Stark and Coulter Nile record: 6 जून आईसीसी वनडे विश्वकप में गत विजेता ऑस्ट्रेलिया और 2 बार विश्वकप ट्राफी को जीतने वाली वेस्ट इंडीज़ के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें कंगारू टीम ने 15 रनों से जीत हासिल करके इस विश्वकप में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। एक समय ऑस्ट्रेलिया टीम का स्कोर 38 रनों पर 4 विकेट हो गया था, लेकिन इसके बाद स्टीव स्मिथ की 73 रनों की पारी और एलेक्स कैरी की 45 रन अंत में ऑलराउंडर नेथन कुल्टर नाइल की 60 गेंदो में 92 रनों की पारी के कारण टीम ने 50 ओवरो में 288 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया जिसके बाद तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने 10 ओवरो में 46 रन देकर 5 विकेट हासिल करके टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की।
1) ऑस्ट्रेलिया अपने पिछले 10 वनडे मैच में जीत हासिल कर चुकी है, जिसके बाद यह दूसरा दौर है, जहां पर टीम ने 10 या उससे अधिक मैच वनडे में लगातार जीते हैं। इससे पहले टीम ने 2009-10 के सीज़न में ऐसा किया था।
2) ऐसा दूसरी बार हुआ है, कि वेस्ट इंडीज़ की टीम को ट्रेंटब्रिज़ में मैच को गवाना पड़ा है। विंडीज़ टीम ने इस मैदान में 9 मैच खेले हैं, जिसमें 6 में उन्हें जीत हासिल हुई है और एक मैच में नतीज़ा नहीं निकल सका। इससे पहले उन्हें इस मैदान में पिछली हार 1984 में इंग्लैंड से मिली थी।
3) ऑस्ट्रेलिया टीम का जीत प्रतिशत विश्वकप में उनके खिलाफ खेलने वाली सभी टीमों के खिलाफ 50 प्रतिशत या उससे अधिक का है और यह मुकाम हासिल करने वाली वह एकलौती टीम है। विंडीज़ एकलौती टीम थी, जिसके खिलाफ इस मैच से पहले कंगारू टीम का रिकॉर्ड बेहतर नहीं था, लेकिन इस मैच में जीत हासिल करने के बाद वह अब बेहतर हो गया है।
4) विश्वकप के इतिहास में नंबर 8 पर बल्लेबाज़ी करते हुए नेथन कुल्टर नाइल के 92 रनों की पारी इस नंबर पर किसी बल्लेबाज़ी की सबसे अधिक रनों की पारी है। इससे पहले जिम्बाब्वे के हीथ स्ट्रीक ने 2003 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ इस नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए 72 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
5) नेथन कुल्टर नाइल की 92 रनों की पारी वनडे क्रिकेट में नंबर 8 पर बल्लेबाज़ी करते हुए दूसरी सबसे अधिक रनों की पारी है। पहले स्थान पर क्रिस वोक्स की साल 2016 में श्रीलंका के खिलाफ 95 रनों की नाबाद पारी है।
6) मिचेल स्टार्क वनडे क्रिकेट में 150 विकेट पूरे करने वाले सबसे तेज़ गेंदबाज़ बन गए हैं। स्टार्क ने यह मुकाम 77 वनडे मैचो में हासिल किया इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक के नाम पर था, जिन्होंने 78 मैचो में ऐसा किया था।
7) स्टार्क विश्वकप के इतिहास में 6 वें ऐसे गेंदबाज़ बन गए हैं, जिन्होंने 2 बार 5 विकेट एक मैच में हासिल किए हैं। किसी भी गेंदबाज़ ने विश्वकप में अभी तक 2 बार से अधिक 5 विकेट एक मैच में हासिल नहीं किए हैं।
8) ऑस्ट्रेलिया टीम के सभी 10 विकेट इस मैच में कैच ऑउट हुए हैं, वनडे क्रिकेट के इतिहास में कंगारू टीम के साथ ऐसा दूसरी बार हुआ है। इससे पहले साल 2006 में केपटाउन वनडे में अफ्रीका के खिलाफ टीम के सभी खिलाड़ी कैच ऑउट हुए थे।
9) विश्वकप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया और विंडीज़ के बीच यह तीसरा ऐसा मैच था, जिसमें हारने वाली टीम ने पूरे 50 ओवर खेले जबकि जीतने वाली टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल सकी। 2003 में इंग्लैंड की टीम नामीबिया के खिलाफ मैच में 272 पर ऑलऑउट हो गयी थी, जिसके बाद नामिबिया की टीम 9 विकेट पर 217 रन ही बना सकी थी, वहीं 2007 में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 235 पर समेटने के बाद 50 ओवरो में 8 विकेट के नुकसान पर 235 रन ही बना सकी।
10) कुल्टर नाइल विश्वकप के इतिहास में दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक मैच में 70 से अधिक रन बनाने बाद गेंदबाज़ी में भी 70 या उससे अधिक रन दे दिए। इससे पहले जिम्बाब्वे के सीन विलियमस ने 2015 विश्वकप में आयरलैंड के खिलाफ 96 रनों की पारी खेलने के बाद गेंदबाज़ी में 70 रन देकर 3 विकेट लिए थे।
यह भी पढ़ें:-
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…