Categories: CricketNews

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज़ से पहले कप्तान विराट कोहली का दिखा नया अवतार

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए साल 2019 बेहद शानदार बीता और उन्होंने सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के साथ लगातार चौथे साल ये कारनाम करके दिखाया। कोहली ने साल 2019 में सभी फार्मेट में मिलाकर कुल 2455 रन बनाये इसके अलावा वर्तमान में वह एकलौते ऐसे बल्लेबाज़ी हैं, जिनका सभी फार्मेट में 50 से अधिक का बल्लेबाज़ी औसत है। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2019 की अपनी आखिरी सीरीज़ वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेली थी, जिसको टीम ने अपने नाम पर किया था।

इसके बाद टीम के सभी खिलाड़ी नये साल में अपने परिवार के साथ समय बिताने चले गए तो वहीं कप्तान कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नये साल का जश्न मनाने स्विटजरलैंड पहुंच गए। लेकिन अब वह देश वापस लौट चुके हैं, क्योंकि टीम को 5 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचो की टी20 सीरीज़ खेलनी हैं, जिसका पहला मैच गुवाहटी के बासपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

वहीं 31 साल के कोहली नये साल में कुछ अलग ही अंदाज में मैदान में कदम रखने वाले हैं, जिसमें उन्होंने फैशन स्टाइलिस्ट अलीम हकीम के यहां जाकर एक नया हेयरस्टाइल करवाया है, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी के साथ वायरल हो रही है। नयी हेयरस्टाइल में कोहली बेहद अलग दिख रहे हैं।

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज़ की कर रहे तैयारी

अंतरराष्ट्रीय टी20 में भारतीय टीम को रैकिंग में भी सुधार की तरफ देखना होगा जिसके लिए टीम को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 3 मैचो की सीरीज़ के सभी मैच जीतने की कोशिश करनी होगी। वर्तमान में टीम इंडिया टी20 रैकिंग में 258 अंको के साथ 5 स्थान पर है, लेकिन वहीं श्रीलंका 7 वें स्थान पर है, जिस कारण सीरीज़ के सभी मैच जीतकर टीम रैकिंग में थोड़ा सुधार कर सकती है।

लंका के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज़ खत्म होने के बाद टीम को घर पर ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचो की वनडे सीरीज़ खेलनी है, जिसका पहला मैच 14 जनवरी को मुम्बई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जाएगा। साल 2020 के आखिर में होने वाले टी20 विश्वकप को देखते हुए भारतीय टीम की कोशिश अधिक से अधिक टी20 मैच खेलने को लेकर है और इसी कारण टीम न्यूज़ीलैंड के दौरे पर 5 टी20 मैचो की सीरीज़ खेलेगी।

यहां पर देखिए विराट कोहली का नया अवतार

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago