India vs Pakistan Weather Report: आईसीसी वनडे विश्वकप में इस समय किसी टीम के खेल के बारे में अधिक चर्चा होने की जगह पर बारिश के बारे में अधिक चर्चा होती दिख रही है, क्योंकि इस बार विश्वकप में बारिश ने कई खेल प्रेमियों के दिलों को तोड़ दिया है, जिसके बाद अब इस विश्वकप का सबसे बड़ा मैच कहा जाने वाला भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर भी मौसम के उपर सभी की निगाहें जाकर टिक गयी हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच में रविवार को मैनचेस्टर के मैदान में मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम का पिछला मैच जो न्यूज़ीलैंड के खिलाफ था, वह बारिश के कारण रद्द रहा था जिसने क्रिकेट फैंस को एकबार फिर से आईसीसी के उपर सवाल खड़े करने का मौका दिया था।
दोनों ही टीमों के फैंस को इस मैच को लेकर उम्मीद है, कि बारिश का खलल नहीं पड़ेगा और मैच का परिणाम जरूर निकलेगा लेकिन मैनचेस्टर के मौसम को देखा जाए तो ऐसा होने की उम्मीद काफी कम ही लग रही है, क्योंकि मैच वाले दिन भी बारिश के आसार काफी अधिक हैं।
जहां आईसीसी फैंस के गुस्से का शिकार लगातार हो रही है, जो उन्होंने इंग्लैंड में बारिश के मौसम में विश्वकप कराने का फैसला लिए जिसके बाद आईसीसी भी ये दुआ कर रही होगी कि विश्वकप का यह सबसे बड़ा मैच बारिश से प्रभावित ना हो।
वहीं मैनचेस्टर के तापमान की बात करी जाए तो इस समय बादलों का जमावड़ा वहां पर है और 13 डिग्री के आस-पास तापमान हैं और अगले 36 घंटो तक ऐसे हा मौसम रहने का पूर्वाअनुमान है, जिस कारण मैच के दिन भी तेज़ बारिश के आसार हैं।
यदि रविवार के पूरे मौसम की बात करी जाए पूरे दिन रूक-रूक के बारिश होती रहेगी जिस कारण मैच में कई बार व्यवधान देखने को मिल सकता है, ऐसा होने पर दोनों ही टीमों के लिए आसान काम नहीं होने वाला है।
विश्वकप में भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड को देखते हुए वह इस मैच को जीतने की प्रबल दावेदारों में देखी जा रही है, क्योंकि पाकिस्तान एकबार भी भारत को विश्वकप में नहीं हरा सका है, इसके अलावा दोनों ही टीमों का वर्तमान फार्म देखा जाए तो उसमें भी काफी अंतर है।
यह भी पढ़ें:-
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…