India vs South Africa ODI Series 2020: भारतीय टीम जहां घर पर तीनों ही फार्मेट में पिछले काफी समय से लगातार हर टीम के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही है, तो वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली घरेलू वनडे सीरीज में टीम को जरुर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम का घर पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में हेड टू हेड रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें 28 मैचों में 15 में जहां भारत को जीत मिली है, तो वहीं 13 में दक्षिण अफ्रीका को।
इस समय दक्षिण अफ्रीका की टीम एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है, जिसमें पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसी का नेतृत्व छोड़ने के बाद से अब टीम विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के नेतृत्व में खेल रही है। इस सीरीज में भले ही जीते के प्रबल दावेदार के तौर पर अफ्रीका टीम ना उतरे लेकिन उन्होंने अपने घर पर जिस तरीके से डी कॉक की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज जीती है, उससे सभी खिलाड़ियों का आत्मविश्वास जरुर बढ़ा रहने वाला है।
वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम को लेकर बात करी जाए तो उसे अपनी पिछली वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन अफ्रीका टीम के मुकाबले भारतीय टीम के पास अधिक अनुभव और बैलेंस दिखता है। अभी तक इस 3 मैचो की वनडे सीरीज को लेकर भारतीय टीम की घोषणा होना बाकी है, लेकिन रोहित शर्मा इस सीरीज में भी अनफिट होने की वजह से हिस्सा नहीं होंगे।
हालांकि साउथ अफ्रीका की तरफ से इस सीरीज के लिए टीम की घोषणा पहले ही की जा चुकी है, जिसमें पूर्व कप्तान फॉफ डू प्लेसी की जहां वापसी हुई है, तो वहीं युवा स्पिन गेंदबाज जॉर्ज लिंडे को भी टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने पिछले साल भारत के दौरे पर हुई टेस्ट सीरीज के दौरान एक मैच में शानदार प्रदर्शन किया था।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका ODI शेड्यूल | India vs South Africa ODI Series 2020 Schedule
लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स | India vs South Africa ODI Series 2020 Live Streaming
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…