भारतीय क्रिकेट टीम का इतिहास अभी तक बेहद शानदार रहा है और इसके पीछे सबसे बड़ी वजह दिग्गज खिलाड़ियों का अपने खेल के दम पर टीम को वर्ल्ड क्रिकेट में अलग पहचान दिलाना है। भारत में क्रिकेट को लेकर जो सबसे बड़ा बदलाव आया वह साल 1983 में हुए वर्ल्डकप में कपिल देव की कप्तानी में विजेता बनना जिसके बाद देश में क्रिकेट को बिल्कुल ही अलग धर्म की संज्ञा दी जाने लगी।
सुनील गावस्कर से लेकर सचिन तेंदुलकर और अब विराट कोहली सभी ने विश्व क्रिकेट में अपनी एक बिल्कुल ही अलग पहचान बनायी है, लेकिन टीम का नेतृत्व करना इतना आसान काम नहीं है, जिस कारण कई बड़े खिलाड़ियों को कप्तानी मिलने के बाद जहां टीम के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली तो वहीं उनका भी प्रदर्शन बेहद खराब हो गया था। वहीं इसके विपरीत कुछ ऐसे भी खिलाड़ी थे, जिनके अंदर लीडरशिप करने की क्षमता बाकिंयो से बिल्कुल अलग दिखाई देती थी, जिसके बाद हम आपको भारतीय क्रिकेट में अभी तक 5 सबसे सफल वनडे कप्तानों के बारे में बताने जा रहे हैं।
5 – राहुल द्रविड़ (42 जीत)
दी वाल के नाम से वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने वाले दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का टेस्ट और वनडे में शानदार रिकॉर्ड देखने को मिल सकता है। राहुल द्रविड ने अपने करियर में भारतीय वनडे टीम की कप्तानी 79 मैचो में की है, जिसमें से टीम को जहां 42 में जीत हासिल हुई है, तो वहीं 33 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है, इसके अलावा 4 मैचो का कोई परिणाम नहीं निकल सका।
4 – विराट कोहली (62 जीत)
मौजूदा भारतीय टीम के लिए तीनों ही फार्मेट में कप्तानी करने वाले विराट कोहली जहां एक तरफ दुनियां क्रिकेट के सबसे शानदार बल्लेबाज के तौर पर माने जाते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कोहली एक कप्तान के रुप में भी बेहद सफल हैं। विराट कोहली की कप्तानी में अभी तक भारतीय वनडे टीम ने 89 मैच खेले हैं, जिसमें से 62 में जहां टीम को जीत हासिल हुई है, तो वहीं 24 मैचो में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 2 मैचो को कोई परिणाम नहीं निकला तो 1 मैच बराबरी पर भी खत्म हुआ है।
3 – सौरव गांगुली (76 जीत)
बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के रवैये को बदलने में अपनी महत्तवपूर्ण भूमिका निभाने वाले सौरव गांगुली को टीम टीम की कप्तानी का जिम्मा मिला था, तो उस समय हालात बेहद कठिन थे, लेकिन एक लीडर के तौर पर गांगुली ने टीम की पूरी तस्वीर को ही बदलकर रख दिया। गांगुली की कप्तानी में भारतीय वनडे टीम ने 146 मैच खेले हैं, जिसमें से 76 में जहां टीम को जीत हासिल हुई है, तो वहीं 65 मैचो में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 5 मैचो का कोई परिणाम नहीं निकल सका।
2 – मोहम्मद अजहरुद्दीन (90 जीत)
अपने समय के शानदार बल्लेबाजो में से एक माने जाने वाले मोहम्मद अजरुद्दीन जितने बेहतरीन खिलाड़ी थे, उससे कहीं अच्छे लीडर भी। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भारतीय वनडे टीम की कप्तानी 174 मैचो में की है, जिसमें से 90 में जहां टीम को जीत हासिल हुई है, तो वहीं 76 में हार का भी सामना करना पड़ा है, जबकि 6 मैचो का परिणाम नहीं निकल सका इसके अलावा 2 मैच बराबरी पर खत्म हुए हैं।
1 – महेंद्र सिंह धोनी (110 जीत)
विश्व क्रिकेट के यदि अभी तक के सबसे सफल कप्तानों को लेकर बात करी जाए तो उसमें महेंद्र सिंह धोनी का नाम जरुर शामिल किए जाएगा। अपनी कप्तानी में देश को तीन आईसीसी ट्राफी जिताने वाले धोनी अभी तक ऐसा करने वाले एकलौते कप्तान हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय वनडे टीम के लिए 200 मैचो में कप्तानी करते हुए 110 में जीत दिलाई है, तो वहीं 74 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 11 मैचो का जहां कोई परिणाम नहीं निकला तो 5 मैच बराबरी पर खत्म हुए हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…