Cricket World Cup 2019 Stadiums : आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का 12वां संस्करण एक बार फिर लौट कर इंग्लैंड आ गया है। इस बार इसकी मेज़बानी इंग्लैंड और वेल्स कर रहा है। इस टूर्नामेंट को हर मामले में ऐतिहासिक बनाने के लिए आयोजकों से ले कर मेज़बान तक ने कोई कसर नही छोड़ी है। इस बार यह मुकाबला 30 मई से शुरू को कर 14 जुलाई तक चलेगा। इसमें कुल 48 मैच होंगे। सभी 10 टीमें एक दूसरे के खिलाफ भिड़ेगी। इन मुकाबलों के लिए कुल 11 मैदान चुने गए हैं।
सभी टीमें बारी बारी से इन मैदान पर जलवे बिखेरते नज़र आएगी। आज आपको इन्ही मैदान के बारे में बता रहे हैं, जहां विश्व कप 2019 के मैच खेले जाएंगे।
Cricket World Cup 2019 Stadiums : लंदन, इंग्लैंड में मौजूद यह मैदान बहुत ही ऐतिहासिक मैदानों में गिना जाता है। यहां कई ऐतिहासिक मैच भी खेले गए हैं। इस मैदान को 1845 में ही खोला गया था।
सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस इस मैदान की कुल दर्शक क्षमता 23,500 है। विश्व कप का पहला मैच इसी मैदान पर 30 मई को मेज़बान टीम इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। यहां कुल 5 मैच होंगे। यहां एक मैच भारत तथा ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 जून को खेला जाएगा।
ट्रेंट ब्रिज
Cricket World Cup 2019 Stadiums : इंग्लैंड के नॉटिंघम में मौजूद इस मैदान को 1841 में ही खोला गया था। इस लिहाज से यह मैदान काफी पुराना है। इस मैदान की कुल दर्शक क्षमता 15,350 है।
इस मैदान पर भी 5 विश्व कप 2019 के मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें से एक मैच भारत तथा न्यूज़ीलैंड के बीच 13 जून को खेला जाएगा। यहां के विकेट पर तेज़ रन बनते इस बार देखे जा सकते हैं।
सोफिया गार्डन
इस मैदान को विश्व कप 2019 को ध्यान में रखते हुए बिल्कुल नए सिरे से तैयार किया गया है। इस मैदान को द स्वलेक स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है।
पहले इस मैदान की दर्शक क्षमता केवल 5500 ही थी। लेकिन पुर्ननिर्माण के बाद यह बढ़ कर 15,000 हो गया है। इस मैदान पर अब तक केवल 3 ही टेस्ट मैच हुए हैं। इस मैदान पर भारत तथा बंग्लादेश के वार्मअप मैच के अलावा विश्व कप 2019 के कुल 4 मैच खेले जाएंगे।
यूं तो इस मैदान को 1889 में ही खोल दिया गया था। लेकिन यहां इंग्लैंड के काउंटी मैच ही खेले जाते थे। विश्व कप के लिए इसमें काफी बदलाव किए गए हैं।
वनडे मैच के लिए इसमें दर्शकों की क्षमता बढ़ा कर 15,000 कर दी गयी है। यह मैदान इंग्लैंड के ब्रिस्टल में है तथा घरेलु टीम गलूसिस्टरशायर का होम ग्राउंड है। इस मैदान पर 1 वार्मअप तथा 3 विश्व कप के मैच खेले जाएंगे। यहां सारे मुकाबले दिन में ही खेले जाएंगे। इसकी मुख्य वजह ये है की इस मैदान पर फ्लड लाइट नही है।
इस मैदान की दर्शक क्षमता 6500 ही है। लेकिन विश्व कप को ध्यान में रखते हुए 20,000 के बैठने की व्यवस्था की गई है। इस मैदान को 2001 में खोला गया था।
इसके बाद से यहां कुल 3 अंतराष्ट्रीय मैच हुए हैं। काउंटी क्रिकेट यहां नियमित रूप से होता आया है। इस मैदान पर कुल 5 मैच होंगे। इसमें 2 मैच भारत का होगा। यहां भारतीय टीम 5 जून को दक्षिण अफ्रीका से तथा 22 जून को अफगानिस्तान से भिड़ेगी।
यह भी मैदान काउंटी मैच के लिए ही उपयोग होता रहा है। यजी मैदान इंग्लैंड की घरेलू टीम समरसेट का होम ग्राउंड है। यहां अब तक कोई अंतराष्ट्रीय मैच नही हुआ है।
हालांकि यह मैदान 1882 से उपयोग में है। इस मैदान पर 3 मुकाबले खेले जाएंगे। यह तीनों ही दिन के ही मैच हैं। क्यों कि इस मैदान पर भी लाइट्स की व्यवस्था नही है।
1857 में शुरू हुआ यह मैदान 16 जून को भारत पाकिस्तान के ऐतिहासिक भिड़ंत के गवाह बनने के साथ साथ कुल 5 विश्व कप मैच की मेजबानी करेगा।
यहां भारत – पाकिस्तान वाले मुकाबले के अलावा भारतीय टीम 27 जून को वेस्टइंडीज से भी भिड़ेगी। इस मैदान पर भी लाइट्स की व्यवस्था नही है। यहां की दर्शक क्षमता 19,000 है। यहां अब तक 78 अंतराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं।
इंग्लैंड के बर्मिंघम में मौजूद यह मैदान अब तक 51 टेस्ट मैच का गवाह रह चुका है। अब 2019 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल समेत कुल 5 मैच की मेजबानी करेगा।
यहां भारतीय टीम 30 जून को मेज़बान इंग्लैंड से तथा 2 जुलाई को बंग्लादेश से भिड़ेगी। 21,000 दर्शक क्षमता वाले इस मैदान पर भी फ्लड लाइट्स नही है।
1890 में शुरू हुए इस मैदान पर 77 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। यह इंग्लैंड के लीड्स में मौजूद है। यहां विश्व कप के 4 मैच होंगे।
भारतीय टीम यहां 06 जुलाई को श्रीलंका से खेलती नज़र आएगी। यहां की दर्शक क्षमता 17,000 हज़ार है। फ्लड लाईट की व्यवस्था यहां भी नही है।
क्रिकेट का मक्का कहा जाने वाला लार्ड्स का मैदान विश्व कप के फाइनल समेत कुल 5 मैच का गवाह बन कर अपने इतिहास में गौरव का एक और पन्ना जोड़ लेगा।
लंदन में मौजूद इस मैदान को 1814 में ही खोल दिया गया था। 30,000 दर्शक की क्षमता वाले मैदान पर लाइट्स समेत सभी आधुनिक तकनीक मौजूद है।
रिवरसाइड ग्राउंड
इंग्लैंड के चेस्टर ली स्ट्रीट नामक जगह पर मौजूद यह ग्राउंड इंग्लैंड की घरेलू टीम डरहम का घरेलू मैदान है। आमतौर से यहां 5000 दर्शक के ही बैठने की व्यवस्था होती है।
लेकिन अंतराष्ट्रीय मैच के लिए यहां 17,000 की व्यवस्था है। इस मैदान पर कुल 3 वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे। फ्लड लाइट्स की व्यवस्था इस मैदान पर भी नही है।
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…