Categories: CricketNews

1983 की विश्वकप विजेता टीम को मिलता था, सिर्फ इतना वेतन और दैनिक भत्ता

Indian Team Salary After 1983 World Cup: साल 1983 भारतीय क्रिकेट के लिए एक सुनहरा साल था, जिसे आज तक सारे क्रिकेट फैंस याद करते हैं, क्योंकि इंग्लैंड में उस साल खेले गए विश्वकप में किसी को भी इस बात की उम्मीद नहीं थी, कि भारतीय टीम कोई करिश्मा करने वाली है, क्योंकि 24 साल के कपिल देव की कप्तानी में टीम के लिए विश्वकप के लीग स्टेज़ का सफर आसान नहीं था, लेकिन टीम ने किसी तरह से पहले सेमीफाइनल और उसके बाद फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया।

लेकिन फाइनल में लार्ड्स के मैदान पर भारतीय टीम का मुकाबला लगातार 2 विश्वकप जीतने वाली दिग्गज़ वेस्टइंडीज़ की टीम के साथ था और उस मैच में भारत ने पहले खेलते हुए सिर्फ 183 रन ही बना सकी और विंडीज़ टीम को देखते हुए सभी को उम्मीद थी, कि वह तीसरी बार लगातार विश्वविजेता बनने जा रहे हैं।

कपिल देव की कमान में भारतीय टीम के कुछ अलग ही इरादे थे और उन्होंने पूरी विंडीज़ टीम को लक्ष्य हासिल नहीं करने दिया और पहली बार विश्वकप को अपने नाम पर किया और इसके बाद भारत में क्रिकेट को लेकर जो लहर उठी उसी का नतीज़ा है, कि इस देश में क्रिकेट एक धर्म के रूप में देखा जाने लगा।

आज के समय भारतीय टीम के लिए खेलने वाले हर एक खिलाड़ी को मैच फीस और दैनिक भत्ते के रूप में लाखो रूपयें मिलते हैं, लेकिन 1983 में टीम को पहली बार विश्वविजेता बनाने वाली टीम को दैनिक भत्ते के रूप में 200 रूपये प्रतिदिन मिलते थे, जबकि मैच फीस के रूप में उन्हें 1500 रूपये दिये जाते थे।

2011 में 28 साल के बाद भारतीय टीम ने दूसरी बार विश्वकप की ट्राफी को अपने नाम पर किया जिसके बाद टीम के हर खिलाड़ी को नकद इनाम के साथ बाकी कई उपहार मिले। हर खिलाड़ी को बीसीसीआई की तरफ से 2 करोड़ रूपये अलग से मिले वहीं अपने राज्य क्रिकेट संघ के अलावा राज्य सरकारो से भी उन खिलाड़ियों को इनाम मिला।

इस विश्वकप में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल तक ही सीमित रहा लेकिन इसके बावजूद टीम को काफी धनराशी इनाम के रूप में मिली, क्योंकि सेमीफाइनल में पहुंचने के कारण टीम को लगभग 5.5 करोड रूपये और ग्रुप स्टेज में जीते हुए मैचों में 40000 डॉलर की धनराशी आईसीसी की तरफ से भारतीय टीम को मिली।

1983 भारतीय क्रिकेट की सैलरी स्लिप की शीट | Indian Team Salary After 1983 World Cup

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago