India vs Pakistan Dream11 Prediction: 16 जून की तारीख का इंतज़ार भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं क्योंकि इस दिनो दोनों ही टीमों के बीच इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप में मैनचेस्टर के मैदान में मैच खेला जाएगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला यह मैच सामान्य मैचो की तरह नहीं हैं, क्योंकि इसमें दोनों ही देशों के फैंस और क्रिकेट खिलाड़ी पूरे ज़ज्बात के साथ जुड़े हुए होते हैं, जिस कारण खेल का मैदान जंग के रूप में तब्दील हो जाता है।
पाकिस्तानी फैंस भी अपनी टीम से काफी उम्मीद लगाये हुए होंगे भले ही उनकी टीम ने अभी तक एकबार भी भारत को वनडे विश्वकप में हरा नहीं पाए। आईसीसी के लिए भी यह मैच काफी बड़ा होने वाला हैं।
विश्वकप में दोनों ही देशों के बीच अभी तक 6 बार भिडंत हो चुकी हैं, जिसमें सभी भारत के नाम पर रहे हैं, इस कारण भारतीय टीम को पहले से इस मैच में हावी बताया जा रहा है, जिसके पीछे टीम का वर्तमान प्रदर्शन भी शामिल है।
बात करी जाए आईसीसी वनडे विश्वकप में दोनों ही टीमों के सफर के बारे में तो जहां भारतीय टीम 3 मैचो में 5 अंको के साथ तीसरे स्थान पर काबिज़ है, तो वहीं पाकिस्तान की टीम 4 मैचो में 3 अंको के साथ 8 वें स्थान पर बनी हुई है, जिस कारण पाक टीम को सेमीफाइनल की दौड़ में बनाये रखने के लिए इस मैच में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है।
शिख़र धवन जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने बायें हाथ के अंगूठे को चोटिल कर बैठे थे वह इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे जिस कारण रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरूआत करने के लिए लोकेश राहुल आयेंगे वहीं नंबर 4 पर टीम विजय शंकर और दिनेश कार्तिक में से किसी एक को शामिल कर सकती है।
वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान टीम के लिए काफी समस्यायें हैं, क्योंकि अभी तक 4 मैचो में टीम को सिर्फ 1 में ही जीत हासिल हो सकी है। बल्लेबाज़ी में टीम के लिए जहां परेशानी दिखाई दे रही है, तो फील्डिंग भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में काफी खराब दिखाई दी थी, जो इस मैच में टीम के उपर काफी भारी पड़ सकती है।
#1. विराट कोहली
विराट कोहली ने अभी तक विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ 2 बार साल 2011 और 2015 में खेला था, जिसमें 2015 के विश्वकप में कोहली ने 126 गेंदो में 107 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया था। इस विश्वकप में भी कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 77 गेंदो में 82 रनों की पारी खेलकर अपने फार्म का परिचय पहले ही दे दिया है, जिस कारण वह टीम के लिए इस दबाव वाले मैच में काफी महत्तवपूर्ण खिलाड़ी बन जाते हैं।
#2. बाबार आज़म
पिछले कुछ सालों से पाकिस्तान टीम के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी के लिए आने वाले बाबर आज़म ने अपने खेल से सभी को प्रभावित भी किया है और उन्होंने विश्वकप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ हुई वनडे सीरीज़म 300 से अधिक रन बनाये हैं, भले ही बाबर ने अभी तक इस विश्वकप में कोई बड़ी पारी ना खेली हो लेकिन वह भारतीय टीम के लिए एक बड़ा खतरा बन सकते हैं।
#3. मोहम्मद आमिर
मोहम्मद आमिर जिनका इस पाकिस्तान की विश्वकप टीम में चयन बिल्कुल अंत समय में हुआ लेकिन पिछले मैच में यह फैसला सही भी साबित होता हुआ दिखाई दिया जिसमें आमिर ने अपने पहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 5 विकेट हासिल करके अपने फार्म का परिचय दिया जिस कारण भारत के खिलाफ मैच से पहले उनका फार्म भारतीय बल्लेबाज़ो के लिए दबाव के हालात बना सकता है।
#4. जसप्रीत बुमराह
एकबार फिर से भारतीय टीम की तेज़ गेंदबाज़ी जसप्रीत बुमराह के आस-पास ही घूमती नज़र आ रही है और रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में बुमराह की गेंदबाज़ी पर भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी कुछ निर्भर करता है, क्योंकि बुमराह पहले पॉवर प्ले में टीम के लिए विकेट निकालकर देने के साथ अंत के ओवरो में तेज़ी के साथ रन बनाने से भी बल्लेबाज़ो को रोकते हैं।
भारत
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, विजय शंकर, दिनेश कार्तिक, शिख़र धवन, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव।
पाकिस्तान
सरफराज़ अहमद (कप्तान, विकेटकीपर), मोहम्मद हफीज़, वहाब रियाज़, मोहम्मद आमिर, हारिस सोहेल, बाबर आज़म, इमाम उल हक, इमाद वसीम, फकर जमान, शादाब खान, हसन अली, शोएब मलिक, आसिफ अली, शाहीन आफरीदी, मोहम्मद हस्नेन
यह भी पढ़ें:-
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…