Categories: Cricket

ICC T20 World Cup में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले खिलाड़ी

क्रिकेट के किसी भी फार्मेट में टीमें ऐसे बल्लेबाजो को अपनी अंतिम एकादश में जगह देना अधिक महत्तवपूर्ण समझती हैं, जो स्कोरबोर्ड को लगातार चलाने में सक्षम हो ताकी रन गति को बरकरार रखा जा सके। लिमिटेड फार्मेट में तो यह और अभी अधिक जरुरी हो जाता है, क्योंकि इसी के जरिए टीम बड़ा स्कोर या फिर लक्ष्य का आसानी से पीछा कर सकती है।

टी20 फार्मेट में जहां टीमों की नजर एक तरफ विस्फोटक खिलाड़ियों की तरफ होती है, तो उनकी नजरे ऐसे भी खिलाड़ी पर रहती हैं, जो आसानी से गेंद को बाउंड्री तक पहुंचा सके ताकि एक छोर से लगातार रन गति को सही रखा जा सके। साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे आईसीसी टी20 वर्ल्डकप को लेकर सभी टीमें अपनी तैयारियां कर रही हैं, जिसके बाद हम आपको अभी तक हुए टी20 वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

5 – ब्रैंडन मैक्कुलम (67 बाउंड्री)

न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान और शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कुल का बल्ला क्रिकेट के तीनों ही फार्मेट में एक सा ही बोलता हुआ दिखाई दिया है। ब्रैंडन मैक्कुलम में अपने करियर में आईसीसी वर्ल्डकप के कुल 25 मैचो की 25 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए जहां 28.95 के औसत से 637 रन बनाये तो वहीं उनके बल्ले से 67 बाउंड्री भी निकली है।


4 – विराट कोहली (73 बाउंड्री)

मौजूदा समय में अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली का बल्ला आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में भी खूब बोलता हुआ दिखाई दिया है। कोहली ने अभी तक आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में 16 मैचो की 16 पारियों में जहां 86.33 के औसत के साथ 777 रन बनाये हैं, तो वहीं उन्होंने 73 बाउंड्री भी लगायी है।


3 – क्रिस गेल (75 बाउंड्री)

वेस्टइंडीज़ टीम के ओपनिंग बल्लेबाज क्रिस गेल जिनका बाकी किसी भी खिलाड़ी के मुकाबले टी20 फार्मेट में सबसे शानदार रिकॉर्ड देखने को मिलता है। गेल ने अपने करियर में आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में कुल 28 मैचो की 26 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 40 के औसत के साथ जहां कुल 920 रन बनाये हैं, तो वहीं उनके बल्ले से 75 बाउंड्री भी निकली हैं।


2 – तिलकरत्ने दिलशान (101 बाउंड्री)

श्रीलंका टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान जो लम्बे समय तक अपनी टीम की बल्लेबाजी क्रम का एक अहम हिस्सा थे। तिलकरत्ने दिलशान ने अपने करियर में आईसीसी टी20 वर्ल्डकप के कुल 35 मैचो की 34 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए जहां 30.93 के औसत से 897 रन बनाये तो उन्होंने 101 बाउंड्री भी लगायी है।


1 – महेला जयवर्धने (111 बाउंड्री)

श्रीलंकन टीम के पूर्व कप्तान और आईसीसी टी20 वर्ल्डकप के इतिहास में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले महेला जयवर्धने का हमेशा आईसीसी इवेंट में शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है। महेला जयवर्धने ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में 31 मैचो की 31 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए जहां 39.07 के औसत के साथ 1016 रन बनाये हैं, तो वहीं उन्होंने 111 बाउंड्री भी लगायी है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago