Sania Mirza tells Veena Malik: इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप में 16 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान में भारत और पाकिस्तान के बीच इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला खेला गया जिसमें भारतीय टीम ने मुकाबले में एकतरफा जीत दर्ज करते हुए विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ अपने जीत के रिकॉर्ड को कायम रखा।
पाकिस्तान टीम को हार मिलने के बाद उनके फैंस में काफी निराश और गुस्स देखा गया जिसमें कई ने आरोप लगाया कि उनकी टीम ने एकबार भी मैच में जीतने की कोशिश भी करते हुए नहीं दिखे और इसी कारण खिलाड़ियों और उनके परिवार को लेकर भी काफी बातें कहीं जा रही हैं।
इसी कड़ी में जब पाकिस्तान टीम हारी उसके बाद ही सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी तेज़ी के साथ वायरल हुई जिसमें पाक टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक अपनी पत्नी सानिया मिर्जा के साथ एक हुक्का बार में दोस्तों के साथ देखे गए जिसमें कहा गया कि मैच से एक दिन पहले पाकिस्तान की टीम कुछ इस तरह से अपनी तैयारी कर रही थी।
सानिया मिर्जा को भी इस विवाद में फैंस ने खींच लिया और उन्हें भी टीम के साथ काफी आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है। पाकिस्तान की अभिनेत्री वीना मलिक ने सानिया को ट्विट करते हुए लिखा कि आप अपने साथ उस रेस्टोरेंट में बेटे को भी लेकर गयीं जो उसके लिए काफी खतरनाक हो सकता है।
वीना मलिक ने ट्विट करते हुए लिखा कि, सानिया में तुम्हारे बच्चे को लेकर काफी चिंतित हूं क्योंकि यह शीशा प्लेस उसके लिए काफी बुरा हो सकता है, साथ ही जितना मैं जंक फूड के बारे में जानती हूं वह एक एथलीट के लिए अच्छा नहीं होता है और आपको एक माँ होने के नाते यह सब पता होना चाहिए।
इसके बाद सानिया मिर्जा ने भी वीना मलिक को इसका जवाब देने में देर नहीं लगायी और ट्विट करते हुए लिखा कि, वीना मैं अपने साथ बेटे को लेकर नहीं गयी थी और आपके साथ बाकी सभी लोगों से कहीं अधिक मैं अपने बच्चे का ख्याल रखने के लिए काफी हूं, मैं पाकिस्तान टीम की डाइटीशियन नहीं हूं।
यहां पर देखिए दोनों के बीच में आगे की ट्विटर पर हुई बहसः
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…