साल 2019 में इंग्लैंड में खेले गए आईसीसी वनडे विश्वकप के बाद आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत हुई जिसमें पहली सीरीज़ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टेस्ट की खेली गयी एशेज सीरीज़ थी, इसके बाद बाकी टीमों ने भी इस टेस्ट चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। वहीं साल 2019 के खत्म होने पर हम बात करे प्वाइंट्स टेबल को लेकर तो उसमें भारतीय टीम 360 अंको के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है।
इस टेस्ट चैंपियनशिप में जहां ऑस्ट्रेलियन टीम ने साल के अंत में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट में न्यूज़ीलैंड को 247 रनों से हराकर 256 अंको के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है, वहीं साउथ अफ्रीका जिसके लिए आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत आसान नहीं थी उसने भी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के पहले मैच 107 रनों से जीत हासिल करके प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता खोला और 7 वें स्थान पर आ पहुंची है।
इसके अलावा इस टेस्ट चैंपियनशिप में शामिल बाकी की 6 और टीमों को लेकर बात की जाए तो पाकिस्तान की टीम 3 तीसरे स्थान पर जिसने अभी तक इस चैंपियनशिप में 4 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 1 में जीत, 2 में हार और 1 ड्रा पर खत्म होने के बाद टीम के 80 प्वाइंट्स हो चुके हैं। नंबर 4 पर इस प्वाइंट्स टेबल में श्रीलंका की टीम है, जिसके भी 80 प्वाइंट्स हैं।
वहीं टेस्ट चैंपियशिप में 5 वें नंबर पर न्यूज़ीलैंड की टीम है, जिसने 4 टेस्ट मैच खेलने के बाद 1 में ही जीत हासिल कर सकी जबकि 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा जिस कारण टीम के अभी सिर्फ 60 अंक ही हो सके है। 6 वें नंबर पर इंग्लैंड की टीम 56 अंको के साथ है, जो रुट की कप्तानी में टीम ने अभी तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें 2 में जीत, 3 में हार और 1 मैच ड्रा पर खत्म हुआ है।
8 वें और 9 वें नंबर पर इस प्वाइंट्स पर वेस्टइंडीज़ और बांग्लादेश की टीम है, जिन्होंने अभी तक 2-2 टेस्ट मैच खेले हैं और दोनों में ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, जिस कारण वह अभी तक अंक तालिका में अपना खाता भी नहीं खोल सके है। साल 2020 में भी आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के मैच खेले जायेंगे जिसमें भारतीय टीम को पहले न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट की उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर 4 टेस्ट मैच की और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू जमीन पर 5 टेस्ट मैच की सीरीज़ को खेलना है।
इस टेस्ट चैंपियशिप का फाइनल मैच साल 2021 में इंग्लैंड के लार्ड्स मैदान में खेला जाएगा जिसमें प्वाइंट्स टेबल पर टॉप 2 पर रहने वाली टीमों के बीच में यह मैच होगा।
यहां पर देखिए पूरी प्वाइंट्स टेबल साल 2019 के अंत में
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…