साल 2019 में टेस्ट क्रिकेट में इन टॉप 3 बल्लेबाज़ो ने बनाये सबसे अधिक रन

2019 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन: साल 2019 में हमने टेस्ट क्रिकेट में एक से एक शानदार पारियां देखी जिसमें सबसे पहले श्रीलंका के कुशल परेरा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन टेस्ट में जिस तरीके से 153 रनों की पारी खेली थी, उसके बाद सभी उनके मुरीद बन गए थे, वहीं एशेज में हेडिंग्ले टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स ने 135 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए अपनी टीम को 1 विकेट से रोमांचक जीत दिलाने का काम किया था।

इसके अलावा भारतीय टीम के लिए पूरे साल टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग बल्लेबाज़ मयंक अग्रवाल के शानदार खेल दिखाया वहीं रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए इस फार्मेट में भी अपने बल्ले का जोर दिखाया। 1 साले बैन के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले स्टीव स्मिथ ने एशेज सीरीज़ में ही सिर्फ 774 रन बना दिए इसके अलावा युवा बल्लेबाज़ मार्नश लाबुशाने ऑस्ट्रेलियन टीम के लिए किसी खोज से कम नहीं निकले।

डेविड वार्नर जिनके लिए एशेज सीरीज़ उतनी शानदार नहीं बीती थी, उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में 335 रनों की पारी खेलकर सभी को अपने पुराने अंदाज से वाकिफ करवाया। टेस्ट क्रिकेट में हमें कई बल्लेबाज़ ऐसे देखने को मिले जिन्होंने अपने दबदबे का एहसास करवाया जिसके बाद हम साल 2019 में टेस्ट क्रिकेट में टॉप 3 सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ो के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

2019 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 3 बल्लेबाज़

3 – जो रुट – 851 रन

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रुट पिछले कुल सालों के मुकाबले इस साल उनका टेस्ट फार्मेट में बल्ला उस तरह से चलते हुए देखने को नहीं मिला लेकिन इसके बावजूद वह टॉप 3 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। रुट ने साल 2109 में 12 टेस्ट मैचो में हिस्सा लिया जिसमें उन्होंने 37 के औसत से 851 रन बनाये इसमें 2 शतक और 4 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।

28 साल के रुट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2019 में हुई एशेज सीरीज़ में 32.50 के औसत के साथ सिर्फ 325 रन ही बना सके थे, जिसमें 4 अर्धशतकीय पारियां शामिल थी। रुट ने साल 2019 में टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे शानदार पारी न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज़ के दौरान 226 रनों की खेली थी, लेकिन वह उस टेस्ट में अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके और मैच ड्रा पर ही खत्म हुआ।

2 – स्टीव स्मिथ – 965 रन

2019 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन: ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ जो 1 साल के बैन के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे थे, उन्होंने एशेज से खेलना शुरु किया और उस सीरीज़ में एकबार फिर से स्मिथ के बल्ले का दम देखने को मिला जिसके बाद सीरीज़ जब खत्म हुई तो स्टीव स्मिथ को प्लेयर ऑफ दी सीरीज़ का खिताब दिया गया।

दायें हाथ के बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ ने एशेज में 110.57 के औसत के साथ 7 पारियों में 774 रन बनाये थे, जिसमें 3 शतक और 3 अर्धशतकीय पारियां शामिल थी। 30 साल के स्मिथ ने साल 2019 खत्म होने तक टेस्ट क्रिकेट में 74.23 के औसत के साथ 965 रन बनाये।

1 – मार्नश लाबुशाने – 1104 रन

जब एशेज सीरीज़ के दौरान स्टीव स्मिथ को चोट लग जाने के बाद ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम ने लाबुशाने को खिलाने का फैसला किया था, तो उन्हें भी उस समय यह पता नहीं था, कि यह खिलाड़ी क्या कमाल करने वाला है। 25 साल के मार्नश लाबुशाने ने इस मौके का लाभ पूरी तरह से उठाते हुए टीम में अपनी जगह को पक्का कर लिया।

मार्नश लाबुशाने ने साल 2019 में 11 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 64.94 के औसत के साथ 1104 सबसे अधिक रन बनाये जिसमें 7 अर्धशतकों के साथ 3 शतकीय पारियां भी शामिल हैं। वहीं एशेज में ही लाबुशाने ने 7 पारियों में 50.43 के औसत के साथ 353 रन बना दिए थे।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago