क्रिकेट का सबसे छोटा फार्मेट टी20 क्रिकेट जिसे बल्लेबाजो के मुफीद माना जाता है, क्योंकि इसमें पहली गेंद से बड़े शॉट देखने को मिल जाते हैं और बल्लेबाज भी पहले से ही मन बनाकर खेलने उतरता है, कि उसे हर गेंद को स्टेडियम से बाहर पहुंचाने की कोशिश करनी है। टी20 फार्मेट शुरु होने के बाद से अभी तक टीमों की रणनीति में कई बड़े बदलाव होते हुए देखा गया है।
जहां पहले टीमें ऐसे खिलाड़ियों को भी जगह देती थी, जो थोड़ा रुककर खेलते थे, वहीं अब इन खिलाड़ियों की टीमों में बिल्कुल भी जगह नहीं दिखती क्योंकि हर टीम चाहती है, कि वह पहले नंबर से ही ऐसे विस्फोटक बल्लेबाज शामिल करे जो बड़े-बड़े शॉट आसानी के साथ खेल सके। साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया में पुरुष टी20 वर्ल्डकप खेला जाना है, जिसको लेकर सभी टीमें अपनी- अपनी तैयारियां करने में लगी हुई हैं, जिसके बाद हम आपको अभी तक हुए आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में सबसे छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
5 – महेला जयवर्धने (25 छक्के)
श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने तीनों ही फार्मेट में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और टी20 में भी उनका विस्फोटक अंदाज देखने को मिला है। महेला जयवर्धने ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में कुल 31 मैच खेले जिसमें उन्होंने 39.07 के शानदार औसत के साथ कुल 1016 रन तो बनाये ही साथ 25 छक्के भी लगाए हैं।
4 – एबी डी विलियर्स (30 छक्के)
दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व कप्तान और मिस्टर 360 डिग्री के नाम से पहचाने जाने वाले एबी डी विलियर्स का टी20 क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड देखने को मिलता है। एबी डी विलियर्स जिन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में कुल 30 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 29.87 के औसत के साथ कुल 717 रन बनाये हैं और इसमें 30 छक्के भी शामिल हैं।
3 – शेन वॉट्सन (31 छक्के)
ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी शेन वॉट्सन जो टीम के लिए गेंद और बल्ले से हमेशा मैच विनिंग प्रदर्शन करते हुए नजर आये हैं। वॉट्सन ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में कुल 24 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 28.26 के औसत से कुल 537 रन बनाये हैं, जिसमें 31 छक्के भी शामिल हैं।
2 – युवराज सिंह (33 छक्के)
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और सिक्सर किंग के नाम से पहचाने जाने वाले युवराज सिंह जिन्होंने देश को पहला टी20 वर्ल्डकप दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी उन्होंने अपने करियर में आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में कुल 31 मैच खेले जिसमें 23.72 के औसत से जहां 593 रन बनाये तो वहीं 33 छक्के भी लगाये हैं।
1 – क्रिस गेल (60 छक्के)
वेस्टइंडीज़ टीम के विस्फोटक बल्लेबाज और टी20 क्रिकेट में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिस गेल हमेशा से ही लम्बे-लम्बे शॉट खेलने के लिए पहचाने जाते हैं। गेल ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में कुल 28 मैच खेले जिसमें उन्होंने 4ं0 के औसत से कुल 920 रन बनाने के अलावा 60 छक्के भी लगाए हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…