Indian Team Orange Jersey
इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप में इस बार यह चर्चा काफी जोर शोर से होती देखी जा रही हैं, जिसमें कौन सी टीम किस मैच में कौन सी जर्सी को पहनकर खेलने उतरेगी। क्योंकि 4 टीमों ने इस विश्वकप की शुरूआत से पहले अपने होम और अवे मैच को लेकर जर्सी का के बारे में बता दिया था।
लेकिन भारतीय टीम के बारे में ऐसी कोई ख़बर नहीं आयी थी, कि वह अपनी परम्पारागत ब्लू जर्सी के अलावा दूसरी कौन से कलर की जर्सी पहनने वाली है, ऐसा इसलिए भी क्योंकि कई टीमों की जर्सी का रंग एक जैसा है और इस कारण टीमों में अंतर करने को पहचानने के लिए उनके जर्सी का कलर बदलने का आईसीसी नियम सभी को मानना पडेगा।
भारतीय टीम 30 जून को इंग्लैंड के खिलाफ जब एजबेस्टन में मैच खेलने उतरेगी तो उसकी जर्सी का रंग ऑरेंज हो सकता है, क्योंकि मेजबान इंग्लैंड की जर्सी का रंग भी इस बार ब्लू है और इस कारण भारतीय टीम को उस मैच में एक अलग कलर की जर्सी को पहनकर खेलने उतरना पड़ेगा।
भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीम इस विश्वकप में 2 कलर की जर्सी को पहनकर खेलने उतर रही हैं, सिर्फ पाकिस्तान को एक ही जर्सी के साथ खेलने की मंजूरी मिल है, जबकि मेजबान इंग्लैंड भी सभी मैच में एक ही तरह की जर्सी को पहनने वाली है वहीं ऑस्ट्रेलिया, वेस्टंइडीज़, न्यूज़ीलैंड की जर्सी का रंग बाकी टीमों से बिल्कुल अलग है, जिस कारण उन्हें अपनी दूसरी जर्सी को पहनने की जरूरत नहीं है।
जहां 5 में से 4 टीमों ने अपनी दूसरी जर्सी के बारे में सभी को पहले से ही बता दिया था, तो वहीं बीसीसीआई की मार्केटिंग टीम दूसरी जर्सी को लेकर काम कर रही है और जल्द ही इसके बारे में सभी को भी पता चल जायेगा।
आईसीसी ने एक प्रेस रीलीज़ के जरिए बताया था, कि आईसीसी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए सभी टीमों को 2 जर्सी बतानी होती हैं, जिसके बाद उन्हें यह पहले से ही बताना होता है, कि वह किस मैच में कौन से कलर की जर्सी को पहनकर खेलने उतरने वाले हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भी दूसरी जर्सी दिख सकती है | Indian Team Orange Jersey
अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम को साउथैम्पटन में 22 जून को मैच खेलना है और इस मैच में भी दोनों ही टीमों की जर्सी का रंग एक जैसा है, जिसके बाद भारत इस मैच में भी एक अलग कलर की जर्सी के साथ भारतीय टीम खेलने मैदान में उतर सकती हैं।
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…