Categories: CricketICC CWC 2019

आइए जानते हैं विश्व कप में चुने गए सारे खिलाडियों के मौजूदा फार्म के बारे में

विश्वकप 2019 में जाने वाली भारतीय टीम का निर्णय हो चुका है. भारत के साथ-साथ कई देशों ने अपने खिलाड़ियों का चयन भी कर लिया है. अब बात यह उठती है कि जिन भारतीय खिलाड़ियों को टीम के लिए चुना गया है उनकी फॉम उनके साथ है या वह अपनी फॉम को लेकर जूझ रहे हैं.

Image Source

 तो हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि, विश्वकप में जो खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए चुने गये हैं उनकी आईपीएल फॉर्म कैसी चल रही है. किस किस बल्लेबाज का बल्ला रन बरसा रहा है व कौन सा खिलाड़ी अपनी फॉर्म ढूढ़ता नज़र आ रहा है. कौन से गेंदबाज विकेटों की झड़ी लगा रहे हैं तो कौन विकेट लेने के लिए तरसते नज़र आ रहे हैं.

शुरुआत करते हैं भारतीय टीम के कप्तान से:-

# विराट कोहली:

यह 30 वर्षीय बल्लेबाज आजकल दिमागी तौर पर थोड़ा सा परेशान होगा क्योंकि, इस समय इनकी टीम आरसीबी, आईपीएल से रेस से बाहर होने की कगार पर खड़ी है आरसीबी की टीम ने अब तक कुल 9 मैच खेलें हैं इस सीज़न में जिसमें से उन्हें सिर्फ 2 मैचों में ही जीत नसीब हो पाई है. मगर विराट का बल्ला इस सीज़न में बहुत अच्छा चल रहा हैं उन्होंने अब तक 9 बार बल्लेबाजी की है जिसमें उन्होंने 42 की औसत से 2 अर्धशतक व 1 शतक की मदद से कुल 378 रन बनाए हैं.

# रोहित शर्मा:

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित का मौजूदा आईपीएल फॉर्म विश्वकप चिंता का सबब है. इस हिटमैन ने अब तक कुल 8 मैचों में 27 की औसत से कुल 223 रन बनाए हैं व अभी तक 1 भी अर्धशतक व शतक नहीं लगाया है.

# शिखर धवन

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन टूर्नामेंट में शुरू में संघर्ष करते दिख रहे थे.मगर सीजन के बीच में इस बल्लेबाज ने कुछ उम्दा पारियां खेली हैं. इन्होंने अब तक कुल 9 मैच खेले हैं जिसमें 36 की औसत से कुल 291 रन बनाए हैं.

# केएल राहुल:

किंग्स इलेवन टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल इस समय आईपीएल में बेहद ही अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं. गौरतलब है कि उन्हें विश्वकप के लिए रिज़र्व ओपनर के रुप में चुना गया है. फिलहाल टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में डेविड वॉर्नर के बाद दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने अभी तक किंग्स इलेवन पंजाब के लिए कुल 9 मैच खेले हैं जिसमें 4 अर्धशतक व 1 शतक के साथ कुल 387 रन शामिल हैं.

# एमएस धोनी:

भारत के लिए शायद अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन भी चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान के रूप में शानदार रहे हैं केवल गजब की नेतृत्व क्षमता दिखाई है, व्यक्तिगत प्रदर्शन से भी टीम का मनोबल ऊंचा किया है. उनकी टीम टॉप पर है और प्ले ऑफ में औपचारिक रूप से एंट्री से एक जीत दूर खड़ी है. उन्होंने अब तक 8 मैचों में 230 रन बनाए हैं.

# केदार जाधव:

मिडल ऑर्डर बल्लेबाज और पार्ट टाइम बोलर जाधव ने हालिया प्रदर्शन के आधार पर वर्ल्ड कप टीम में एंट्री मारी है आईपीएल में चेन्नई की तरफ से खेलते हुए उनका प्रदर्शन अब तक औसत रहा है. उन्होंने अब तक 9 मैचों में 22 की औसत से कुल 136 रन बनाए हैं.

