India vs Australia Match Prediction – आईसीसी वनडे विश्वकप में भारतीय टीम को अपना अगला मुकाबला गत विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 जून को लंदन के ओवल मैदान में खेलना है। मौजूदा समय में इन दोनों ही टीमों की भिडंत क्रिकेट के खेल में काफी दिलचस्प हो गयी हैं।
जहां इस साल की शुरूआत में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर ही वनडे सीरीज़ में मात दी थी, तो वहीं कंगारू टीम ने इसका बदला लेने में देर नहीं लगायी और भारतीय टीम को घर पर 5 मैच की वनडे सीरीज़ में 3-2 से हरा दिया, इसके बावजूद पिछले 3 सालो में कोहली की कप्तानी में टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार खेल ही दिखाया है।
दोनों ही टीमों के बीच विश्वकप में हुए मैचो के रिकॉर्ड को देखा जाए तो उसमें कंगारू टीम का पलड़ा साफ तौर पर भारी दिख रहा है क्योंकि 11 विश्वकप मैचो में ऑस्ट्रेलिया ने जहां 8 में जीत दर्ज की है, तो वहीं भारत को 3 में जीत नसीब हो सकी है।
वहीं इन दोनों ही टीमों के बीच वनडे रिकॉर्ड के बारे में बात की जाए तो अभी तक 136 वनडे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा चुके हैं, जिसमें 77 मैचो में ऑस्ट्रेलिया ने तो 49 में भारत को जीत हासिल हुई है।
विश्वकप के रिकॉर्ड पर एक नज़र डालते है :
India vs Australia Match Prediction | Head to Head Records
वनडे में दोनों ही टीमों के बीच रिकॉर्ड
स्कॉवड
ऑस्ट्रेलिया
एरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, जेशन ब्रैनड्राफ, नाथन कुल्टर नाइल, उस्मान ख्वाज़ा, नाथन लायन, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा।
भारत
विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव।
विराट कोहली (कप्तान), डेविड वार्नर (उपकप्तान), स्टीव स्मिथ, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, मार्कस स्टोइनिस, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, एरोन फिंच, मिचेल स्टार्क।
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…