बांग्लादेश की जीत के बाद भी फैंस ने पाकिस्तान का मीम्स के जरिए उड़ाया मज़ाक

West Indies vs Bangladesh – Best Memes:आईसीसी वनडे विश्वकप में 23 वां मैच वेस्टइंडीज़ और बांग्लादेश के बीच मैच टान्टन में खेला गया जिसमें बांग्लादेश की टीम 322 रनों के लक्ष्य का पीछा करके बाकी सभी टीमों को चकित कर दिया। बांग्लादेश की इस जीत में ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के नाबाद 124 रनों की पारी ने अहम भूमिका निभाई।

बांग्लादेश टीम के कप्तान मशरफे बिन मुर्तजा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया और क्रिस गेल को मोहम्मद सैफुद्दीन ने शून्य पर ऑउट करके टीम को बड़ी सफलता दिलाई लेकिन इसके बाद एविन लुईस और साई होप ने दूसरे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी की जिसके बाद लुईस 70 रनों की पारी खेलने के बाद ऑउट हो गए।

image source

वहीं इसके बाद बल्लेबाज़ी के लिए उतरे निकोल्स पूरन ने तेज़ी के साथ रन तो बनाने शुरू किए लेकिन 25 रनों की एक छोटी पारी ही खेल सके। लेकिन शिमरन हेटमायर ने आकर 25 गेंदो में 50 रनों की पारी खेलकर टीम के स्कोर तेज़ी देने के साथ एक बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर किया वहीं कप्तान जेशन होल्डर ने अंत के ओवरो में सिर्फ 15 गेंदो में 33 रनों की पारी खेल दी, जिसके बाद विंडीज़ टीम का पारी 50 ओवरो में 8 विकेट के नुकसान पर 321 के विशाल स्कोर पर पहुंच गयी थी।

शाकिब और लिटन की जोड़ी ने बदल दिया पूरा मैच – West Indies vs Bangladesh – Best Memes

इतने बड़े स्कोर का पीछा करना बांग्लादेश टीम के लिए आसान काम नहीं होने वाला था, क्योंकि इस विश्वकप में कोई भी टीम 300 से अधिक के स्कोर का पीछा एकबार भी नहीं कर सकी थी।

लेकिन बांग्लादेश के ओपनिंग बल्लेबाज़ कुछ अलग ही इरादे से उतरे थे और तमीम इकबाल के साथ सौम्य सरकार ने मिलकर पहले विकेट के लिए तेज़ी के साथ 52 रनों की साझेदारी कर डाली।

जिसके बाद सरकार को रसल ने ऑउट करके टीम को पहली सफलता दिलाई, जिसके बाद नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी के लिए उतरे शाकिब ने तमीम के साथ दूसरे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी करके टीम को लगातार मैच में बनाए रखा। तमीम अपना विकेट एक रन लेने के चक्कर में रन ऑउट के रूप में दे बैठे।

image source

मुशफिकर रहीम स्कोर को अधिक तकलीफ में ना डालते हुए सिर्फ 1 रन बनाने के बाद चलते बने जिस कारण अचानक बांग्लादेश टीम का स्कोर 133 रनों पर 3 विकेट हो गया। जिसके बाद बल्लेबाज़ी के लिए उतरे लिटन दास ने आकर शाकिब के साथ मिलकर पहले इस स्थिती से निकालना शुरू किया।

उसके बाद दोनों ने चौथे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी करके विंडीज़ टीम को मैच में काफी पीछे छोड़ दिया। लिटन दास ने गैब्रियल के एक ओवर में तीन छक्के लगाकर मैच को पूरी तरह से बांग्लादेश की तरफ मोड़ दिया और दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए नाबाद 189 रनों की साझेदारी करके टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे।

इन दोनों की इस पारी के कारण बांग्लादेश की टीम प्वाइंट्स टेबल पर 5 वें स्थान पर पहुंच गयी जिसके बाद उन्होंने अपने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद को बरकरार रखा हुआ हैं। वहीं बांग्लादेश की इस जीत के बाद ट्विटर पर फैंस ने एकबार फिर पाकिस्तान को आड़े हाथो लेते हुए उनका मज़ाक उडाया और बताया कि आखिर उन्हें लक्ष्य का पीछा करना बांग्लादेश की टीम से सीखना चाहिए।

यहां पर देखिए आखिर किस तरह से फैंस ने मीम्स के जरिए उड़ाया मज़ाकः

यह भी पढ़ें:-

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago