Players Who can Replace MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड में खेले गए आईसीसी वनडे विश्वकप 2019 का अंत उस तरह से नहीं जैसा सभी को उम्मीद थी। टीम ने लीग स्टेज़ के मैचो के खत्म होने के बाद प्वाइंट्स टेबल पर पहले स्थान के साथ खत्म किया था, जिसके बाद पहले सेमीफाइनल में ओल्ड ट्रेफर्ड के मैनचेस्टर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भिडंत थी और टीम को इस नॉकऑउट मैच में 18 रनों की हार के साथ शानदार सफर का यहीं पर अंत हो गया।
अब भारतीय टीम को अपनी अगली सीरीज़ वेस्टइंडीज़ के दौरे पर खेलनी है, जिसको लेकर टीम में भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए चयन होगा और इसी कारण भारतीय टीम के पूर्व कप्तान साथ ही विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी को लेकर काफी सारो सवाल खड़े हो रहे हैं, कि क्या वह संन्यास लेंगे या खेलना जारी रखने वाले हैं, क्योंकि अगले विश्वकप तक वह टीम का हिस्सा नहीं होंगे इस बात का सभी को पता है।
महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 350 वनडे मैच में 10000 से भी अधिक रन बनाये है, जिसमें 200 से अधिक छक्को के साथ कई मैच विनिंग पारियां भी हैं साथ वह भारत के अब तक के सबसे सफल विकेटकीपर रहे हैं, जिस कारण उनका विकल्प ढूंढना आसान काम नहीं होने वाला है।
धोनी की उम्र अब 38 साल हो चुकी है और फिटनेस को देखते हुए उनका अब अधिक खेलना भी मुमकिन नहीं दिख रहा है, जिसके बाद अब चयनकर्ताओं को उनके विकल्प को लेकर सोचना होगा।
आईये हम आपको बताते हैं, जो आने वाले समय में धोनी का विकल्प टीम के लिए बन सकते हैः
झारखंड से आने वाले इस युवा विकेटकीपर को भी आने वाले समय में धोनी के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। पिछले एक साल में ईशान किशन ने घरेलू स्तर पर काफी शानदार प्रदर्शन किया है, साथ साल 2016 में हुए आईसीसी अंडर 19 विश्वकप में वह टीम के कप्तान थे और फाइनल तक का सफर तय किया था।
पिछले रणज़ी सीज़न में ईशान किशन झारखंड की टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ थे, जिसमें दिल्ली के खिलाफ खेली गयी 273 रनों की पारी के साथ पूरे सीज़न इस खिलाड़ी ने 799 रन बनाये थे।
20 साल ईशान किशन को बल्लेबाज़ी में किसी भी क्रम पर भेजा जा सकता हैं, क्योंकि पारी की शुरूआत करते हुए किशन का औसत 31 का है तो वहीं मध्यक्रम में 24 का है। अपने आईपीएल करियर की शुरूआत ईशान ने मात्र 17 साल की उम्र में कर दिया था, जिसमें 2016 में वह गुजरात लायंस की टीम में थे जिसके बाद 2018 में वह मुम्बई इंडियंस की टीम में चले गए। किशन ने मुम्बई के लिए अपने पहले सीज़न में ही 149 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाये थे। इसके ईशान लगातार भारतीय ए टीम का भी हिस्सा हैं।
किशन ने 53 लिस्ट ए मैचो में 1780 रन बनाये हैं, वहीं 40 प्रथम श्रेणी मैचो में 2538 रनों के साथ बायें हाथ के इस बल्लेबाज़ ने 70 टी20 मैचो में 1628 रन हैं।
Players Who can Replace MS Dhoni: तकनीकि रूप से सक्षम यह बल्लेबाज़ एक समय भारतीय टीम में आने का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था, संजू सैमसन ने अपना पहला प्रथम श्रेणी मैच 17 की उम्र में विदर्भा के खिलाफ खेला था। धोनी के उस समय लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण संजू को शुरू में मौका नहीं मिला लेकिन उसके बाद पहले घरेलू सीज़न और और उसके बाद आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन ना करने के कारण चयनकर्ताओं ने संजू सैमसन की तरफ ध्यान नहीं दिया और रिषभ पंत को मौका भारतीय टीम में मौका मिल गया।
संजू सैमसन का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 36 का औसत है जो उनकी प्रतिभा को देखते हुए बिलकुल भी उचित नहीं लगता है, लेकिन हर आईपीएल सीज़न के साथ वह काफी बेहतर खिलाड़ी होते जा रहे हैं, लेकिन वह टीम के लिए एक मैच विनर खिलाड़ी नहीं बन पा रहे हैं। पिछले आईपीएल सीज़न में संजू ने सिर्फ एक शतकीय पारी खेली थी लेकिन वह इसके अलावा एक भी 50 रनों से उपर की पारी नहीं खेल सके थे।
सैमसन अभी काफी युवा हैं और उनकी प्रतिभा को देखते हुए वह आने वाले समय में अपने बल्ले से काफी रन भी बनायेंगे जिस कारण वह अब भारतीय टीम में अपनी जगह को बना सकते है, जिसमें वह टीम के लिए एक मैच विनर बल्लेबाज़ के साथ विकेटकीपर के रूप में जगह ले सकते है।
वीरेंद्र सहवाग की तरह स्वभाव और युवराज़ सिंह की तरह फिटनेस वाला यह खिलाड़ी क्रिकेट में एक क्लीन हिटर के रूप में अपनी पहचान को आने वाले समय में बना सकता है। रिषभ पंत किसी भी समय खतरा उठाने से डरते नहीं है और अंडर 19 क्रिकेट के दिनों से ही इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने अपनी इसी पहचान को आगे बढ़ाया है, जिसमें नेपाल के खिलाफ 24 गेंदो में 75 रनों की पारी हो या फिर नामीबिया के खिलाफ शतकीय पारी। पंत का आईपीएल में 36 का औसत है, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 162 का रहा है जिस कारण वह टीम के लिए एक मैच विनर खिलाड़ी साबित होते हैं।
पंत के नाम पर मौजूदा समय में 2 टेस्ट शतक हैं, और ये दोनों ही विदेशी जमीन पर आयें हैं, लेकिन इसके अलावा 21 साल के इस खिलाड़ी को लिमिटेड ओवरो में अपनी जगह को अभी पक्का करना है, क्योंकि महत्तवपूर्ण समय पर अपना विकेट दे देने के कारण पंत को काफी बार आलोचना का शिकार होना पड़ा है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में पंत ने एक खराब शॉट खेलकर अपना विकेट दे दिया जो भारतीय टीम की हार का एक बड़ा कारण बना था, लेकिन पंत इसी तरह से खेलते हैं।
अभी तक पंत को धोनी का सबसे बड़ा विकल्प माना जा रहा है लेकिन ईशान किशन और संजू सैमसन के प्रदर्शन को भी आने वाले समय में चयनकर्ता बड़े ध्यान से देखने वाले हैं, जिस कारण पंत को लगातार खुद को साबित करने दबाव रहेगा और इससे उनके प्रदर्शन में सुधार देखने को मिल सकता है।
आपको ये भी रोचक लगेगा:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…