Categories: CricketNews

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज़ के लिए घोषित हुई भारतीय टीम

भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2019 का अंत शानदार तरीके से करते हुए वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 3 मैचो की वनडे सीरीज़ को 2-1 से अपने नाम पर किया। अब विराट कोहली की कप्तानी में टीम को अपनी अगली सीरीज़ नये साल 2020 में खेलनी हैं, जिसमें उसका सबसे पहले सामना श्रीलंका से 3 मैचो की टी20 सीरीज़ में होगा, जिसके बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचो की वनडे सीरीज़ खेलनी है।

इस टी20 और वनडे सीरीज़ के लिए 23 दिसंबर सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीमों का ऐलान कर दिया, जिसके बाद लम्बे समय से चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की जहां टीम में वापसी हुई है। बुमराह ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच विंडीज़ के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज़ में खेला था, जिसके बाद से वह लगातार अनफिट होने की वजह से बाहर चल रहे हैं।

साल 2016 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले जसप्रीत बुमराह ने अभी तक 58 वनडे मैचो में 103 विकेट अपने नाम पर किए हैं। इसके अलावा घुटने की समस्या से जूझने वाले ओपनिंब बल्लेबाज़ शिखर धवन को भी वनडे और टी20 टीम में जगह मिली है। धवन अपनी इस चोट की वजह से विंडीज़ के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज़ से बाहर रहे थे।

रोहित शर्मा को दिया गया आराम

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 5 जनवरी से टी20 सीरीज़ के लिए ओपनिंग बल्लेबाज़ रोहित शर्मा को चयनकर्ताओं ने आराम देने का फैसला किया है, क्योंकि रोहित वर्ल्डकप से लगातार तीनों ही फार्मेट में टीम के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं और उनके लिए साल 2019 भी काफी शानदार बीता है, जिसमें उन्होंने बल्ले से 2442 रन बनाये हैं। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में विंडीज के खिलाफ सीरीज़ में उनके साथ ओपनिंग करने वाले लोकेश राहुल को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज़ में शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका मिलेगा।

29 साल के सूर्यकुमार यादव को लेकर भी ये बातें सामने आ रही थी, कि उन्हें भी इन दो सीरीज़ के लिए टीम में जगह मिल सकती है, लेकिन यादव को किसी भी टीम में जगह नहीं मिली। वहीं विंडीज़ के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले रवींद्र जडेजा अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे हैं।

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ सीरीज़ में नंबर 4 पर बल्लेबाज़ी करते हुए मैच विनिंग पारियां खेलने वाले श्रेयस अय्यर ऐसा लगता है, कि उन्होंने टीम की इस समस्या का अंत कर दिया है। विंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शामिल किए गए तेज़ गेंदबाज़ नवदीप सैनी अपनी जगह टीम में बचाने में कामयाब रहे हैं, जिसमें उन्हें वनडे के साथ टी20 टीम में भी जगह दी गयी है।

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज़ के लिए टीम

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, संजू सैमसन, रिषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दूबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए टीम

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, रिषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago