Categories: Cricket

ICC T20 World Cup में सबसे ज्यादा एक मैच में 4 विकेट हासिल करने वाले बॉलर्स

क्रिकेट का सबसे छोटा फार्मेट टी20 जिससे हमेशा से ही बल्लेबाजो के मुफीद माना जाता है, क्योंकि इसमें पहली ही गेंद से बड़ा शॉट देखने को मिल जाते हैं, जिस कारण बॉलर्स को खुद को बचाने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ते हैं, जिसमें वह विकेट हासिल करने के बारे में ज्यादा नहीं सोच पाते हैं।

बॉलर्स के लिए यह फार्मेट सबसे कठिन माना जाता है, क्योंकि उन्हें अपनी टीम के लिए जहां एक तरफ विकेट हासिल करने होते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी कोशिश विपक्षी बल्लेबाजो को तेजी के साथ रन बनाने से भी रोकने का होता है, लेकिन इस फार्मेट में यह काम बहुत ही कम गेंदबाज कर सके हैं। जिसके बाद हम आपको आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में अभी तक एक मैच में सबसे ज्यादा बार 4 विकेट हासिल करने वाले बॉलर्स के बारे में बारे में बताने जा रहे हैं।

5 – शाकिब अल हसन (2 बार)

बांग्लादेश टीम के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन जिनको टी20 फार्मेट के विशेषज्ञ खिलाड़ियों में से एक माना जाता है, क्योंकि वह टीम के लिए जहां मध्यक्रम में तेजी के साथ रन बनाने की जिम्मेदारी निभाते हुए दिखते हैं, तो वहीं शाकिब गेंदबाजी में भी उतना ही प्रभावी दिखे हैं। आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में शाकिब अल हसन ने 25 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 19.53 के औसत से 30 विकेट हासिल किए तो वहीं 2 बार एक मैच में 4 विकेट भी हासिल किए हैं।


4 – उमर गुल (2 बार)

पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज उमर गुल जो आईसीसी टूर्नामेंट में हमेशा एक अलग ही बॉलर के तौर पर सभी के सामने आये हैं। उमर गुल ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में 24 मैच खेलते हुए 17.25 के औसत से जहां 35 विकेट हासिल किए हैं, तो वहीं उन्होंने 2 बार एक मैच में 4 विकेट लेने का कारनामा भी किया है।


3 – अजंता मेंडिस (2 बार)

श्रीलंका टीम के पूर्व मिस्ट्री स्पिन गेंदबाज अजंता मेंडिस जिनकी घूमती गेंदो का समझना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान काम नहीं था। अंजता मेंडिस ने अपने करियर में आईसीसी टी20 वर्ल्डकप के 21 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 15.02 के औसत के साथ 35 विकेट हासिल करने के अलावा 2 बार एक मैच में 4 विकेट भी लिए हैं।


2 – मोर्नी मोर्कल (2 बार)

दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्नी मोर्कल जिन्होंने अपनी तेज गति से कई दिग्गज बल्लेबाजो को तकलीफ में डाला है। मोर्नी मोर्कल ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में 17 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्होंने 18.83 के औसत के साथ 24 विकेट हासिल करने के अलावा 2 बार एक मैच में 4 विकेट भी हासिल किए हैं।


1 – सईद अजमल (3 बार)

पाकिस्तान टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर खिलाड़ी सईद अजमल जिन्हें टी20 क्रिकेट के विशेषज्ञ गेंदबाजो में से एक माना जाता था, क्योंकि वह अपने अधिकतर ओवर पहले के 6 ओवरों में करते थे। सईद अजमल ने अपने करियर में आईसीसी टी20 वर्ल्डकप के 23 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 16.86 के औसत के साथ 36 विकेट हासिल करने के अलावा 3 बार एक मैच में 4 विकेट भी लिए हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago