साल 2019 में रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बना दिए इतने सारे रिकॉर्ड

रोहित शर्मा रिकॉर्ड्स 2019: भारतीय टीम के लिए लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में उपकप्तानी की जिम्मेदारी निभाने वाले और टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज़ रोहित शर्मा के लिए उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट साल 2019 अभी तक का सबसे शानदार साल रहा है। साल 2019 में खेले गए आईसीसी वनडे विश्वकप में रिकॉर्ड शतकीय पारियां खेलने के साथ रोहित ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पारी की शुरुआत करते हुए 4 पारियों में 3 शतकी लगाए।

रोहित ने साल 2019 का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच विंडीज़ के खिलाफ 3 मैचो की वनडे सीरीज़ का कटक के मैदान में खेले गए 22 दिसंबर के मैच के तौर पर खेला। इस एक साल में रोहित ने वनडे क्रिकेट में 1490 रन बनाने के साथ 7 शतक, 13 अर्धशतकीय पारियां खेलने के साथ वनडे में 146 चौके भी लगाए। रोहित ने इस साल बाकी किसी भी खिलाड़ी से तीन शतकीय पारियां अधिक खेली और वह विराट कोहली से सिर्फ 13 रन दूर रह गए साल में सबसे अधिक रन बनाने वालों की लिस्ट से।

रोहित शर्मा रिकॉर्ड्स 2019: यहां पर देखिए इस साल रोहित शर्मा ने क्या-क्या रिकॉर्ड बना दिए

# रोहित शर्मा पहले ऐसे ओपनिंग बल्लेबाज़ बन गए हैं, जिन्होंने अपने ओपनर के तौर पर खेलते हुए अपने पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले गए टेस्ट मैच में रोहित ने यह कारनाम किया था। इसके अलावा रोहित ने इस टेस्ट में ओपनर के तौर पर 303 रन बनाये थे, जो किसी भी खिलाड़ी का उसके पहले टेस्ट मैच में ओपनिंग करते हुए सबसे अधिक है, इससे पहले श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान ने साल 2009 में गाले टेस्ट में ओपनर के तौर पर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 215 रन जोड़े थे।


# रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे ऐसे खिलाड़ी बने जिन्होंने वर्ल्डकप में 3 लगातार शतकीय पारियां खेली। कुमार संगकारा ने साल 2015 के वर्ल्डकप में 4 लगातार शतकीय पारियां खेली थी। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में रोहित दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 3 लगातार शतक लगाए हैं, इससे पहले विराट कोहली ने साल 2018 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज़ में ऐसा किया था। इसके अलावा रोहित शर्मा तीन लगातार शतक इंग्लैंड में लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने हैं।


# वर्ल्डकप 2019 में रोहित शर्मा ने जो 5 शतक लगाए थे, उसमें से 3 लक्ष्य का पीछा करते हुए आये थे। जिसके बाद रोहित विश्वकप के इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज़ बन गए जिन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन शतक लगाये हैं। इसके अलावा रोहित पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए जो किसी आईसीसी टूर्नामेंट में लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 शतकीय पारियां खेल चुके हैं।


रोहित शर्मा वर्ल्डकप के एक एडिशन में 5 शतकीया पारियां खेलने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा के नाम पर था, जिन्होंने साल 2015 के वर्ल्डकप में 4 शतकीय पारियां खेली थी।


# रोहित शर्मा की वर्ल्डकप 2019 में आये 5 शतक के बाद वह किसी वनडे सीरीज़ या टूर्नामेंट में इतने शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए। इसके अलावा रोहित दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ या टूर्नामेंट में 5 शतक लगाये हैं, इससे पहले वेस्टइंडीज़ के क्वाइव लॉयड ने साल 1955 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज़ में 5 शतक लगाए थे।


# रोहित शर्मा ने वर्ल्डकप में अब तक कुल 6 शतक लगा चुके हैं, जिसके बाद उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली जिन्होंने विश्वकप के इतिहास में 6 शतकीय पारियां खेली हैं।


