इंडियन प्रीमियर लीग के हर ऑक्शन में हमें कुछ खिलाड़ियों के नाम सुनने को मिलते हैं, जिनके बारे में पहले किसी ने नहीं सुना नहीं था, लेकिन नीलामी के दौरान उनको टीम में लेने के लिए फ्रेंचाइज़ियों के बीच एक अलग होड़ सी देखी जाती है। आईपीएल में हमने कई युवा खिलाड़ियों को कदम रखते हुए देखा हैं, जिसके बाद उनका भी सपना इस लीग में खेलने का पूरा होता हुआ दिखाई देता है।
आईपीएल 2020 का ऑक्शन जो कुछ दिनों पहले ही कोलकाता में आयोजित हुआ था, उसमें भी हमें कुछ ऐसा ही देखने को मिला और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अनभिज्ञ ये खिलाड़ी इस आने वाले आईपीएल सीज़न में खुद को साबित कर करने के लिए बेताब दिखाई दे रहें हैं, जिसके बाद हम आपको ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नाम ऑक्शन से पहले किसी ने उतना नहीं सुना होगा।
यहां पर देखिए आखिर कौन हैं, वो 5 खिलाड़ी
1 – दिग्विजय देशमुख
21 साल के दिग्विजय देशमुख एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं और उन्हें आईपीएल ऑक्शन में 20 लाख रुपये के बेस प्राइज में जगह मिली थी, जिसके बाद गत विजेता और 4 बार आईपीएल ट्राफी को अपने नाम पर कर चुकी मुम्बई इंडियंस ने दिग्विजय को उनके बेस प्राइज पर खरीद लिया। अनकैप्ड खिलाड़ी दिग्विजय भी अपने खेल के जरिए टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने के लिए बेताब दिखाई दे रहे हैं।
दिग्विजय देशमुख ने टी20 क्रिकेट में अपना डेब्यू साल 2019-20 की सयैद मुश्ताक अली ट्राफी में महाराष्ट्रा टीम के लिए की थी, जिसके बाद 2019-20 के रणजी सीजन में दिग्विजय ने अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू भी किया। अपने खेल के अलावा दिग्विजय ने साल 2013 में आयी हिट फिल्म काई पो छे में भी 14 साल के अली हासमी के रोल को भी अदा कर चुके हैं।
अभी तक एक प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले दिग्विजय देशमुख ने 6 विकेट 2 पारियों में हासिल किये थे, जिसमें उन्होंने एक पारी में 46 रन देकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया था। इसके अलावा 7 टी20 मैचो में दिग्विजय ने 7 विकेट भी अपने नाम पर कर चुके हैं।
2 – रवीश्रीनिवासन साई किशोर
बाकी सभी फ्रेंचाइज़ियों की ही तरह ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स एकलौती ऐसी टीम रही जिसने सिर्फ 4 खिलाड़ियों को खरीदा। इन 4 में से एक खिलाड़ी 23 साल के अनकैप्ड गेंदबाज़ रवीश्रीनिवासन साई किशोर का नाम शामिल था, जिनके लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी दिलचस्पी को दिखाया।
रविश्रीनिवासन साई किशोर ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में के इस सीज़न में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक विकेट लेने गेंदबाज़ बने थे। साई किशोर ने अपने स्टेट के लिए साल 2016-17 के सीज़न में लिस्ट में डेब्यू किया था। इसके अलावा साल 2017-18 के रणजी सीज़न में तमिलनाडु के लिए 14 अक्टूबर 2017 को साई किशोर ने अपना पहला प्रथम श्रेणी मैच खेला था।
तमिलनाडु से आने वाले इस स्पिन खिलाड़ी टी20 में अपना डेब्यू साल 2017-18 की जोनल टी20 लीग में किया था। साई किशोर ने अपना सबसे शानदार प्रदर्शन साल 2018-19 के रणज़ी सीज़न में किया जिसमें वह सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने थे। साई किशोर ने 6 मैचो में 22 विकेट अपने नाम पर किये थे। अभी तक साई किशोर ने 22 टी20 मैचो में 25 विकेट अपने नाम पर किये हैं।
इससे पहले साई किशोर को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक नेट गेंदबाज़ के तौर पर पिछले सीज़न में प्रयोग करती थी। जिसमें उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। साई किशोर आईपीएल में अपना पहला सीज़न के लिए काफी बेताब होंगे क्योंकि वह खुद को साबित करना चाहते हैं।
