Categories: Cricket

ICC T20 World CUP में अभी तक के 5 सबसे सफल कप्तान

किसी भी स्पोर्ट्स में खेलने वाली टीमों के लिए उनका सबसे महत्तवपूर्ण खिलाड़ी कप्तान होता है, जो यह तय करता है, कि कौन सा खिलाड़ी खेलेगा और कौन बाहर होगा इसके अलावा मैच के दौरान दबाव भरे मौकों पर कप्तान को सही फैसला भी करना होता है, जिससे टीम खेल में अपनी पकड़ को मजबूत कर सके।

क्रिकेट के खेल में एक कप्तान के उपर काफी बड़ी जिम्मेदारी होती है, क्योंकि जीत में जहां पूरी टीम को श्रेय दिया जाता है, हारने पर पूरा ठीकरा कप्तान के सर पर ही फूटता है, जिस कारण उसे हर परिस्थिती के लिए पहले से ही तैयार रहना पड़ता है। आईसीसी के इवेंट में जो भी टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती है, तो टूर्नामेंट के बाद कई टीमों के कप्तानों बदलते हुए भी देखे गए हैं। जिसके बाद हम आपको इस आर्टिकल में आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में अभी तक के सबसे सफल कप्तान के बारे में बताने जा रहे हैं।

5 – पॉल कॉलिंगवुड (8 जीत)

इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी पॉल कालिंगवुड ने अपनी टीम के लिए आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में 17 मैचो में कप्तानी करते हुए 8 में जहां टीम को जीत दिलाई है, तो वहीं 8 मैचो में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।


4 – कुमार संगकारा (10 जीत)

श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा का तीनों ही फार्मेट में शानदार प्रदर्शन देखने को मिलता है। कुमार संगकारा ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में श्रीलंका टीम के लिए 14 मैचो में कप्तानी की है, जिसमें से टीम को जहां 10 में जीत हासिल हुई है, तो वहीं 4 में हार का सामना करना पड़ा है।


3 – ग्रीम स्मिथ (11 जीत)

दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ ने का कप्तानी में शानदार रिकॉर्ड देखने को मिल जाता है। ग्रीम स्मिथ ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए 16 मैचो में कप्तानी करते हुए 11 में जहां जीत दिलाई है, तो वहीं 5 मैचो में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।


2 – डैरेन सैमी (12 जीत)

वेस्टइंडीज़ टीम के पूर्व कप्तान और अपने समय के शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ियों में शामिल डैरेन सैमी एक विनर खिलाड़ी के तौर पर टी20 क्रिकेट में साबित होते थे। डैरेन सैमी ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में वेस्टइंडीज़ टीम के लिए 18 मैचो में कप्तानी करते हुए 12 में जीत दिलाई है, तो वहीं 5 मैचो में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।


1 – महेंद्र सिंह धोनी (21 जीत)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी जिनको वर्ल्ड क्रिकेट सबसे सफल कप्तानों में से एक माना जाता है। महेंद्र सिंह धोनी अभी तक भारतीय टीम के एकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में टीम का नेतृत्व किया है। धोनी की कप्तानी में टीम ने टी20 वर्ल्डकप में 33 मैच खेले हैं, जिसमें से 21 में जहां टीम को जीत हासिल हुई है, तो वहीं 11 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago