ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे आईसीसी महिला टी20 वर्ल्डकप का पहला सेमीफाइनल मैच भारतीय महिला और इंग्लैंड महिला टीम के बीच में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना था, लेकिन बारिश की वजह से मैच को रद्द करना पड़ा और इससे भारतीय महिला टीम पहली बार टी20 वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंच गयी।
इससे पहले भारतीय महिला टीम का टी20 वर्ल्डकप में सेमीफाइनल से आगे का सफल कभी देखने को नहीं मिला जिसमें टीम साल 2009, 2010 और 2018 के वर्ल्डकप में सेमीफाइनल से ही बाहर हो गयी थी, लेकिन इस बार टीम की किस्मत उसके साथ दिख रही है, जिसके बाद अब टीम 8 मार्च को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले फाइनल मैच के लिए अपना टिकट पक्का कर चुकी है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर जिन्होंने अभी तक वर्ल्डकप में कप्तान के तौर पर तो शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन बल्ले से उतना कमाल देखने को नहीं मिल सका वह फाइनल मैच में टीम के कप्तान के रुप में उतरते ही एक नया रिकॉर्ड वर्ल्ड क्रिकेट में बना देंगी। हरमनप्रीत कौर पहली ऐसी खिलाड़ी बन जायेंगी जो किसी भी आईसीसी वर्ल्ड इवेंट के फाइनल मैच में अपने बर्थडे के दिन पर टीम की कप्तानी करने उतरेंगी।
पहली बार आईसीसी टी20 वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंची टीम
पिछले साल हुए आईसीसी पुरुष वनडे विश्वकप के सेमीफाइनल के लिए जहां आईसीसी ने रिजर्व डे रखा था, जिसमें भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ पहला सेमीफाइनल मैच 2 दिनों तक चला था, लेकिन महिला टी20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल मैच के लिए आईसीसी ने कोई रिजर्व डे नहीं रखा जिस कारण भारतीय महिला टीम को अपने ग्रुप में टॉप करने की वजह से सीधे फाइनल का टिकट मिल गया।
जहां एक सामान्य टी20 मैच में कम से कम दोनों पारियों का खेल 5-5 ओवरों का होना जरुरी होता है, यदि डकवर्थ लुईस से मैच का परिणाम हासिल करना हो, लेकिन आईसीसी ने अपने टूर्नामेंट में इस नियम को लेकर बदलाव करते हुए कम से कम 10-10 ओवरों का कर दिया था। वहीं भारतीय महिला टीम के लिए यह उनका पहला टी20 वर्ल्डकप फाइनल मैच होने वाला है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…