Highest run chase in world cup :- आज कल देखने को मिलता है कि कितना बड़ा भी स्कोर बना लें, वह सुरक्षित नही है। टीम आज वनडे में 350 से अधिक रन बनाने के बाद भी मैच हार जा रही है। ऐसे अनगिनत मुकाबले हैं, जहां टीम बड़ा स्कोर करने के बाद भी हार गई थी। बात विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट की करें तो यहां भी ऐस कई उलटफेर देखने को मिले हैं, जब टीम एक बड़ा स्कोर सेट करने के बाद सेफ दिख रही थी। लेकिन फिर हैरान करने वाले रिज़ल्ट देखने को मिले।
आज विश्व कप के ऐसे ही 6 सब से बड़े रन चेज़ के बारे में बता रहे हैं।
#1 आयरलैंड 329/6 बनाम इंग्लैंड
Highest run chase in world cup :- आयरलैंड की टीम इस बार यानी विश्व कप 2019 का हिस्सा नही है। लेकिन इससे पहले तक वह टूर्नामेंट का हिस्सा कई बार रह चुकी है। यूं तो यह एक कमज़ोर टीम है। लेकिन विश्व कप में इसने ओस उलटफेर कई मौकों पर किए जिससे कि क्रिकेट पंडित भी हैरान रग गए। इस मुकाबले की बात करें तो 2011 विश्व कप में बेंगलुरु के मैदान पर इंग्लैंड और आयरलैंड आमने सामने थी। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 327 रन बनाए।
जवाब में 111 पर आयरलैंड के 5 विकेट गिर गए। लेकिन इसी के बाद बाज़ी पलटनी शूरू हो गयी। केविन ओ ब्रायन की ताबड़तोड़ पारी के आगे इंग्लैंड की गेंदबाजी पस्त हो गई। मैच 5 गेंद बाकी रहते आयरलैंड के नाम हो गया। यह आयरलैंड के लिए एक सामान्य जीत नही थी। बल्कि इसके साथ उसने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसी में एक रिकॉर्ड विश्व कप इतिहास के सब से बड़े रन चेज़ का था।
#2 श्रीलंका 313/7 बनाम जिम्बाब्वे
Highest run chase in world cup :- जिम्बाब्वे की हालत भले ही पिछले कुछ सालों में काफी लचड़ हुई हो, लेकिन 90 के दशक में इस टीम की भी तूती बोलती थी। भारत जैसी टीम को भी इससे कड़ी टक्कर मिलती थी। 1992 के विश्व कप के मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खो कर 312 रन बनाए। इसमें ओपनर एनडी फ्लॉवर ने 152 गेंद में 115 रन तथा एनडी वॉलर ने 45 गेंद में 83 रन बना दिए थे।
इसके जवाब में श्रीलंका ने रौशन महानामा के 59, आथूला स्मरसेकरा के 75 तथा अर्जुन राणातुंगा के 88 रन की नाबाद पारी की मदद से इस लक्ष्य को 4 गेंद और 7 विकेट बाकी रहते हासिल कर लिया। यह विश्व कप इतिहास की चेज़ कड़ते हुए दूसरी सब से बड़ी जीत है।
#3 आयरलैंड 307/4 बनाम नीदरलैंड
Highest run chase in world cup :- 2011 विश्व कप में आयरलैंड की टीम 2 बार 300 के पार का लक्ष्य पाने में सफल रही थी। इस बार यह मुकाबला आयरलैंड के बराबरी की टीम नीदरलैंड के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन में था।
यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड ने 306 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड ने पॉल स्टर्लिंग के 101 की मदद से 4 विकेट बाकी रहते मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच में रेयान टेन देशकाटे ने भी 101 रन की पारी खेली थी।
#4 आयरलैंड – 301/9 बनाम वेस्टइंडीज
highest run chase in world cup :- विश्व कप के सबसे अधिक रन चेज़ के मामले में कमज़ोर टीम आयरलैंड का ही जलवा है। एक बार फिर इसने 2015 विश्व कप में खेलते हुए बड़ा उलटफेर कर दिया।
इसकी अपेक्षा मज़बूत माने जाने वाली वेस्टइंडीज टीम ने इसके सामने जो लक्ष्य रखा उसे आयरलैंड ने बेहद ही आसानी से किसी मज़बूत टीम की तरह 5 ओवर बाकी रहते 307 रन बना कर 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया था।
#5 इंग्लैंड – 301/9 बनाम वेस्टइंडीज
Highest run chase in world cup :- 2019 विश्व कप की मेजबानी कर रही इंग्लैंड टीम भले ही अब तक एक भी विश्व कप नही जीत पाई हो, लेकिन ढेर सारे रिकॉर्ड इस टीम के साथ जुड़े हैं। विश्व कप इतिहास का 5वां सब से बड़ा रन चेज़ इसी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2007 विश्व कप में किया था। वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले में क्रिस गेल के 79, ड्वेन स्मिथ के 61 तथा मार्लन सैमुअल्स के 51 रन की मदद से 300 रन बनाए। वेस्टइंडीज का स्कोर और बेहतर हो सकता था। लेकिन इसने अपने अंतिम के 6 विकेट केवल 42 रन जोड़ कर खो दिए।
जवाब में खेलने आई इंग्लैंड टीम इस लक्ष्य तक बड़ी मुश्किल से आई। मैच बेहद रोमांचक स्तिथि में था। लेकिम अंततः 1 विकेट और 1 गेंद बाकी रहते इंग्लैंड ने उस रोमांचक मुकाबले को अपनी झोली में कर लिया था।
#6 दक्षिण अफ्रीका – 300/7 बनाम भारत
highest run chase in world cup :- 2011 विश्व कप में भारत ने बेहतरीन जीत दर्ज की थी। लेकिन 1 लीग मैच के दौरान बेहद रोमांचक मैच में इसे दक्षिण अफ्रीका के हांथो मुंह की खानी पड़ी थी। विश्व कप 2011 के 29वें मैच में भारत ने जबरदस्त शुरूआत के बाद भी 296 रन ही बना पाई थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए सचिन 111 तथा सहवाग 73 ने पहले विकेट के लिए 142 रन जोड़े। एक समय भारतीय टीम 40वें ओवर में 267 पर 1 विकेट थी। लेकिन यहां से विकेट का पतन शुरू हुआ और टीम 296 पर रह गयी।
जवाब में खेलने आई दक्षिण अफ्रीका के लिए भी हालत कुछ हद तक भारत जैसे ही रहे। फिर भी बेहद रोमांचक टक्कर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने 2 गेंद तथा 3 विकेट बाकी रहते यह मैच जीत लिया था। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के लिए हाशिम अमला ने 61, जैक कैलिस 69 तथा एबी डिविलियर्स ने 52 रन बनाए थे।
धन्यवाद !
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…