हम सभी महेंद्र सिंह धोनी के काफी बड़े फैन हैं और सभी उनके जीवन से जुड़ी हर एक बड़ी से लेकर छोटी चीजे के बारे में जानकारी रखते हैं, जिसमें एक बात सभी को पता है, कि धोनी भारतीय टीम में आने से पहले खड़गपुर के रेलवे स्टेशन में एक टिकट कलेक्टर थे। पूर्व भारतीय कप्तान ने उस समय क्रिकेट में आगे बढ़ने को लेकर लगातार मेहनत करने के साथ नौकरी भी करते थे, लेकिन एक दिन उन्होंने इस नौकरी को छोड़कर पूरा क्रिकेट पर ही लगाने का फैसला किया।
अब ऐसी ही एक और कहानी क्रिकेट फील्ड में देखने को मिल रही है, जिसमें रेलवे की तरफ से रणज़ी के इस सीज़न में डेब्यू करने वाले हिमांशु सांगवान के साथ देखने को मिल रही है, जिन्होंने मुम्बई के खिलाफ हुए रणजी मैच में दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर अपनी टीम को 10 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।
हिमांशु सांगवान जो रेलवे में टिकट कलेक्टर की नौकरी करते हैं, उन्होंने मुम्बई के खिलाफ मैच में दूसरी पारी में 60 रन देकर 5 विकेट हासिल किये जिसमें पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे जैसे बड़े विकेट भी शामिल थे। दिल्ली से आने वाले 24 साल के इस तेज गेंदबाज़ ने सिर्फ 3 मैचो में ही 24 विकेट अपने नाम पर कर लिये हैं।
41 बार रणज़ी ट्राफी को अपने नाम पर कर चुकी मुम्बई की टीम इस मैच की पहली पारी में सिर्फ 114 रनों पर ही सिमट गयी थी, जिसमें सांगवान के साथ गेंदबाज़ी कर रहे टी. प्रदीप ने अच्छी गेंदबाज़ी की थी, जिसके बाद रेलवे ने अपनी पहली पारी में 266 रन बनाकर 152 रनों की महत्तवपूर्ण बढ़त हासिल कर ली और सांगवान ने मुम्बई की दूसरी पारी में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 198 रनों पर समेट दिया।
अब सभी को प्रदीप सांगवान की इस सफलता के पीछे का राज भी पता चल रहा जिसमें खुद हिमांशु ने यह बताया कि उन्हें एमआरएफ पेस फाउंडेशन में दिग्गज़ ऑस्ट्रेलियन गेंदबाज़ ग्लैन मैक्ग्राथन ने महत्तवपूर्ण सलाह दी थी, जिसके बाद उसका असर अब गेंदबाज़ी में देखने को मिल रहा है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…