वेस्टइंडीज़ के दौरे पर भारतीय कप्तान विराट कोहली के सामने होंगे ये 3 बड़े रिकार्ड्स

Kohli can Achieve 3 Milestones on Windies Tour: विश्वकप के सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड के हाथो हार मिलने के बाद भारतीय टीम का सफर वहीं पर खत्म हो गया था और तीसरी बार विश्वकप जीतने का सपना भी टूट चुका था। अब टीम को वेस्टइंडीज़ के दौरे पर जाना हैं, जहां पर 3 अगस्त से 3 मैच की टी20 सीरीज़ से दौरे की शुरूआत होगी, जिसके बाद 3 मैच की ही वनडे सीरीज़ भी खेली जाएगी और अंत में 2 मैच की टेस्ट सीरीज़ के साथ इस दौरे का अंत होगा।

विंडीज़ दौरे के लिए टीम का चयन हो चुका है, जिसमें रोहित शर्मा की जहां टेस्ट टीम में वापसी हुई है, तो वहीं जसप्रीत बुमराह को टी20 और वनडे में आराम दिया गया है, इसके अलावा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को इस पूरे दौरे के लिए आराम दिया गया है। टीम की कप्तानी पूरे दौरे पर विराट कोहली करते हुए नज़र आयेंगे।

विराट कोहली को लेकर पहले ये खबरे आ रहीं थी, कि वह वेस्टइंडीज़ के इस दौरे पर लिमिटेड़ ओवरो की सीरीज़ में आराम कर सकते हैं, लेकिन बाद में ये फैसला हुआ कि वह तीनों ही फार्मेट में विंडीज़ दौरे पर कप्तानी करने वाले हैं।

कोहली जब भी कोई नयी सीरीज़ खेलने उतरते हैं, तो हमेशा उनके सामने कोई नया रिकॉर्ड बनाने का अवसर जरूर होता है और अब वेस्टइंडीज़ में होने वाली सीरीज़ में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल सकता है, जिसमें वर्तमान समय के सबसे शानदार बल्लेबाज़ कोहली के सामने तीन बड़े रिकॉर्ड्स को बना सकते हैं।

#1 वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टेस्ट में 1000 रन पूरे करने का मौका
मौजूदा आईसीसी टेस्ट रैकिंग में विराट कोहली 922 अंको के साथ पहले स्थान पर काबिज़ हैं। वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में कोहली ने अभी तक 15 पारियां खेली हैं, जिसमें 45.73 के औसत से 686 रन बना चुके हैं, इसमें तीन अर्धशतकों के साथ एक शतक और एक दोहरा शतक भी शामिल है।

कोहली को विंड़ीज़ के खिलाफ इस फार्मेट में अपने 1000 रन पूरे करने के लिए 314 रन और बनाने हैं और यदि वह 2 मैचो की टेस्ट सीरीज़ इस मुकाम को हासिल कर लेते हैं, तो ऐसा करने वाले 11 वें भारतीय बल्लेबाज़ बन जायेंगे जो विंडीज़ के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 1000 या उससे अधिक रन बनाने वाले हैं।

#2 वनडे में विंडीज़ के खिलाफ 2000 रन बनाने का मौका
आईसीसी वनडे रैकिंग की बात करी जाए तो उसमें भी विराट कोहली 886 अंको के साथ पहले स्थान पर काबिज़ हैं। विंडीज़ के खिलाफ कोहली ने वनडे की 33 पारियों में 70.81 के शानदार औसत से 1912 रन बना चुके हैं, जिसमें 10 अर्धशतक और 7 शतक शामिल हैं।

विंडीज़ के खिलाफ कोहली वनडे में 2000 रन पूरे करने से सिर्फ 88 रन दूर हैं और यदि वह 3 मैचो की वनडे सीरीज़ में ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ बन जायेंगे।

#3 कप्तान के तौर पर विंडीज़ के खिलाफ अधिक टेस्ट जीतने का मौका
अभी तक भारतीय टीम के लिए विंडीज़ के खिलाफ कोहली 6 मैच में कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें 4 में टीम को जीत हासिल हुई है, जबकि 2 मैच ड्रा पर खत्म हुए और वह सिर्फ 2 टेस्ट जीत दूर हैं विंडीज़ के खिलाफ सबसे सफल भारतीय कप्तान बनने से।

यदि भारतीय टीम इस दौरे पर खेले जाने वाले दोनों ही टेस्ट में जीत हासिल कर लेती है, तो कोहली कैरेबियन टीम के खिलाफ सबसे अधिक कप्तान के रूप में धोनी की 5 जीत को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर आ जायेंगे।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago