International क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक: क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जो पूरी तरह से अनिश्चिताओं से भरा हुआ है, जहां पर मैच की आखिरी गेंद से लेकर आखिरी विकेट गिरने तक परिणाम नहीं बताया जा सकता है, तो वहीं कुछ खिलाड़ी इस खेल में ऐसे भी हुए हैं, जिनके खेल को लेकर पहले से ही लोग आश्वशत रहते हैं, कि वह बड़ी पारी जरुर खेलेंगे जिसमें से कई बार ऐसा होते हुए भी देखा गया है।
किसी भी बल्लेबाज के लिए अपनी टीम में जगह बना पाना आसान काम नहीं होता है, क्योंकि International Cricket का दबाव झेलने के लिए वह कितना तैयार है, यह उस खिलाड़ी को मैदान में उतरने के बाद ही पता चलता है। जिसके बाद हम आपको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इस खेल में सबसे ज्यादा शतकीय पारियां खेली हैं।
5 – जैक कैलिस (62 शतक)
दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस हमेशा से लम्बी-लम्बी पारियां खेलने के लिए पहचाने जाते थे और उन्होंंने अपने देश के लिए लम्बे समय तक टेस्ट में नंबर 4 पर और वनडे फार्मेट में नंबर 3 पर अधिकतर बल्लेबाजी की है। कैलिस जिन्होंने साल 1995 से लेकर 2014 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला उस दौरान कुल 519 मैचो में उन्होंने 62 शतकीय पारियां खेलने में कामयाब रहे हैं।
4 – कुमार संगकारा (63 शतक)
श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकार जो लम्बे समय अपनी टीम की बल्लेबाजी क्रम का एक अहम हिस्सा रहे हैं, उन्होंने साल 2000 से लेकर 2015 तक श्रीलंका के लिए अंतरराष्ट्रीय Cricket खेलते हुए कुल 594 मैचो में 63 शतकीय पारियां खेली इसके अलावा संगकारा ने 153 अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं।
3 – विराट कोहली(70 शतक)
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक: भारतीय टीम के मौजूदा विराट कोहली जो इस समय Cricket के तीनों ही फार्मेट में टॉप 3 के बल्लेबाजो में से एक माने जाते हैं, वह इस लिस्ट में काफी कम समय में ही तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। साल 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले विराट कोहली ने अभी तक 416 मैच खेलते हुए 70 शतक लगा दिए हैं, जिनमें आगे भविष्य में और भी इजाफा देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़े: विराट कोहली द्वारा बनाए गए 3 बड़े रिकार्ड्स
2 – रिकी पोटिंग (71 शतक)
ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोटिंग जिनकी गिनती महान खिलाड़ियों की लिस्ट में की जाती है, उन्होंने साल 1995 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था, जिसके बाद साल 2013 तक पोटिंग ने ऑस्ट्रेलियन टीम के लिए कुल 560 मैचो खेले जिसमें उन्होंने कुल 71 बार शतकीय पारियां खेली हैं।
1 – सचिन तेंदुलकर (100 शतक)
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक: Cricket में भगवान का दर्जा पाने वाले सचिन रमेश तेंदुलकर के रिकॉर्ड को देखने के बाद हर किसी को भी हैरानी हो सकती लेकिन साल 1989 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ 16 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले तेंदुलकर ने उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार पूरे वर्ल्ड में अपने खेल का जौहर दिखाया। साल 2013 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने वाले तेंदुलकर ने कुल 664 मैच में 100 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाये जो इससे पहले कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका था।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…