भारत बनाम वेस्टइंडीज़ के बीच अभी तक टेस्ट, वनडे और टी20 में रहा ये रिकॉर्ड

IND vs WI Head to Head Records: भारत और वेस्टइंडीज़ एक-दूसरे के खिलाफ 1948 से खेल रही हैं और अभी तक तीनों ही फार्मेट में दोनों ने ही आपस में कुल 230 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। 1983 के विश्वकप से पहले यह लड़ाई मैदान पर पहले उतनी रोमांचक नहीं हुआ करती थी, लेकिन 1983 के विश्वकप फाइनल मैच में जिस तरह से भारतीय टीम ने विंडीज़ के विश्व क्रिकेट में दबदबे को खत्म किया था उसने काफी कुछ आने वाले भविष्य में बदलकर रख दिया।

दोनों ही टीमों के बीच बात की जाए हेड टू हेड की तो उसमें वेस्टइंडीज़ का पलड़ा फिलहाल भारी दिख रहा है, क्योंकि टेस्ट में जहां विंडीज़ ने 30 भारत के खिलाफ जीते हैं, तो वहीं भारत को सिर्फ 20 टेस्ट में जीत हासिल हो सकी है, वहीं 127 वनड में विंडीज़ ने 62 तो भारत ने 60 में जीत हासिल की है, इसके अलावा टी20 में जरूर मामला इस समय बराबरी पर है, जिसमें 11 टी20 मैचो में 5-5 जीत दोनों ही टीमों के खातों में हैं।

फार्मेट टेस्ट वनडे टी20
मैच खेले गए 96 127 11
भारत जीता 20 60 5
वेस्टइंडीज़ जीता 30 62 5

भारत बनाम वेस्टइंडीज़ टेस्ट रिकॉर्ड्स | IND vs WI Head to Head Records in Test
अभी तक दोनों ही टीमों ने टेस्ट क्रिकेट में एक-दूसके के खिलाफ 96 बार खेला हैं, जिसमें 20 मैच में ही भारत को जीत हासिल हो सकी जबकि विंडीज़ टीम ने 30 मैच में जीत हासिल की है, लेकिन 46 मैच बिना किसी नतीज़े के खत्म हो गए।

मैच खेले गए 96
भारत जीता 20
वेस्टइंडीज़ जीता 30
ड्रा 46
पहला मैच खेला गया 1948
आखिरी मैच खेला गया 2018

भारत बनाम वेस्टइंडीज़ वनडे रिकॉर्ड्स | IND vs WI Head to Head Records ODI
भारत बनाम वेस्टइंडीज़ के बीच में पहला वनडे मैच 1979 में खेला गया था, उसके बाद से ये दोनों ही टीमें अभी तक लिमिटेड ओवरो के फार्मेट में 127 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 60 बार तो विंडीज़ टीम ने 62 बार मैच में जीत हासिल की है, जबकि 2 मैच बराबरी पर खत्म हुए वहीं 3 मैचो का कोई परिणाम नहीं निकल सका।

मैच खेले गए 127
भारत जीता 60
वेस्टइंडीज़ जीता 62
टाई 2
रद्द 3
पहला मैच कब खेला गया 1979
आखिरी मैच कब खेला गया 2019

भारत बनाम वेस्टइंडीज़ टी20 रिकार्ड्स | IND vs WI Head to Head Records T20
क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में विडीज़ टीम का दबदबा साफ तौर पर देखने को मिला है और इसका सबसे बड़ा कारण टीम में मौजूद विस्फोटक खिलाड़ी हैं। भारतीय टीम के खिलाफ विंडीज़ ने अभी तक 11 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें दोनों ही टीमों ने 5-5 मैच में जीत हासिल की है, जबकि 1 मैच बारिश के कारण रद्द रहा था।

मैच खेले गए 11
भारत जीता 5
वेस्टइंडीज़ जीता 5
रद्द 1
पहला मैच कब खेला गया 2009
आखिरी मैच कब खेला गया 2018
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago