वाले टूर्नामेंट्स में भाग लेना शुरू कर दिया जिसमें सावंत ने नेशनल चैंपियनशिप में 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 5 कांस्य पदकों को अपने नाम पर किया था। वहीं साल 2006 में तेजस्विनी का चयन कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए हो गया। जिसमें मेलबर्न में तेजस्विनी महिला व्यक्तिगत 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता, वहीं महिला 10 मीटर एयर राइफल पेयर्स इवेंट में अवनीत कौर के साथ मिलकर गोल्ड जीता।

इसके बाद तेजस्विनी ने साल 2009 में म्यूनिक में हुए ISSF वर्ल्डकप में 50 मीटर एयर राइफल 3 पोजीशन में कांस्य पदक जीता। इसके बाद साल 2010 तेजस्विनी ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर देश की पहली महिला खिलाड़ी बन गयी ऐसा करने वाली। वहीं साल 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में तेजस्विनी ने महिला 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट के फाइनल में सिल्वर पदक जीता।

दोहा में साल 2019 में हुए एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में तेजस्विनी ने महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में क्वालीफिकेशन में 5 वें स्थान पर खत्म करते हुए टोक्यो में होने वाले साल 2020 के ओलंपिक खेलों के लिए भी अपना टिकट पक्का कर लिया।

निजी जानकारी

  • जन्म – 12 सितम्बर 1980
  • जन्म – 39 साल (साल 2019 तक)
  • जन्मस्थान – कोल्हापुर, महाराष्ट्र, भारत
  • राशी – कन्या
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • होमटाउन – कोल्हापुर, महाराष्ट्र, भारत
  • कॉलेज – शिवाजी यूनिवर्सिटी
  • प्रोफेशन – शूटिंग
  • इवेंट – 10 मीटर एयर राइफल, 50 मीटक राइफल 3 पोजीशन, 50 मीटर राइफल प्रोन पेयर्स, 50 मीटर राइफल प्रोन
  • वैवाहिक स्थिती – शादीशुदा
  • क्वालीफिकेश – मनोविज्ञान विषय में बीए
  • रिलीजन – हिंदू
  • हॉबी – गाने सुनना, किताबें पढ़ना

शारीरिक माप

  • लम्बाई – 5 फुट 1 इंच (158 सेंटीमीटर)
  • वजन – 65 किलोग्राम
  • आंखो का रंग – ब्लैक
  • बालों का रंग – ब्लैक

अचीवमेंट

भारत सरकार की तरफ से शूटिंग में शानदार प्रदर्शन के लिए तेजस्विनी को साल 2011 में अर्जुन पुरस्कार मिला था।

विवाद

अभी तक तेजस्विनी सावंत का पूरा ध्यान अपने खेल को लेकर ही रहा है और वह किसी तरह के विवादों से काफी दूर ही देखी गयी हैं।

नेटवर्थ

तेजस्विनी सावंत की नेटवर्थ को लेकर किसी तरह की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago