क्रिकेट में कोई भी खिलाड़ी किसी ऐसे रिकॉर्ड का हिस्सा नहीं बनना चाहता जिससे उसके शानदार करियर में कोई बड़ी गलती के तौर पर याद किया जाए, लेकिन यह खेल जैसा कि अनिश्चिताओं से भरा हुआ है, तो वहीं कई बार खिलाड़ी अपने करियर में ऐसे रिकॉर्ड का हिस्सा बन जाते हैं। गेंदबाज हो या बल्लेबाज सभी अपनी-अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं, लेकिन हर बार वह ऐसा करने में कामयाब नहीं दिखते हैं।
बल्लेबाजो की कोशिश अपनी टीम के लिए हर मैच में रन बनाने की होती है, फिर चाहे कोई भी फार्मेट क्यों ना हो लेकिन कई बार वह बिना खाता खोले ही पवेलियन वापस लौट जाते हैं, जिसके बाद हम आपको इस आर्टिकल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शून्य पर ऑउट होने वाले बल्लेबाजो के बारे में बताने जा रहे हैं।
5 – महेला जयवर्धने (47 बार)
श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने जिन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 25000 से भी ज्यादा रन बनाये हैं, वह इस लिस्ट में 5 वें पायदान पर मौजूद हैं। साल 1997 से लेकर 2015 तक जयवर्धने ने कुल 652 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिसमें वह 47 बार बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए हैं।
4 – ग्लैन मैक्ग्राथ (49 बार)
ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व खिलाड़ी और महान गेंदबाजो की लिस्ट में शामिल ग्लैन मैक्ग्राथ जो अपनी सटीक लाइन लेंथ के जरिए दुनियां के कई बल्लेबाजो को परेशान करने में कामयाब रहे हैं, उन्हें भी कई बार इसी चीज का स्वाद चखने को मिला है। साल 1993 से लेकर 2007 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले ग्लैन मैक्ग्राथ 49 बार शून्य पर ऑउट हुए हैं।
3 – सनथ जयसूर्या (53 बार)
श्रीलंका टीम के लिए 90 के दशक में विस्फोटक शुरुआत देने वाले दिग्गज बायें हाथ के खिलाड़ी सनथ जयसूर्या जिन्होंने साल 1989 से लेकर 2011 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला जिसमें उन्होंने जहां 586 मैचो में कुल 21032 रन बनाये तो वहीं 53 पारियों में जयसूर्या बिना खाता खोले बगैर पवेलियन भी वापस लौट गए हैं।
2 – कॉर्टनी वाल्श (54 बार)
वेस्टइंडीज़ टीम के पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज तेज गेंदबाज कॉर्टनी वाल्श जो अपने लम्बे कद और तेज गति के कारण अच्छे से अच्छे बल्लेबाजो को तकलीफ में डाल देते थे, उन्होंने साल 1984 से लेकर 2001 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जिसमें वह 337 मैचो में जहां सिर्फ 1257 रन ही बना सके तो वहीं 54 पारियों में बिना खाता खोले बगैर वापस लौटे हैं।
1 – मुथैया मुरलीधरन (59 बार)
दिग्गज ऑफ स्पिनर खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन जिनकी घूमती हुई गेंदो के आगे अच्छे से अच्छे बल्लेबाजो को पसीना आ जाता था, वह इस लिस्ट में पहले पायदान पर बने हुए हैं। साल 1992 से लेकर 2011 तक श्रीलंका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले मुथैया मुरलीधरन ने कुल 495 मैच खेले जिसमें उन्होंने जहां 1936 रन बनाये तो वहीं 59 मैचो में वह बिना खाता खोले ही पवेलियन वापस लौट गए हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…