अगले महिने से रेसलमेनिया 36 का शुरु होने वाला है, जिसको लेकर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो वहीं इसके कई बड़े मैचो की टिकट कंपनी ने पहले से ही बुक कर दी हैं, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण गोल्डबर्ग, रोमन रेंस और जॉन सीना जैसे बड़े खिलाड़ियों का इस बार हिस्सा लेना है।
WWE में खेलने वाला हर एक सुपरस्टार चाहता है, कि वह रेसलमेनिया जैसे बड़े इवेंट का हिस्सा बने लेकिन सभी की यह इच्छा पूरी नहीं हो पाती है। क्योंकि हर साल कई बड़े सुपरस्टार इसमें मैच लड़ने से चूक जाते हैं, जैसे पिछली बार द अंडरटेकर, जॉन सीना चूक गए थे। वहीं इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है, जिसके बाद हम आपको रेसलमेनिया 36 में 5 सुपरस्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मैच नहीं लड़ पायेंगे।
1 – EC3
अभी तक EC3 का WWE का करियर बेहद निराशाजनक रहा है और मेन रोस्टर में आने के बाद भी वह अधिक प्रभावित नहीं कर सके, वहीं पिछले महिने लगी चोट की वजह से भी वह अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो सके हैं, जिस कारण रेसलमेनिया 36 में वह कोई मैच में लड़ते हुए नहीं दिखेंगे।
2 – समोआ जो
WWE में समोआ जो का अधिकतर करियर चोटिल होते हुए बीता है, कुछ समय पहले वापसी करने के बाद वह फिर से बुरी तरह से चोटिल हो गए थे, जिस कारण ऐसी खबरे आ रही हैं, कि वह अब रेसलमेनिया 36 से बाहर रहने वाले हैं और यदि यह सही साबित होता है, तो उनके फैंस के लिए निराशा की बात होने वाली है।
3 – फिन बैलर
कुछ महिनों पहले NXT में कदम रखने के बाद से फिन बैलर कंपनी के इस तीसरे ब्रांड का ही हिस्सा बन गए हैं और उन्हें देखने के बाद यह साफ पता चलता है, कि वह इसी में रहने वाले हैं। NXT में फिन बैलर का अगला मुकाबला NXT UK चैंपियन वॉल्टर से होगा, लेकिन वह रेसलमेनिया 36 जैसे बड़े इवेंट का हिस्सा नहीं होंगे।
4 – सैमी जेन
WWE के पसंदीदा सुपरस्टार्स में से एक सैमी जेन जिनको मेन रोस्टर में आये हुए काफी समय हो चुका है, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर सके वहीं सैमी जेन को फुल टाइम मैनेजर बनाने के बाद कंपनी उन्हें कोई भी मैच लड़ने का मौका नहीं दे रही है, जिस कारण रेसलमेनिया 36 में वह कोई मैच में लड़ते हुए नहीं दिखाई देंगी।
5 – नाया जैक्स
पिछले काफी लम्बे से चोटिल चल रही नाया जैक्स जिनकी वापसी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, कि वह रॉयल रंबल पीपीवी में दिखेंगी लेकिन ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला जिस कारण अब यह भी उम्मीद की जा रही है, कि रेसलमेनिया 36 में भी नाया जैक्स वापसी नहीं कर पायेंगी।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…