# दिनेश कार्तिक:

ऋषभ पंत की जगह वर्ल्ड कप में दूसरे विकेटकीपर के रूप में कार्तिक के चयन पर काफी बहस हुई. केकेआर टीम के कप्तान का अब तक आईपीएल में एक मैच को छोड़कर बल्ला नहीं चला है. उन्होंने अब तक 9 मैचों में कुल 111  रन बनाए हैं जिसमें 1 सिर्फ 1 अर्धशतक शामिल है.

# विजय शंकर:

अंबाती रायुडू की जगह भारतीय टीम में वर्ल्ड कप टीम में विजय को शामिल किया गया हैं वह शायद भारत की तरफ से चौथे नम्बर पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते है हाल में बल्ले और गेंद से उपयोगी योगदान कर इंग्लैंड की फ्लाइट में टिकट बुक कराया है लेकिंन सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए अभी तक उन्होंने कोई यादगार प्रदर्शन नहीं किया है. उन्होंने अब तक कुल 8 मैचों नें 19 की साधारण औसत से सिर्फ 139 रन बनाए हैं व गेंदबाजी नें भी सिर्फ 1 विकेट अपने नाम किया है.

# हार्दिक पंड्या:

कॉफी विद करन के विवाद के बाद से वापसी कर रहे मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बेहद ही अच्छी फॉम में चल रहे हैं चाहे बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी. अपनी हरफनमौला काबिलियत की वजह से टीम में ऑलराउंडर के तौर पर विश्वकप टीम में जगह दी गई है. उन्होंने अब तक 9 मैचों में 43 की औसत से कुल 218 रन बनाए हैं व गेंदबाजी में भी 8 विकेट अपने नाम किए हैं.

# रविंद्र जाडेजा:

इस ऑलराउंडर के पास निचले क्रम में तेजी से रन बटोरने की कला है. साथ ही अपनी लेफ्ट आर्म स्पिन से अहम मौकों पर विकेट झटकने का माद्दा भी रखते हैं. चेन्नई सुपर किंग्स का यह प्लेयर उम्दा फील्डर भी है. इन्होंने अब तक 9 मैचों में 65 रन बनाए हैं व 7 विकेट अपने नाम किए हैं.

# युजवेंद्र चहल:

आईपीएल में उनकी टीम आरसीबी भले लगातार हार रही हो, लेकिन यह कलाई स्पिनर हर मैच में विकेट झटक रहे हैं. वह वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की स्पिन योजनाओं का अहम हिस्सा होंगे. इन्होंने अब तक 9 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं.

# जसप्रीत बुमराह:

विश्वकप में भारत के स्ट्राइक फास्ट बोलर होंगे. पिछले कुछ दिन में टीम की सफलताओं में अहम योगदान दिया है. आईपीएल में मुंबई की तरफ से खेलते हुए इन्होंने अपनी गति और लय बरकरार रखी है और नियमित रूप से विकेट ले रहे हैं. इन्होंने 9 मैचों में 10 विकेट लिए हैं.

# मोहम्मद शमी:

इंग्लैंड के हालात में शमी के पेस और स्विंग क्षमता से टीम इंडिया को खासी उम्मीदें हैं. बुमराह के जोड़ीदार के बतौर प्रमुख पेस बोलर की भूमिका में होंगे. मौजूदा सीजन किंग्स इलेवन पंजाब से खेल रहे शमी ने अपना दमखम दिखाया है. इन्होंने 9 मैचो में 12 विकेट अपने नाम किए हैं.

# कुलदीप यादव:

बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप स्पिन विभाग में यजुवेंद्र चहल के प्रमुख जोड़ीदार के बतौर वर्ल्ड कप में खेलेंगे चाइनामैन कुलदीप केकेआर की तरफ से फिलहाल उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. इन्होंने अब तक कुल 9 ओवरों में 33 ओवर किए हैं जिसमें 8 की इकोनॉमी रेट के साथ सिर्फ 4 विकेट अपने नाम किए हैं.

# भुवनेश्वर कुमार:

भुवी 15 सदस्यीय टीम में तीसरे तेज गेंदबाज हैं. इंग्लैंड में स्विंग गेंदबाजी की मददगार पिचों पर उन्हें मौका मिल सकता है. सनराइजर्स हैदराबाद के इस मीडियम पेसर इस आईपीएल में अब तक का प्रदर्शन हालांकि उत्साहजनक नहीं रहा है. इन्होंने अब तक कुल 8 मैचों में सिर्फ 5 विकेट अपने नाम किए हैं.

Also Check:-

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago