Categories: Cricket

वनडे में एक पारी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम

वनडे में एक पारी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम: क्रिकेट का खेल जहां एक मैच मे अनिश्चितायें तबतक बरकरार रहती है,जबतक दूसरी टीम अपनी पुरी ताकत ना दिखा दे। किसी-किसी मैचो मे ऐसे रिकॉर्ड बन जाते है कि वो मैच बस उन रिकॉर्ड कि वजह से लोगो को याद रह जाते है। किसी जमाने मे एकदिवसीय मैच 60 ओवर का हुआ करता था और तब 250-270 रन किसी मैच को जीतने के लिए काफि हुआ करता।

आज के मॉर्डन क्रिकेट मे 350 रन एक मैच जीताउ स्कोर माना जाता है। ऐसा नही है कि टीमे 270-280 रन बनाकर मैच नही जीतती है,लेकिन कुछ हि मैच ऐसे होते है,जिनमे जीत मिलती है।

इस आर्टिकल हम आपको ऐसे टीमो के बारे बतायेगें जिन्होने वनडे क्रिकेट के एक पारी मे सर्वाधिक स्कोर बनाये है, और इस लिस्ट मे ऐसे टीमे भी है जिन्होने एक नही दो-दो बार ये कारनामा कर दिखाया है और कुछ ग्राउंड ने भी इन टीमो का साथ दिया।

वनडे में एक पारी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम-

इंग्लैंड-

इंग्लैंड टीम भी एक अरसे से क्रिकेट के हर एक प्रारुप मे राज करती आ रही और अब इंग्लैंड टीम के पास वर्ल्ड कप भी है।क्रिकेट कि शुरुआत करने वाली इस देश कि क्रिकेट टीम ने एकदिवसीय प्रारुप के एक पारी मे सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड एक नही दो-दो बार बनाया है और दोनो हि रिकॉर्ड एक हि मैदान पर बने है,दोनो हि मैचो मे एलेक्स हेल्स हि मैन ऑफ द मैच रहे थे।

#1. मैदान नॉटिंघम का था,तारीख जून 19, 2018 टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला ऑस्ट्रेलिया टीम पर भारी पड गया पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड कि टीम ने 50 ओवर मे 6 विकेट के नुकसान पर 481 रन बनाया और इंग्लैंड कि टीम ने इस मैच को रिकॉर्ड 242 रनो जीत हासिल किया था। इंग्लैंड कि टीम ने आजतक इतने बडे अंतराल से मैच नही जीता था और ये अबतक के क्रिकेट इतिहास का वनडे मे सर्वाधिक टीम स्कोर है।

#2. मैदान एक बार फिर नॉटिंघम का था,तारीख अगस्त 20,2016 इस बार विपक्षी टीम थी पाकिस्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड कि टीम ने निर्धारित 50 ओवर मे 3 विकेट के नुकसान पर 444 रन बनाया और इंग्लैंड कि टीम ने इस मैच को 169 रनो से जीता था।

यह भी पढ़े: वनडे क्रिकेट मे सबसे तेज 10,000 रन

श्रीलंका-

#3. मैदान आम्सटलवेन का था,तारीख जुलाई 4, 2006 इस बार विपक्षी टीम थी नीदरलैंड्स टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका कि टीम ने निर्धारित 50 ओवर मे 9 विकेट के नुकसान पर 443 रन बनाया और श्रीलंका कि टीम ने इस मैच को 195 रनो से जीता था। वनडे मे श्रीलंका टीम के इतिहास का ये सर्वाधिक स्कोर है।

साउथ अफ्रिका-

विश्व क्रिकेट मे चोकर्स के नाम से मशहुर साउथ अफ्रिका कि टीम मे दुनिया सबसे बेहतर बल्लेबाज बेहतर गेंदबाज और बेहतर फिल्डर भी रहे है लेकिन आज तक साउथ अफ्रिका विश्व विजेता नही बन सकी है। हर बडे ICC टुर्नामेंट  मे चोक करने जाने वाले इस टीम ने एकदिवसीय प्रारुप के एक पारी मे सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड एक नही दो-दो बार बनाया है और दोनो हि रिकॉर्ड एक हि मैदान पर बने है।

#4. मैदान जोहान्सबर्ग का था,तारीख जनवरी 18,2015 टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला वेस्टइंडीज टीम पर भारी पड गया पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रिका कि टीम ने 50 ओवर मे 2 विकेट के नुकसान पर 439 रन बनाया और साउथ अफ्रिका कि टीम ने इस मैच को 148 रनो जीत हासिल किया था।ये वोहि मैच है जिसमे एबी डि विलियर्स ने सबसे तेज वनडे शतक का रिकॉर्ड बनाया था।

#5. मैदान एक बार फिर जोहान्सबर्ग का था,तारीख मार्च 12,2006 इस बार विपक्षी टीम थी ऑस्ट्रेलिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया कि टीम ने निर्धारित 50 ओवर मे 4 विकेट के नुकसान पर 434 रन बनाया और फिर साउथ अफ्रिका कि टीम ने 49.5 ओवर मे 9 विकेट खोकर 438 रन का लक्ष्य हासिल किया था।ये उस मैच कि कहानी है,जिसमे पहली बार 434 रन वनडे क्रिकेट रन बने थे और इस लक्ष्य को हासिल भी कर लिया गया था।इस मैच मे दो खिलाडीयो को मैन ऑफ द मैच चुना गया था ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग और हर्शल गिब्स को।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago