भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर वसीम अकरम ने बताया आखिर किस रणनीति के साथ उतरे पाक टीम

Pakistan can beat India – Wasim Akram: भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर हालात ठीक ना होने की वजह से ये दोनों ही टीमें पिछले काफी लम्बे वक्त से एक-दूसरे के खिलाफ किसी भी तरह की द्वीपक्षीय सीरीज़ नहीं खेल रही हैं। दोनों ही टीम आपस में पिछले साल यूएई में हुए एशिया कप के दौरान भिड़ी थी, जिसके बाद अब आईसीसी वनडे विश्वकप में 16 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड के मैनचेस्टर में भिडेंगी जो इस विश्वकप का सबसे बड़ा मैच भी कहा जा रहा है।

वहीं विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बात करी जाए तो वहां पर भारत का पलड़ा भारी दिख रहा है और 6 बार दोनों ही टीमें विश्वकप में एक-दूसरे के खिलाफ खेली है, जिसमें सभी में भारतीय टीम को ही जीत हासिल हुई है। विराट कोहली की टीम ने जहां इस विश्वकप की शुरूआत शानदार तरीके से करते हुए दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करी।

image source

इसे जंग के रूप में ना देखें | Pakistan can beat India – Wasim Akram

भारतीय टीम का जहां पिछला मैच न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बारिश के कारण धुल गया था, जिस कारण वह इस मैच में बारिश के दूर रहने की ही उम्मीद करेगी। वहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज़ तेज़ गेंदबाज़ वसीम अकरम ने भारत और पाक के मैच को लेकर कहा कि इसे फैंस को एक जंग के रूप में ना देखें बल्कि सिर्फ मैच की तरह ही लें।

image source

अकरम ने इस मैच को लेकर अपनी तरफ से बयान देते हुए कहा कि, विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला किसी और मैच से काफी बड़ा है, क्योंकि दोनों ही देशों में क्रिकेट को पसंद करने वाले करोड़ो फैंस मौजूद हैं, जिस कारण मैं दोनों ही देशों के फैंस से सिर्फ इतना ही कहना चाहूंगा कि इसे एक जंग के रूप में ना देखें, क्योंकि जो इसे एक जंग के रूप में ले रहे हैं वह क्रिकेट के फैन नहीं है।

जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच मैच की बात करी जाती हैं, तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 916 विकेट हासिल करने वाले वसीम अकरम ने कहा कि, दबाब में दोनों ही टीम के खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं और मेरे से अधिक कौन इस दबाव को समझ सकता है।

53 साल के अकरम को उम्मीद है, कि पाकिस्तान की टीम एक संतुलित मानसिकता के साथ इस मैच में खेलने उतरेगी क्योंकि तभी वह भारतीय टीम के खिलाफ अपना बेहतर खेल दिखा पायेगी। अकरम ने विश्वकप में भारत के खिलाफ 1992, 1999 और 2003 में खेला था और सभी में पाक टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें:-

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago