Categories: Cricket

ICC T20 World Cup में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स

जब क्रिकेट का सबसे छोटा फार्मेट टी20 शुरु हुआ था, तो उसी समय से इसे बल्लेबाजो के मुफीद प्रारुप माना जाने लगा क्योंकि इसमें गेंदबाजो के लिए अधिक कुछ भी करने को नहीं होता है। किसी भी बॉलर की टी20 फार्मेट में कोशिश रहती है, कि वह अपने 4 ओवर के कोटे में कम से कम रन दे लेकिन कई बार ऐसा होते हुए नहीं देखा गया है।

टी20 फार्मेट में भी बॉलर्स ने खुद को बचाने के लिए कई विविधतायें अपनी गेंदो में लेकर आये हैं, ताकि वह बल्लेबाज को बड़ा शॉट तो खेलने से रोक ही सके तो वहीं विकेट भी हासिल करे, जिससे विपक्षी टीम की रन गति पर थोड़े समय के लिए ब्रेक लगाया जा सके। जिसके बाद हम आपको आईसीसी टी20 वर्ल्डकप के अभी तक हुए इवेंट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजो के बारे में बताने जा रहे हैं।

5 – उमर गुल (35 विकेट)

पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज उमर गुल का वैसे तो कुछ अच्छा रिकॉर्ड गेंदबाजी में देखने को नहीं मिलता है, लेकिन वह अपनी टीम के लिए बड़े इवेंट में बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आये हैं। उमर गुल ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में कुल 24 मैच खेलते हुए 17.25 के औसत से 35 विकेट हासिल किए हैं।


4 – अजंता मेंडिस (35 विकेट)

श्रीलंका टीम के पूर्व मिस्ट्री स्पिनर जिनकी गेंदो को समझपाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान काम नहीं रहा है, अंजता मेंडिस ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में कुल 21 मैचो में गेंदबाजी करते हुए 15.02 के औसत के साथ 35 विकेट हासिल किए जिसमें उन्होंने एक मैच में 5 विकेट भी लिए थे।


3 – सईद अजमल (36 विकेट)

पाकिस्तान टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर गेंदबाद सईद अजमल जो अपनी टाइट लाइन लेंथ से गेंदबाजी करने के लिए पहचाने जाते थे। अजमल ने अपने करियर में आईसीसी टी20 वर्ल्डकप के कुल 23 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 16.86 के औसत के साथ 36 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा अजमल ने टी20 वर्ल्डकप में 3 बार एक मैच में 4 विकेट भी हासिल किए हैं।


2 – लसिथ मलिंगा (38 विकेट)

श्रीलंका टीम के तेज गेंदबाज और टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले लसिथ मलिंगा की गेंदो का सामना करना कभी भी किसी बल्लेबाज के लिए आसान काम नहीं रहा है। मलिंगा ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में अभी तक 31 मैचो में खेलते हुए 20.07 के औसत से 38 विकेट हासिल किए हैं।


1 – शाहिद आफरीदी (39 विकेट)

पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहिद आफरीदी हमेशा से ही एक मैच विनर खिलाड़ी के तौर पर उभर कर सामने आये हैं। शाहिद आफरीदी ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में कुल 34 मैचो में खेलते हुए 23.25 के औसत के साथ 39 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उन्होंने 2 बार एक मैच में 4 विकेट भी हासिल किए हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago