ICC World Test Championship: पिछले कुछ सालो से फैंस को काफी इंतजार कराने के बाद आईसीसी ने अपनी टेस्ट चैंपियनशिपकी शुरूआत आखिरकार कर ही दी जिसकी शुरूआत टेस्ट इतिहास की सबसे पुऱानी सीरीज़ एशेज़ के साथ हुई। सभी टीमें अगले 2 साल में घर और विदेशी जमीन पर टेस्ट सीरीज़ खेलेंगी जिसके बाद ही चैंपियन कोई एक बन पाएगा।
अगले आने वाले कुछ हफ्तों में बाकी टीम भी अपनी टेस्ट सीरीज़ से इस चैंपियनशिप में आगाज़ करेंगी लेकिन काफी सारे एक्सपर्ट्स इसके कार्यक्रम को लेकर सवाल खड़ा कर सकते हैं। टॉप 9 टीमें इस चैंपियनशिप का हिस्सा हैं, जिसमें उन्हें 6 टीमों के खिलाफ अगले 2 सालों में टेस्ट सीरीज़ खेलनी हैं। 10 जून 2021 को लार्ड्स के मैदान में इस चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जाएगा।
काफी सारे क्रिकेट फैन इस टेस्ट चैंपियनशिप का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे थे और आईसीसी को भी विश्वास है, कि वह टेस्ट क्रिकेट में फैंस को एकबार फिर से खीचने में कामयाब हो सकेगी। आज हम आपको इस चैंपियनशिप को लेकर ये संभावना बताने जा रहे हैं, कि कौन सी टीम किस स्थान पर इस चैम्पिशिप को खत्म कर सकती हैं।
#9 वेस्टइंडीज़ (West Indies)
इस टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) की सबसे कमजोर टीम के रूप में कैरेबियन टीम को देखा जा रहा है, क्योंकि टीम लिमिटेड ओवरो में तो एक अलग टीम दिखती है, लेकिन उसके पास पिछले कुछ सालों से ऐसे खिलाड़ी नहीं है, जो लम्बे फार्मेट में खुद को साबित कर सके। विंडीज़ टीम को आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी पहली सीरीज़ घर पर ही भारत के खिलाफ 2 टेस्ट मैचो की खेलनी हैं, जिसमें उनके लिए जीत हासिल करना आसान काम नहीं होने वाला है।
वहीं दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ भी 2 टेस्ट मैचो की सीरीज़ विंडीज़ टीम घर पर ही खेलेगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम श्रीलंका के खिलाफ घर पर सीरीज़ जीत पायेगी या नहीं क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
इसके अलावा बात की जाए घर से बाहर की टेस्ट सीरीज़ के बारे में तो वह और भी कठिन हैं, क्योंकि एशिया में उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ तो उसके बाद इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ उन्हीं के घर पर टेस्ट सीरीज़ खेलनी है, जिससे साफ तौर पर समझा जा सकता है, कि टीम के लिए यह टेस्ट चैंपियनशिप आसान काम नहीं होने वाला है।
#8 श्रीलंका (Sri Lanka)
टीम में अविष्का फर्नांडो जैसे युवा खिलाड़ी का शामिल होना श्रीलंकन टीम के लिए आईसीसी वनडे विश्वकप एक यही सकारात्म बात रही। पिछले कुछ सालों में श्रीलंका टीम का प्रदर्शन तीनों ही फार्मेट में देखा जाए तो वह लगातार नीचे ही जा रहा है, जिस कारण टेस्ट चैंपियनशिप में भी उनके अच्छा प्रदर्शन करने काफी कम ही आसार है।
श्रीलंकन टीम को इस टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) में अपने घरेलू मैचो में काफी शानदार खेल दिखाना होगा, जिसमें उन्हें घर पर जिस टीम के खिलाफ सबसे बड़ी चुनौती मिल सकती है, वह 3 टेस्ट मैचो की बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज़ में क्योंकि पिछले कुछ सालो में बांग्लादेश टीम में काफी सुधार देखने को मिला है। वहीं न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड की टीम भी श्रीलंका का दौरा करेंगी जिनके खिलाफ टीम थोड़ा मजबूत दिख सकती है।
श्रीलंका टीम के विदेशी दौरे की बात करी जाए तो उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ घर के बाहर खेलना हैं, जिसके बाद टीम 2 टेस्ट मैचो की सीरीज़ के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी और अंत में वेस्टइंडीज़ का।
#7 पाकिस्तान (Pakistan)
आईसीसी वनडे विश्वकप में निराशाजनक तरीके से बाहर होने के बाद लगातार सरफराज़ अहमद की कप्तानी को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे थे। पाकिस्तान के लिए चीज़े आसान नहीं है, क्योंकि वह विदेशी दौरों पर अपने तेज़ गेंदबाज़ो के उपर काफी निर्भर करती है, लेकिन बल्लेबाज़ी में टीम काफी कमजोर दिखाई देती है।
