साल 2020 में आईसीसी का सबसे बड़ा इवेंट टी20 वर्ल्डकप खेला जाएगा जो पहली बार ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा। अक्टूबर और नवंबर के महिने में होने वाले इस इवेंट के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियां पहले से ही शुरु कर दी थी, जिसमें ऑस्ट्रेलियन मैदानों को ध्यान में रखते हुए वह अपने खिलाड़ियों को मौका दे रही हैं।
टी20 फार्मेट में टीमें ऐसे बल्लेबाजो को अधिक तरजीह देती हैं, जो बड़े शॉट खेलने के साथ लम्बी पारियां भी खेल सके ताकि टीम बड़ा स्कोर आसानी से बना सके या फिर लक्ष्य का पीछा करने में उसे कोई तकलीफ ना हो। जिसके बाद हम आपको अभी तक हुए टी20 वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
5 – एबी डी विलियर्स (717 रन)
दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व कप्तान और तीनों ही फार्मेट में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाने वाले एबी डी विलियर्स का बल्ला आईसीसी इवेंट में भी खूब बोलता हुआ दिखाई दिया है, भले ही उनका देश अभी तक एक भी आईसीसी ट्राफी को अपने नाम पर ना कर सका हो। एबी डी विलियर्स ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में कुल 30 मैचो की 29 पारियों में 29.87 के औसत के साथ 717 रन बनाये हैं।
4 – विराट कोहली (777 रन)
भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली जिनके नाम पर अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अभी सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है, उन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में 16 मैचो की 16 पारियों में 86.33 के औसत के साथ 777 रन अभी तक बना चुके हैं, जिसमें वह 7 पारियों में नाबाद भी रहे हैं।
3 – तिलकरत्ने दिलशान (897 रन)
श्रीलंकन टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज तिकलरत्ने दिलशान का टी20 क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। दिलशान ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में कुल 35 मैचो की 34 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 30.93 के औसत के साथ कुल 897 रन बनाये हैं, जिसमें वह 5 पारियों में नाबाद भी रहे हैं।
2 – क्रिस गेल (920 रन)
वेस्टइंडीज़ टीम के ओपनिंग बल्लेबाज और टी20 क्रिकेट सबसे खतरनाक खिलाड़ी माने जाने वाले क्रिस गेल का बल्ला इस फार्मेट में सबसे ज्यादा बोलता हुआ दिखाई दिया है। गेल ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में कुल 28 मैचो की 26 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 40 के शानदार औसत के साथ कुल 920 रन बनाये हैं।
1 – महेला जयवर्धने (1016 रन)
श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने टी20 फार्मेट में भी खुद को साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और इसी कारण वह इस लिस्ट में पहले पायदान पर बने हुए हैं। महेला जयवर्धने ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में कुल 31 मैचो की 31 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 39.07 के औसत के साथ कुल 1016 रन बनाये हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…