3 – अनुज रावत
20 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज़ और दिल्ली से आने वाले अनुज रावत ने आईपीएल ऑक्शन में उस समय सुर्खियां बटोरी जब उनको राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 80 लाख रुपये में खरीदा। अनुज रावत को ऑक्शन में 20 लाख रुपये के बेस प्राइज़ में जगह मिली थी, लेकिन किसी को नहीं पता था, कि वह इतने महंगे में खरीदे जायेंगे।
अनुज रावत ने अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू दिल्ली की टीम से साल 2017-18 के रणज़ी सीज़न में 6 अक्टूबर 2017 को किया था। इसके बाद अनुज को अपनी स्टेट टीम के लिए टी20 में भी डेब्यू करने का मौका मिला जिसमें 2018-19 की सयैद मुश्ताक अली ट्राफी में 21 फरवरी 2019 को उन्होंने अपना पहला मैच खेला। इसके अलावा दिल्ली के लिस्ट ए क्रिकेट में अनुज को अपना पहला मैच साल 2019-20 की विजय हजारे ट्राफी में 4 अक्टूबर 2019 को खेलने को मिला।
इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने अभी तक 13 प्रथम श्रेणी मैचो में 659 रन बनाये हैं, जिसमें 3 अर्धशतक और 1 शतकीय पारी शामिल होने के साथ 134 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल हैं। वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में अनुज ने 250 रन बनाये हैं, जिसमें 3 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। वहीं टी20 क्रिकेट को लेकर बात करी जाए 11 पारियों में 235 रन बनाये हैं और इसमें सिर्फ 1 अर्धशतक शामिल हैं।
4 – कार्तिक त्यागी
कार्तिक त्यागी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में साल 2017-18 के रणज़ी सीज़न में उत्तर प्रदेश के लिए 6 अक्टूबर 2017 को अपना डेब्यू किया था। इसके बाद साल 2017-18 की विजय हजारे ट्राफी में त्यागी ने अपना लिस्ट क्रिकेट डेब्यू 5 फरवरी 2018 को विजय हजारे ट्राफी के साथ किया। वहीं दिसम्बर 2019 में कार्तिक त्यागी को साल 2020 में होने वाली आईसीसी अंडर 19 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम में चुन लिया गया।
दायें हाथ के तेज़ गेंदबाज़ कार्तिक त्यागी ने अभी तक एक ही प्रथम श्रेणी मैच खेला है, जिसमें उन्होंने 2 पारियों में 3 विकेट अपने नाम पर किए हैं। वहीं लिस्ट क्रिकेट में त्यागी ने 5 मैच खेलते हुए 9 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें एक मैच में 29 रन देकर 3 विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 19 साल के कार्तिक त्यागी को ऑक्शन में 20 लाख रुपये के बेस प्राइज में शामिल किया गया था, जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उन्हें 1 करोड़ 30 लाख रुपये में खरीदा।
5 – रवि बिश्नोई
एक और युवा गेंदबाज़ जो आईपीएल 2020 ऑक्शन का हिस्सा बना। 19 साल के अनकैप्ड लेग स्पिनर खिलाड़ी रवि बिश्नोई जिनको 20 लाख रुपये के बेस प्राइज में शामिल किया गया था, उनको किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा।
रवि बिश्नोई ने टी20 क्रिकेट में अपना डेब्यू साल 2018-19 की सयैद मुश्ताक अली ट्राफी में 21 फरवरी 2019 को राजस्थान टीम से किया था, जिसके बाद रवि बिश्नोई ने 27 सितम्बर 2019 को राजस्थान के लिए अपना लिस्ट ए डेब्यू साल 2019-20 की विजय हजारे ट्राफी टूर्नामेंट के साथ किया।
अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से रवि बिश्नोई को साल 2019-20 की देवधर ट्राफी में इंडिया ए टीम में चुना गया। साल 2019 के दिसम्बर महिने में रवि बिश्नोई का चयन साल 2020 में होने वाले आईसीसी अंडर 19 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम में किया गया। अभी तक बिश्नोई ने 6 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8 विकेट हासिल किए हैं। वहीं टी20 फार्मेट में रवि ने 6 मैचो में 6 विकेट हासिल किए हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…