टीम को अपने घरेलू मैच यूएई में खेलने हैं, जिसमें बांग्लादेश, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचो की टेस्ट सीरीज़ खेलनी है और यह एकलौती टीम है, जिसे अपने घरेलू हालात का पूरा लाभ नहीं मिलने वाला है, लेकिन उन्हें इन सभी में जीत हासिल करने की कोशिश करनी होगी।
पाकिस्तान के विदेशी दौरों की बात करी जाए तो वह इस टीम के लिए सबसे कठिन होने वाले हैं, क्योंकि टीम को 2 टेस्ट मैच न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में खेलने हैं, तो वहीं 3 मैचो की टेस्ट सीरीज़ टीम को इंग्लैंड के खिलाफ खेलनी है, ये सारे दौरे टीम के लिए किसी अग्नी परिक्षा से कम नहीं है।
#6 बांग्लादेश (Bangladesh)
जिस तरीके वर्ल्डकप 2019 में बांग्लादेशी टाइगरो ने प्रदर्शन किया था, उससे साफ तौर पर समझा जा सकता है, कि टीम आने वाले कुछ सालों में काफी शानदार खेल दिखाने वाले हैं। बांग्लादेश ने वर्ल्डकप में काफी अच्छी टीमों के लिए परेशानी खड़ी की थी, लेकिन वह सही मौके पर उसे जीत में तब्दील नहीं कर थे, जिसके बाद काफी सारे लोगों का ये भी मानना है, कि टीम आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) में शानदार खेल दिखा सकती है।
ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और वेस्टइंडीज़ की टीम बांग्लादेश का दौरा करेगी जो बांग्ला टीम के लिए आसान घरेलू सीरीज़ नहीं होने वाली हैं। ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टीम को अपना शानदार खेल दिखाना होगा लेकिन विंडीज़ के खिलाफ होने वाली 3 मैचो की सीरीज़ टीम के लिए थोड़ा आसान जरूर हो सकती है।
बांग्लादेश टीम के विदेशी दौरों की बात करी जाए तो उन्हें एशिया के बाहर नहीं खेलने जाना है, जो टीम के लिए एक अच्छी बात हैं, जिसमें टीम पाकिस्तान के खिलाफ 2 मैचो की श्रीलंका के खिलाफ 3 और भारत के खिलाफ 2 टेस्ट मैचो की सीरीज़ खेलेगी। यदि बांग्लादेश 2 टेस्ट सीरीज़ में भी जीत हासिल कर लेती है, तो वह 6 वें पायदान पर रहते हुए इस टेस्ट चैंपियनशिप को खत्म करेगी।
$5 दक्षिण अफ्रीका (South Africa)
हासिम अमला, एबी डीविलयर्स और डेल स्टेन जैसे खिलाड़ियों के संन्यास लेने के बाद दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए इन खिलाड़ियों की जगह को जल्द भर पाना काफी कठिन होगा जिस कारण टीम के बाकी खिलाड़ियों के पर अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर काफी दबाव रहेगा जिन्हें टेस्ट क्रिकेट का अभी उतना अनुभव नहीं है। एडिन मार्करम, फॉफ डू प्लेसी और कगिसो रबाड़ा के उपर टीम काफी अधिक निर्भर करने वाली है।
टीम को देखकर यह कहा जा सकता है, कि वह फाइनल तक पहुंच तो सकती है, लेकिन जिस तरीके के हालात दिख रहे हैं, उसके बाद वह 5 स्थान पर रहते हुए इस टेस्ट चैंपियनशिप को खत्म करेगी। जहां घरेलू जमीन पर टीम को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ खेलनी है वहीं श्रीलंका के खिलाफ भी घरेलू जमीन पर होने वाली टेस्ट सीरीज़ आसान नहीं होने वाली है।
अफ्रीका टीम के विदेशी दौरों को लेकर बात करी जाए तो उसे भारत के खिलाफ सबसे पहले खेलना हैं, जो बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला हैं, वहीं इसके बाद टीम पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में और आखिरी में 2 मैचो की टेस्ट सीरीज़ कैरेबियन आईलैंड पर टीम खेलेगी।
#4 इंग्लैंड (England)
आईसीसी वनडे विश्वकप को पहली बार अपने नाम पर करने के बाद इंग्लैंड के लिए आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की शुरूआत अच्छी नहीं हुई क्योंकि टीम को पहले ही मैच में घर पर ऑस्ट्रेलिया के हाथों एक करारी हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने इस मैच में अपनी पकड़ को मजबूत किया हुआ था, लेकिन जिस तरीके से स्टीव स्मिथ ने प्रदर्शन किया उसका जवाब इंग्लैंड के किसी गेंदबाज़ के पास भी नहीं था। अभी एशेज़ टेस्ट सीरीज़ के 4 टेस्ट और खेले जाने बाकी हैं, जिसमें इंग्लैंड किस तरह का प्रदर्शन करेगी यह काफी कुछ तय होगा।