# साल 2019 में रोहित शर्मा ने 10 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाये हैं, जिसमें से 7 शतक अलग-अलग देशों के खिलाफ आये हैं। जिसके बाद रोहित शर्मा एक साल में ओपनर बल्लेबाज़ के तौर पर इतने शतक अलग-अलग देशों के खिलाफ बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।


# रोहित ने इस साल साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, इंग्लैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्डकप 2019 के दौरान शतकीय पारियां खेली थी, इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल की शुरुआत में एक शतक के साथ वेस्टइंडीज़ के खिलाफ साल के अंत में शतकीय पारी खेली। इसके अलावा रोहित ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर हुई टेस्ट सीरीज़ में 3 शतकीय पारियां खेली थी।


# भारतीय ओपनर बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने इस साल वनडे क्रिकेट में 7 शतकीय पारियां खेली जो एक साल में वनडे क्रिकेट में दूसरा सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड हैं। इससे पहले साल 1998 में सचिन तेंदुलकर ने 9 शतक लगाये थे, तो वहीं सौरव गांगुली और डेविड वार्नर ने साल 2000 और 2016 में 7 शतकीय पारियां खेली थी।


# रोहित पहले ऐसे भारतीय बल्लेबाज़ बने जिन्होंने घरेलू जमीन पर लगातार 7 टेस्ट मैच में 50 से अधिक रनों की पारियां खेली। जिसमें रोहित ने ये कारनाम साल 2016 से 2019 के बीच में किया। इससे पहले एवरटन वीक्स ने साल 1948-49, राहुल द्रविड़ ने 1997-98 और एंडी फ्लावर ने 1999-2000 में लगातार 6 बार 50 से अधिक पारियां इस फार्मेट में खेली थी।


# विशाखापट्टनम में खेली गयी रोहित की 159 रनों की पारी उनकी वनडे क्रिकेट में 8 वीं 150 से अधिक रनों की पारी थी, जो बाकी खिलाड़ी से इस फार्मेट में 2 अधिक हैं। रोहित का यह वनडे क्रिकेट में तीसरा 150 से अधिक स्कोर वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे क्रिकेट में था, जिसके बाद वह किसी एक विपक्षी टीम के खिलाफ वनडे क्रिकेट में इतने 150 से अधिक पारियां खेलने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं।


# रोहित शर्मा पहले ऐसे भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज़ बन गए , जिन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए तीनों ही फार्मेट में शतकीय पारियां खेली हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम टेस्ट मैच में 176 रनों की पारी के साथ ये रिकॉर्ड बना। रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 9 वें ऐसे बल्लेबाज़ बन गए जिन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए शतकीय पारी खेली है।


# रोहित शर्मा पहले ऐसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन गए है, जिन्होंने एक साल में पारी की शुरुआत करते हुए 10 शतकीय पारियां खेली हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने साल 1998 में, ग्रीम स्मिथ ने साल 2005 में और डेविड वार्नर ने साल 2016 में 9 शतकीय पारियां एक ओपनिंग बल्लेबाज़ के तौर पर बनायी थी।


# रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टन टेस्ट मैच में 13 छक्के लगाए थे, जिसके बाद उन्होंने वसीम अकरम के साल 1996 में बनाये गए सबसे अधिक एक टेस्ट मैच में 12 छक्के लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसके अलावा रोहित पहले ऐसे बल्लेबाज़ बन गए जिन्होंने एक टेस्ट की दोनों पारियों में 6 से अधिक छक्के लगाए जिसमें पहली पारी में रोहित ने 6 तो वहीं दूसरी पारी में 7 छक्के लगाये थे।


# इसके साथ ही रोहित पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए जिन्होंने एक टेस्ट मैच में 10 से अधिक छक्के लगाये तो वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहले ऐसे खिलाड़ी बने जिनके नाम पर हर फार्मेट के एक मैच में 10 से अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड हैं।


