Patna Pirates Team Season 7: पटना पाइरेट्स, प्रो कबड्डी की सबसे सफल टीम है. जिसने 6 सीज़न में से 3 सीज़न अपने नाम किए हैं. पहला सीज़न तीसरे पायदान पर समाप्त करने के बाद सीज़न-2 में पटना पाइरेट्स की टीम चौथे पायदान पर रही थी.
यह कहना गलत नहीं होगा कि पटना पाइरेट्स की टीम अपने कप्तान पर बहुत ज्यादा निर्भर करती है. जिसकी वजह से उनकी टीम के किसी एक खिलाड़ियों का रिकॉर्ड व्यक्तिगत तौर पर बहुत कुछ खास नहीं हैं. मगर यह टीम सीज़न वन से ही टीम यूनिट की तरह खेलती आ रही है. जिसका फायदा उन्हें होता रहा है.
पटना पाइरेट्स की कप्तान परदीप नरवाल जोकि एक रेडर हैं उन्होंने पिछले सीज़न कुल 21 मैच खेले थे. जिसमें उन्होंने कुल 233 प्वांइट्स अपने नाम किए थे. उसके बाद जो पटना पाइरेट्स के दूसरे प्रमुख रेडर थे मंजीत उनके नाम 22 मैचों में सिर्फ 102 प्वाइंट्स थे.
अगर बात पिछले सीज़न के डिफेंडर खिलाड़ियों की करी जाए तो, यहां पर भी इस टीम का कोई एक खिलाड़ी भी टॉप 10 टैकल प्वाइंट्स जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में नहीं है. इस टीम के पिछले सीज़न का सबसे मजबूत डिफेंडर खिलाड़ी जयदीप थे. जिन्होंने 22 मैच खेलते हुए कुल 58 टैकल प्वाइंट्स अपने नाम किए थे.
पटना पाइरेट्स की डिफेंडर विकास काले जोकि पूरे पिछने सीज़न के 22 मैचों में सिर्फ 3 सुपर टैकल कर सके थे. उनसे भी इस वर्ष अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदें होंगी.
पटना पाइरेट्स की टीम ने इस वर्ष परदीप नरवाल, जवाहर, विकास जागलान और तुषार पाटिल को पिछले सीज़न से रिटेन किया था.
पटना पायरेट्स की टीम, कप्तान व उनका घरेलू मैदान | Patna Pirates Team Season 7
पटना पायरेट्स का घरेलू मैदान पाटिलपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स हैं जोकि पटना में ही स्थित है. इसमें दर्शकों के बैठने की क्षमता लगभग 20000 है और यह दर्शकों के बैठने की क्षमता के आधार पर सबसे बड़ा एरिया है. इस टीम के मुख्य कोच राम मेहर सिंह हैं व टीम का आधिपत्य राजेश वी. शाह के पास है.
टीम- परदीप नरवाल, जवाहर डागर, विकास जागलान, मोहित, सुरेंद्र नाडा, जंग कुन ली, मोहम्मद मघसौदौला, जयदीप, हादी ओशटोरक, नीरज कुमार, महेंद्र चौधरी, रविंदर, आशीष, नवीन, पूर्ण सिंह, बिंट्टू नरवाल, नितिन रावल व संतलाल रावल
संभावित प्लेइंग VII – परदीप नरवाल, जवाहर, विकास जगलान, तुषार पाटिल, मोहित, जंग कुन ली और सुरेंद्र नाडा
आपको ये भी रोचक लगेगा:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…