इंग्लैंड की टीम को इस टेस्ट सीरीज़ के बाद घर पर वेस्टइंडीज़ और पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचो की टेस्ट खेलनी है। पाकिस्तान और विंडीज़ की टीम क्रिकेट के लम्बे फार्मेट में उतना शानदार खेल नहीं दिखा पा रही हैं, जो इंग्लैंड के पक्ष में जा रहा है और कोई भी दूसरी टीम इस चैंपियनशिप में इंग्लैंड से अधिक मैच नहीं खेल रही है।
अंग्रेज़ टीम के लिए विदेशी दौरे आसान नहीं होने वाले हैं, क्योंकि उन्हें भारत में 5 टेस्ट तो श्रीलंका में 2 टेस्ट मैच खेलने हैं और यहां के हालात में इंग्लैंड का रिकॉर्ड पहले भी अच्छा नहीं रहा है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम जरूर उस दौरे पर कुछ अच्छा खेल दिखा सकती है।
#3 न्यूज़ीलैंड (New Zealand)
वर्ल्डकप 2019 में रनरअप रहने वाली न्यूज़ीलैंड की टीम आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) के फाइनल तक का सफर तय करने की सबसे मजबूत दावेदार है, लेकिन टीम काफी करीब से इसमें चूक भी सकती है, क्योंकि टीम का कार्यक्रम उनके काफी पक्ष में भी जाता है, लेकिन उसके लिए उन्हें अपना शानदार खेल हर जगह पर दिखाना होगा।
घरेलू जमीन पर टीम को जो सबसे मजबूत विपक्ष मिलेगा वह 2 टेस्ट मैचो की भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज़ होगी, जिसमें काफी लोगों की नज़रे रहने वाली हैं, कि कोई एशियन टीम न्यूज़ीलैंड के हालात में किस तरह का प्रदर्शन करने वाली है। इसके अलावा टीम को बाकी जिन 2 टीमों से घर पर भिड़ना है, उसमें पाकिस्तान और वेस्टइंडीज़ की टीम शामिल हैं।
न्यूज़ीलैंड टीम के विदेशी दौरों की बात करी जाए तो उन्हें श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैच, बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टेस्ट मैचो की सीरीज़ खेलनी होगी।
#2 भारत (India)
भारतीय टीम मौजूदा समय में आईसीसी टेस्ट रैकिंग के पहले पायदान पर काबिज़ है। पिछले कुछ सालों से टीम लगातार इस फार्मेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए नंबर 1 के स्थान पर बनी हुई है और आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) के फाइनल में पहुंचने की सबसे मजबूत दावेदार है।
यदि भारतीय टीम के आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के कार्यक्रम की बात करी जाए तो टीम को जो 2 सबसे मजबूत विपक्षी टीमों का सामना करना है, उसमें इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड की टीम शामिल हैं। भले ही अंग्रेज टीम ने भारत में अभी तक उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया हो लेकिन भारतीय टीम के लिए न्यूज़ीलैंड का दौरा सबसे कठिन होने वाला है।
भारत की घरेलू टेस्ट सीरीज़ को लेकर बात करी जाए तो उसे दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ जहां खेलना तो वहीं विदेशी दौरों पर टीम को ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज़ और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेलना होगा।
#1 ऑस्ट्रेलिया (Australia)
ऑस्ट्रेलिया और भारत को लेकर ये उम्मीद जताई जा रही है, कि ये दोनों ही टीमें 10 जून 2021 को लार्ड्स में खेले जाने वाले आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में एक-दूसरे से भिडेंगी। दोनों ही टीमों के पास टेस्ट फार्मेट के लिए शानदार टीम हैं और रैकिंग से साफ तौर पर इसका पता चलता है। ऑस्ट्रेलिया की टीम को अपने घर पर भारत के खिलाफ 4 मैचो की टेस्ट सीरीज़ खेलनी है और यह इस टेस्ट चैंपियनशिप की सबसे बड़ी सीरीज़ साबित होगी।
ऑस्ट्रेलियन टीम को बांग्लादेश के दौरे पर जरूर थोड़े मुश्किल भरे हालातों का सामना करना पड़ सकता है, जहां पर टीम को क्वालिटी स्पिन गेंदबाज़ी का सामना करना होगा। लेकिन टीम के पास भी लायन के रूप में एक शानदार स्पिन गेंदबाज़ मौजूद हैं, जो एशियन कंडीशन का लाभ आसानी से उठा सकता है।
कंगारू टीम को जहां घर पर भारत, न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ खेलनी है, तो वहीं विदेशी जमीन पर टीम को इंग्लैंड, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…