Categories: NewsWWE

WWE SmackDown का इवेंट बिना फैंस के आयोजित किया जाएगा

पूरी दुनियां में इस समय नोवल कोरोना वायरस की वजह से लगातार दहशत का माहौल बना हुआ है, जिस कारण कई बड़े-बड़े स्पोर्ट्स इवेंट को भी रद्द किया जा रहा इसमें ला लीगा, ऑस्ट्रेलिया, ओलंपिक क्वालीफायर्स, एनबीए और सीरीज ए को इस वायरस की वजह से रद्द कर दिया है और इन्हें आगे भविष्य में कराने का फैसला किया गया है।

वहीं जिन स्पोर्ट्स इवेंट को रद्द नहीं किया गया है, वह बिना फैंस के बंद दरवाजे के पीछे आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें क्रिकेट और फुटबॉल के कुछ इवेंट शामिल हैं। अब इस वायरस की वजह से रेसलिंग के इवेंट पर भी खतरा देखने को मिला है, जिसके बाद WWE ने भी अपने इवेंट बिना फैंस के आयोजित कराने का फैसला किया है।

रेसलमेनिया भी रद्द हो सकता है

शुक्रवार की रात को होने वाले स्मैकडाउन के इवेंट को बिना फैंस के कराने का फैसला किया गया था, इन इवेंट को लगातार प्रसारण किया जाएगा जिसमें फैन कि किसी भी तरह की उपस्थिती देखने को नहीं मिलेगी। WWE का यह इवेंट डेटरोईट में होना था। WWE ने अपने इस फैसले की जानकारी ट्वीटर के जरिए सभी फैंस को दी।

वहीं दूसरे स्पोर्ट्स इवेंट को लेकर बात करी जाए तो एनबीए का 2019-2020 का सीजन फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया जब एक खिलाड़ी में कोरोना वायरस के लक्षण देखे गए, वहीं WWE ने अपनी एरीना शो जो यूनाइटेड स्टेट्स में होना था, उन्हें फिलहाल रद्द कर दिया है। इसके अलावा फ्लोरिडी की जगह पर अब सारे इवेंट ओरलांडो के परफार्मेंस सेंटर में खेले जायेंगे।

इसके अलावा WWE का सबसे बड़ा इवेंट रेसलमेनिया भी 5 अप्रैल से फ्लोरिडा में खेला जाएगा लेकिन जिस तरह के हालात बने हुए हैं, उसके बाद इसे भी रद्द किया जा सकता है, जो फैंस के लिए एक अच्छी खबर नहीं है, क्योंकि इस इवेंट के कई बड़े मैचो की टिकट पहले ही बिक चुकी हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago