इस समय क्रिकेट में देखा जाए जो तीन में से 2 फार्मेट में बल्लेबाजो का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिलता है, जिससे पीछे सबसे बड़ा कारण बैटिंग के लिए अनुकूल बनायी जाने वाली पिच और बाउंड्री लाइन का भी छोटा होना है। वहीं टी20 फार्मेट आने के बाद से अब बल्लेबाज बड़ा शॉट भी काफी आसानी के साथ खेलते हुए दिख जाते हैं।
इस कारण गेंदबाजो के लिए वनडे और टी20 में खुद बचाना काफी मुश्किल भरा दिखने लगा है, क्योंकि उनकी अच्छी गेंदो पर बल्लेबाज बेहद आसानी के साथ शॉट खेलता हुआ दिख जाता है। जिसके बाद हम आपको इस आर्टिकल में अभी तक टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1 ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले बॉलर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
T20 में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले बॉलर्स:
1 – स्टुअर्ट ब्रॉड (36 रन)
इस ओवर को शायद ही कोई क्रिकेट फैन कभी भूल पायेगा, साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए पहले टी20 वर्ल्डकप में भारत और इंग्लैंड के बीच में डरबन के मैदान में खेले गए मुकाबले में पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 गेंदो में 6 छक्के जड़ दिए थे, जो अभी भी टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे महंगा ओवर बना हुआ है।
2 – शिवम दुबे (34 रन)
युवा भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे जिन्होंने साल 2019 की नवंबर में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था, दुबे को न्यूजीलैंड के दौरे पर टी20 सीरीज में खेलने का मौका मिला जिसमें 2 फरवरी 2020 के खेले टी20 मैच में दुबे ने अपने एक ओवर में ही 34 रन दे दिए थे, जिस कारण वह इस लिस्ट में दुसरे पायदान पर बने हुए हैं।
3 – इज़ातुल्लाह दौलतज़ाई (32 रन)
साल 2012 में आईसीसी टी20 वर्ल्डकप खेला गया था, जिसके 6 वें मुकाबले में इंग्लैंड का सामना अफगानिस्तान की टीम के साथ था, इस मैच में अफगानिस्तान की तरफ से खेल रहे गेंदबाज इज़ातुल्लाह दौलतज़ाई ने अपने एक ओवर में ही 32 रन दे दिए थे। जिसके बाद उन्होंने मैच में कुल 3 ओवर करते हुए 56 रन दे डाले थे।
4 – वेन पर्नेल (32 रन)
साल 2012 में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच में 3 मैचो की टी20 सीरीज खेली जा रही थी, जिसके आखिरी मुकाबले में अफ्रीका की तरफ से खेल रहे बायें हाथ के तेज गेंदबाज वेन पर्नेल ने अपने एक ओवर में ही 32 रन खर्च कर दिए थे।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…