T20 World Cup में सबसे ज्यादा 50: ऑस्ट्रेलिया में साल 2020 में आईसीसी का सबसे बड़ा इवेंट टी20 वर्ल्डकप खेला जाएगा जो अक्टूबर और नवंबर महिने में होगा। पहली बार ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर होने वाले टी20 वर्ल्डकप को देखते हुए सभी टीमों को अपनी तैयारियां अलग तरह से करनी होगी क्योंकि वहां के मैदान काफी बड़े होते हैं, जिस कारण बड़े शॉट खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान काम नहीं होगा।
टी20 फार्मेट में हमने देखा है, कि टीमें ऐसे बल्लेबाजो को अधिक तरजीह देती हैं, जो पहली ही गेंद से बड़ा शॉट खेलने की हिम्मत रखती हैं, लेकिन उन्हें ऐसे भी बल्लेबाजो की भी जरुरत होती है, जो एक छोर से लगातार रनों की गति को बनाये रखने के साथ लम्बी पारियां भी खेल सके। जिसके बाद हम आपको अभी तक आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
5 – तिलकरत्ने दिलशान (6 अर्धशतक)
श्रीलंका टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान जिनका इस फार्मेट में भी बल्ला काफी शानदार तरीके से बोलता हुआ दिखाई दिया है। तिलकरत्ने दिलशान ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में कुल 35 मैचो की 34 पारियों में खेलते हुए जहां 30.93 के औसत से 897 रन बनाये तो उन्होंने इसमें 6 अर्धशतकीय पारियां भी खेली है।
4 – रोहित शर्मा (6 अर्धशतक)
भारतीय टीम को मौजूदा सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा जो वर्तमान में तीनों ही फार्मेट के सबसे शानदार बल्लेबाजो में से एक माने जाते हैं और अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में मौजूदा समय में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। रोहित ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में अभी तक 28 मैचो की 25 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 39.58 के औसत से कुल 673 रन बनाये हैं, जिसमें 6 अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं।
यह भी पढ़े: T20 World Cup में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
3 – महेला जयवर्धने (6 अर्धशतक)
T20 World Cup में सबसे ज्यादा 50: श्रीलंकन टीम के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने जो तीनों ही फार्मेट में लम्बी पारियां खेलने के लिए पहचाने जाते थे। महेला जयवर्धने ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में 31 मैचो की 31 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए जहां 39.07 के औसत के साथ 1016 रन बनाये हैं, तो वहीं जयवर्धने ने 6 अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं।
2 – क्रिस गेल (7 अर्धशतक)
वेस्टइंडीज़ टीम के ओपनिंग बल्लेबाज क्रिस गेल जिनका टी20 फार्मेट में बाकी किसी भी खिलाड़ी से कहीं शानदार रिकॉर्ड देखने को मिलता है, उन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में 28 मैचो की 26 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 40 के औसत के साथ कुल 920 रन बनाये हैं, जिसमें उन्होंने 7 बार अर्धशतकीय पारी खेली है।
1 – विराट कोहली (9 अर्धशतक)
T20 World Cup में सबसे ज्यादा 50: मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जो तीनों ही फार्मेट में टॉप 3 के बल्लेबाजो की लिस्ट में शुमार हैं। कोहली ने अभी तक आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में 16 मैचो की 16 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 86.33 के औसत के साथ जहां 777 रन बनाये हैं, तो उन्होंने 9 अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…