Categories: Cricket

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन: किसी भी खेल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का सपना होता है, कि वह एक दिन अपने देश के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन करके एक महान खिलाड़ी बनने की कोशिश कर सके लेकिन इसमें कुछ ही सफल हो पाते हैं, जो खेल के जरिए सभी के लिए एक प्रेरणा बनने का काम करते हैं।

भारत में क्रिकेट एक धर्म की तरह माना जाता है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण आपको इस खेल के प्रति दीवानगी हर जगह देखने को मिल जाएगी और सचिन तेंदुलकर को तो फैंस ने भगवान तक का दर्जा दे रखा है, क्योंकि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लम्बे समय तक टीम की बल्लेबाजी को कंधो पर लेकर आगे बढ़े हैं। जिसके बाद हम आपको अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

International क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन-

5 – जैक कैलिस (25534 रन)

दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस का विकेट हासिल करने के लिए हमेशा गेंदबाजो को काफी संघर्ष करते हुए देखा गया है, क्योंकि कैलिस को लम्बी-लम्बी पारियां खेलने में बेहद मजा आता है। साल 1995 से लेकर 2014 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले जैक कैलिस ने कुल 519 मैचो की 617 पारियों में 49.10 के औसत के साथ कुल 25534 रन बनाये हैं, जिसमें 62 शतक और 149 अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं।


4 – महेला जयवर्धने (25957 रन)

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने जिनको महान बल्लेबाजो की श्रेणी में रखा जाता है, उन्होंने साल 1997 से लेकर 2015 तक श्रीलंकन टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला जिसमें जयवर्धने ने 652 मैचो की 725 पारियों में 39.15 के औसत के साथ कुल 25957 रन बनाये इसमें 54 शतक और 136 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।


3 – रिकी पोटिंग (27483 रन)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन: ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग जिनको एक समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के टॉप 3 बल्लेबाजो में से एक माना जाता था। पोटिंग ने साल 1995 से लेकर 2012 तक ऑस्ट्रेलियन टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 560 मैचो की 668 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 45.95 के औसत से कुल 27483 रन बनाये जिसमें 71 शतक और 146 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।

यह भी पढ़े: T20 Cricket में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी


2 – कुमार संगकारा (28016 रन)

श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लम्बे समय तक गेंदबाजो के लिए एक सिरदर्द की तरह सामने आये हैं। साल 2000 से लेकर 2015 तक श्रीलंका टीम के लिए खेलने वाले संगकारा ने कुल 594 मैचो की 666 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 46.77 के औसत के साथ कुल 28016 रन बनाये जिसमें 63 शतक और 153 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।


1 – सचिन तेंदुलकर (34357 रन)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन: क्रिकेट के भगवान का दर्जा पाने वाले सचिन रमेश तेंदुलकर जिनके नाम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अभी तक कई रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिनको तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान काम नहीं दिखता है। साल 1989 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला कदम रखने वाले तेंदुलकर ने साल 2013 तक खेलते हुए कुल 664 मैचो की 782 पारियों में 48.52 के औसत के साथ कुल 34357 रन बनायें जिसमें 100 शतक और 164 अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago