Categories: Cricket

ICC T20 World Cup में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी

क्रिकेट के किसी भी फार्मेट में अब हर टीम एक विभाग पर काफी जोर देती दिखती है और वह फील्डिंग है, क्योंकि कोई भी कैच या एक रन भी बचाना बेहद जरुरी है, ताकि विपक्षी टीम के बल्लेबाजो के उपर दबाव बनाया जा सके और लिमिटेड फार्मेट में तो जिस टीम के पास अच्छे फील्डर होते हैं, वह किसी भी परिस्थिती में मैच को अपने नाम पर करने की क्षमता रखती है।

फील्डिंग में टीमों ने उस समय से अधिक ध्यान देना शुरु किया जबसे टी20 क्रिकेट शुरु हुआ क्योंकि इस फार्मेट में टीमों को 1 रन से जीतते हुए भी देखा गया है, जिस कारण कोई भी टीम फील्डिंग में गलतियां करने से बचती है। आईसीसी टूर्नामेंट में तो इसका और भी महत्तव बढ़ जाता है, जिसके बाद हम आपको आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में अभी तक सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

5 – रॉस टेलर (14 कैच)

न्यूजीलैंड टीम के दिग्गज खिलाड़ी और शानदार बल्लेबाज रॉस टेलर को टी20 क्रिकेट में मध्यक्रम में बैटिंग करते हुए देखा जा सकता है और वह अधिकतर अपनी टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेलते हैं, लेकिन इसके अलावा रॉस टेलर एक शानदार फील्डर हैं, जो अपनी टीम के लिए एक-एक रन बचाने की कोशिश करते हैं। आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में रॉस टेलर ने अभी तक 28 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 14 कैट पकड़ चुके हैं।


4 – डेविड वार्नर (15 कैच)

ऑस्ट्रेलियन टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर जो किसी भी फार्मेट में अपने अंदाज से ही खेलते हुए दिखाई देते हैं, जिस कारण वह एक मैच विनर खिलाड़ी से कम भी नहीं है। डेविड वार्नर एक फील्डर के तौर पर भी टीम के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं। आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में डेविड वार्नर अभी तक 23 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 15 कैच पकड़े हैं।


3 – मार्टिन गुप्टिल (15 कैच)

न्यूजीलैंंड टीम के ओपनिंग बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को टी20 क्रिकेट के विशेषज्ञ खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। मार्टिन गुप्टिल की शानदार फील्डिंग के बारे में सभी फैंस को पता है और उनके पास से किसी भी बल्लेबाज के लिए आसानी से रन चुराना बेहद मुश्किल भरा होता है। आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में मार्टिन गुप्टिल अभी तक 21 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 15 कैच पकड़े हैं।


2 – ड्वेन ब्रावो (15 कैच)

वेस्टइंडीज़ टीम के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो जिन्होंने साल 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने के बाद साल 2019 में फिर से टी20 फार्मेट में वापसी की जिसकी सबसे बड़ी वजह से उनका लगातार इस टी20 लीग्स में शानदार प्रदर्शन करना था। आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में ड्वेन ब्रावो ने 29 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 15 कैच पकड़े हैं।


1 – एबी डी विलियर्स (23 कैच)

दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व कप्तान दिग्गज बल्लेबाज एबी डी विलियर्स जिनको क्रिकेट फैंस 360 डिग्री के नाम से भी पहचाने जाते हैं। एबी डी विलियर्स एक फील्डर के के रुप में भी बेहद खतरनाक साबित होते हैं और उन्होंने कई बार इसे करके भी दिखाया है। आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में एबी डी विलियर्स ने 25 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 23 कैच पकड़े हैं। संन्यास लेने के बाद भी ऐसी उम्मीद की जा रही है, कि एबी डी विलियर्स साल 2020 में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में वापसी कर सकते हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago