Categories: CricketICC CWC 2019

भारत के खिलाफ पाक कप्तान सरफारज़ की इस हरकत को करने से किया गया मना

IND vs PAK: इस साल की फरवरी में हुए पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते काफी तनावपूर्ण हो गए थे, जो अभी तक नहीं सुधरे हैं। भारतीय वायुसेना ने इस हमले के जवाब में बालाकोट में हवाई हमला करते हुए अपना बदला लिया था।

image source

यहां तक की भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी भी अपनी सेना के समर्थन में इस दौरान खडे हुए दिखे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज़ के दौरान उन्होंने रांची वनडे में आर्मी कैप पहनकर पूरा मैच खेला था, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसको लेकर अपनी आपत्ती जताते हुए आईसीसी से इस पर एक्शन लेने को कहा था।

लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पहले से ही अपने इस कदम को लेकर बीसीसीआई से मंजूरी ले रखी थी। सीमा पर तनाव भरा माहौल होने की वजह से भारत को पाकिस्तान से विश्वकप में होने वाले 16 जून के मैच को लेकर भी ना खेलने की मांग उठने लगी थी, लेकिन बीसीसीआई को भारत सरकार की मंजूरी मिलने के बाद टीम के इस मैच में खेलने का रास्ता साफ हो गया।

वहीं भारतीय टीम के मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में आर्मी कैप पहनकर खेलने को लेकर पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज़ अहमद ने पीसीबी से यह आग्राह किया था, कि वह भारत के खिलाफ विश्वकप में होने वाले मैच में जब भी टीम कोई विकेट हासिल करेगी तो उस विकेट के जश्न एक अलग तरह से मानने की इज़ाजत मिल सके।

IND vs PAK – पीसीबी ने किया मना

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सरफराज़ अहमद की इस मांग को पूरी तरह से खारिज़ करते हुए कि टीम सिर्फ क्रिकेट खेलने पर अधिक ध्यान दे वहीं इससे पहले पाक टीम के वर्तमान और कई पूर्व खिलाडियों ने भारतीय टीम को क्रिकेट में राजनीति करने को लेकर आलोचना की थी।

विश्वकप में पाकिस्तान टीम के अब तक के सफर को लेकर बात की जाए तो टीम को अपने पहले मैच में वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ करारी हार मिलने के बाद दूसरे मैच में वापसी करते हुए मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की और उसे अपना तीसरा मैच श्रीलंका के खिलाफ 7 जून को खेलना है।

यह भी पढ़ें:-

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago