भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वकप के ये चार पल कोई फैन नहीं भूल सकता

India-Pakistan Iconic Moments: भारत बनाम पाकिस्तान के बीच जब भी क्रिकेट के मैदान में दोनों ही टीम आमने-सामने होंती हैं, तो खेल का मैदान किसी जंग से कम नहीं दिखता है और पिछले कई मुकाबलों में फैंस को ऐसा देखने को भी मिला है। अब दोनों ही टीम इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप में 16 जून को मैनचेस्टर के मैदान में खेलने उतरेंगे जिसको लेकर दोनों ही टीमों के फैंस में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Image Source

विश्वकप में जब भी ये दोनों ही टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलने उतरी हैं, तो हमेशा एक रोमांचक मैच देखने को मिला है। अभी तक वनडे विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने सभी में जीत हासिल की है।

आइये एक नज़र डालते हैं, ऐसे ही 4 मौकों पर | India-Pakistan Iconic Moments

#1 2003 के विश्वकप में सचिन का कट शॉट

India-Pakistan Iconic Moments: 2003 के विश्वकप में जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थी, तो उस मैच को लेकर पहले से ही दोनों ही देशों के बीच काफी तनाव देखा जा रहा था। मैच में पाकिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत के सामने 274 रनों का लक्ष्य रखा।

एक तरफ जहां भारत के पास सचिन तेंडुलकर के रूप में एक ऐसा खिलाड़ी जो खुद को विश्व का सबसे अच्छा बल्लेबाज़ साबित कर चुके थे, तो वहीं पाकिस्तान के पास शोएब अख्तर के रूप मौजूदा समय का सबसे तेज़ गेंदबाज़।

पूरा विश्व क्रिकेट इन दोनों के बीच होने वाले मुकाबले को देखने का काफी बेसब्री से इंतज़ार कर रहा था, कि आखिर इसमें कौन किसके उपर भारी पड़ता है और इस मुकाबले पहले अख्तर ने सचिन को अपनी गति से परेशान भी किया था।

भारतीय पारी शुरू होने के बाद अख्तर जब सचिन के सामने गेंदबाज़ी करने आये तो उन्होंने तेज़ गति के साथ बाउंसर से उनके उपर हमला करने की योज़ना बनायी जिसमें एक गेंद अख्तर ने ऑफ स्टंप के बाहर की तरफ फेंकी जिसमें सचिन ने कट शॉट खेलने हुए छक्का लगा दिया।

सचिन का यह शॉट अभी तक फैंस के दिलों पर राज़ करता है और सचिन ने इस मैच में 98 रनों की पारी खेली और उनका विकेट अख्तर ने हासिल किया लेकिन तब तक सचिन अपना काम कर चुके थे।

#2 2007 टी20 विश्वकप का आखिरी ओवर

India-Pakistan Iconic Moments: साल 2007 में खेले गए वनडे विश्वकप में भारत और पाकिस्तान की टीम कभी याद नहीं रखना चाहेंगी क्योंकि दोनों ही देश ग्रुप स्टेज़ से ही बाहर हो गयी थी। इसके बाद उसी साल दक्षिण अफ्रीका में पहली बार टी20 विश्वकप खेला गया था और इसमें एशिया की दोनों दिग्गज़ टीमें फाइनल में आमने-सामने थी।

इस कारण फाइनल मैच का अलग ही रोमांच था और भारतीय टीम ने मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 157 रन ही बना सकी जिसके बाद पाकिस्तान के लिए भी लक्ष्य का पीछा करना आसान काम नहीं था और टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रन चाहिए थे और विकेट सिर्फ 1 बचा था, लेकिन मिस्बाह उल हक क्रीज़ पर डटे हुए थे, जिन्होंने पूरे मैच में पाकिस्तान को अपने बल्ले के दम पर बनाकर रखा हुआ था।

धोनी को भी कप्तानी का उस समय इतना अनुभव नहीं था लेकिन उन्होंने आखिरी ओवर करने के लिए जोगिंदर शर्मा को लगाया जिन्होंने अपनी 2 गेंदो में 7 रन दे दिए इसके बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान मिस्बाह ने स्कूप शॉट खेलने का प्रयास किया जिसे फाइन लेग पर खड़े श्रीसांत ने कैच कर लिया और भारतीय टीम टी20 की विश्व विजेता पहली बार बनी।

#3 जावेद ने उतारी किरन मोरे की नकल | India-Pakistan Iconic Moments

यह विश्वकप में पहली बार था, कि भारत और पाकिस्तान की टीम एक-दूसरे के खिलाफ खेलने के लिए उतरी थी।

साल 1992 के विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना था, जिसमें भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला लिया जिसमें सचिन तेंडुलकर ने 46 रनों की तो कपिल देव ने 25 रनों की पारी खेलने के साथ टीम का स्कोर 49 ओवरो में 7 विकेट के नुकसान पर 216 रनों तक पहुंचाया।

इसके बाद पाकिस्तान की टीम जब इस स्कोर का पीछा करने के लिए उतरी तो 17 के स्कोर पर टीम के 2 विकेट गिर गए लेकिन फिर बल्लेबाज़ी के लिए जावेद मियांदाद जिन्होंने आमिर सोहेल के साथ मिलकर टीम को इस मुश्किल हालात से निकालने का करना शुरू किया लेकिन इसी दौरान विकेटकीपिंग कर रहे किरन मोरे जो पीछे से अपने गेंदबाज़ो का हौसला लगातार बढा रहे थे, जिससे मियांदाद काफी नाराज़ दिखे।

मियांदाद ने इसका जवाब देने के लिए किरन मोरे की नकल बीच मैदान में उतारने लगे जिसके बाद अंपायर को बीच में आना पड़ा लेकिन इससे उनकी एकाग्रता भंग हो गयी और वह 110 गेंदो में 40 रन बनाने के बाद ऑउट हो गए और पाकिस्तान को यह मैच 43 रनों से गवाना पड़ा।

#4 आमिर सोहेल बनाम वेंकटेश प्रसाद साल 1996 का विश्वकप

क्वॉटर फाइनल मैच और उसमें आमने-सामने ऐसी 2 टीमें जिनका मैच किसी फाइनल से कम नहीं होता है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 287 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी अच्छी शुरूआत करते हुए आमिर सोहेल और सईद अनवर की ओपनिंग जोड़ी ने 84 रनों की शानदार साझेदारी करके पाकिस्तान की पकड़ काफी मजबूत कर दी।

आमिर सोहेल काफी तेज़ी के साथ रन बना रहे थे और उन्होंने पारी का 15 वां ओवर करने के लिए वेंकटेश प्रसाद की गेंद पर आगे बढ़कर चौका लगा दिया जिसके बाद सोहेल ने बल्ले से इशारा करते हुए प्रसाद से कुछ कहा लेकिन प्रसाद ने अगली ही गेंद पर सोहेल को ऑउट करके अपना बदला लिया और इसके बाद पाकिस्तान की टीम को मैच में 39 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago