अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक एक से एक दिग्गज खिलाड़ियों को देखने का मौका मिला है, जिन्होंने अपने खेल के जरिए इसे और भी अधिक खूबसूरत बनाया है। बल्लेबाज हो गेंदबाज दोनों ही अपनी टीम के लिए हर मैच में शानदार प्रदर्शन करना चाहते हैं, ताकि उनकी टीम को जीत हासिल हो सके।
एक बल्लेबाज जहां कोशिश करता है, कि वह मैच में शतक लगाकार अपनी टीम के लिए विनिंग पारी खेल सके तो वहीं एक गेंदबाज की कोशिश रहती है, कि वह मैच में अधिक से अधिक विकेट हासिल कर सके। जिसमें कुछ ऐसे भी गेंदबाज हुए हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार एक पारी में 5 विकेट हासिल करने का कारनामा किया है, जिसके बाद हम आपको उन्हीं गेंदबाजो के बारे में बताने जा रहे हैं।
5 – ग्लैन मैक्ग्राथ (36 बार)
ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लैन मैक्ग्राथ जो अपनी सटीक लाइन लेंथ के लिए पहचाने जाते थे, उनकी शानदार गेंदबाजी का जलवा क्रिकेट के सभी फार्मेट में देखने को मिला है। मैक्ग्राथ जो साल 1993 से लेकर 2007 तक ऑस्ट्रेलियन टीम के सदस्य रहे उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 29 बार जबकि वनडे में 7 बार एक पारी में 5 विकेट हासिल किए जिसके बाद मैक्ग्राथ ने पूरे करियर में 36 बार ऐसा किया है।
4 – अनिल कुंबले (37 बार)
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले जिनकी स्पिन करती गेंदो का सामना करना किसी भी बल्लेबाज के कभी आसान काम नहीं रहा है। कुंबले जो साल 1990 से लेकर 2008 तक भारतीय टीम के एक अहम सदस्य के तौर खेले उन्होंने टेस्ट में 35 बार जबकि वनडे में 2 बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। जिसके बाद कुंबले ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में ऐसा 37 बार किया है।
3 – शेन वार्न (38 बार)
ऑस्ट्रेलियन टीम के एक और महान खिलाड़ी और दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न जो किसी भी पिच पर गेंद को स्पिन कराने की कला को बखूबी जानते थे। साल 1992 से लेकर 2007 तक ऑस्ट्रेलियन टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले शेन वार्न ने टेस्ट क्रिकेट में 37 बार जबकि वनडे में 1 बार पारी में 5 विकेट हासिल किए हैं। जिसके बाद शेन वार्न ने अपने करियर में कुल 38 बार एक पारी में 5 विकेट हासिल किए हैं।
2 – रिचर्ड हेडली (41 बार)
न्यूजीलैंड टीम के पूर्व तेज गेंदबाज रिचर्ड हेडली जिनकी तेज गति की गेंदो का सामना करने में हमेशा बल्लेबाजो को संघर्ष करते हुए देखा गया है। साल 1973 से लेकर 1990 तक न्यूजीलैंड टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले रिचर्ड हेडली ने टेस्ट में 36 बार और वनडे में 5 बार पारी में 5 विकेट हासिल किए हैं। जिसके बाद रिचर्ड हेडली ने अपने करियर में कुल 41 बार 5 विकेट हासिल किए हैं।
1 – मुथैया मुरलीधरन (77 बार)
श्रीलंकन टीम के पूर्व महान स्पिनर और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले मुथैया मुरलीधरन इस लिस्ट में पहले पायदान पर हैं। साल 1992 से लेकर 2011 तक श्रीलंकन टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले मुथैया मुरलीधरन ने टेस्ट में 67 बार तो वनडे में 10 बार एक पारी में 5 विकेट हासिल किए हैं, जिसके बाद उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में यह कारनामा कुल 77 बार किया है, जिसको किसी भी गेंदबाज के लिए आने वाले भविष्य में तोड़ पाना बेहद मुश्किल भरा होने वाला है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…