# रोहित पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी बने जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना दोहरा शतक छक्के के साथ पूरा किया। रोहित ने ये कारनाम साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची टेस्ट मैच मैच के दौरान किया। इसके अलावा रोहित ऐसा करने वाले 13 वें अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज़ बने जिन्होंने छक्के के साथ टेस्ट क्रिकेट में अपना दोहरा शतक पूरा किया है। वहीं इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ मयंक अग्रवाल ने भी अपना दोहरा शतक छक्के के साथ पूरा किया था।


# साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचो की टेस्ट सीरीज़ के दौरान रोहित शर्मा ने 19 छक्के लगाये थे, जिसके बाद किसी एक टेस्ट सीरीज़ में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए है। इससे पहले शिमरॉन हेटमायर ने साल 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचो की टेस्ट सीरीज़ में 15 छक्के लगाये थे।


# भारतीय टीम के लिमिटेड ओवर्स के उपकप्तान रोहित शर्मा ने साल 2019 में 20 बार 50 से अधिक रनों की पारियां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेली हैं, जिसके बाद उन्होंने एक ओपनर खिलाड़ी के तौर पर विरेंद्र सहवाग के साल 2008 में 18 बार 50 से अधिक रनों की पारियां खेलने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।


# रोहित की 20 बार 50 से अधिक रनों की पारियां खेलने का रिकॉर्ड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरा सबसे अधिक हैं, इससे पहले सनथ जयसूर्या ने 21 बार 50 से अधिक रनों की पारियां एक साल में खेली तो वहीं सईद अनवर और गैरी कर्स्टन ने साल 1996 और 2000 में 20 बार 50 से अधिक रनों की पारियां खेली थी।


# रोहित शर्मा उन 5 खिलाड़ियों के साथ तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिनके नाम पर वनडे क्रिकेट में 28 शतक दर्ज हो चुके हैं। इसमें से रोहित ने 26 शतक पारी की शुरुआत करते हुए लगाये हैं, जिस कारण ओपनर के तौर पर वनडे क्रिकेट में वह ऐसे करने वाले चौथे बल्लेबाज़ बन चुके हैं।


# विशाखापट्टनम टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने के बाद रोहित शर्मा 41 साल के बाद टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज़ बन गए हैं। इससे पहले साल सुनील गावस्कर ने साल 1971 और 1978 में पारी की शुरुआत करते हुए तीन बार ये कारनामा किया था।


# साल 2019 में रोहित शर्मा ने कुल 78 अंतरराष्ट्रीय छक्के लगायें हैं, जिसके बाद एक साल में इतने अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने इस मामले में अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा जो उन्होंने साले 2018 में 74 अंतरराष्ट्रीय छक्कों के साथ बनाया था।


# रोहित शर्मा अभी तक 104 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसके बाद वह 100 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने वावे दूसरे पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। पहले नंबर पर पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक हैं, जिन्होंने 119 टी20 मैच खेले हैं। रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ राजकोट मैच के दौरान यह उपलब्धी हासिल की थी।


# 33 साल के रोहित शर्मा अभी तक घरेलू जमीन पर 191 अंतरराष्ट्रीय छक्के लगा चुके हैं, जिसके बाद वह घरेलू जमीन पर सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर था, जिनके नाम पर 186 छक्के दर्ज हैं।


# वेस्टइंडीज़ के खिलाफ मुम्बई में खेले गए सीरीज़ के तीसरे टी20 मैच के दौरान रोहित शर्मा तीसरे और पहले भारतीय खिलाड़ी बने जिनके नाम पर 400 से अधिक अंतरराष्ट्रीय छक्के मारने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। रोहित अब तक 410 छक्के लगा चुके हैं, जिसमें से 338 छक्के रोहित ने पारी की शुरुआत करते हुए लगाये हैं, जिस कारण वह क्रिस गेल के 527 छक्कों के बाद ऐसा करने वाले दूसरे ओपनिंग बल्लेबाज़ हैं।


# रोहित शर्मा ने वर्ल्डकप 2019 सबसे अधिक 648 रन बनाये थे, जिसके बाद वह किसी वनडे सीरीज़ या टूर्नामेंट में इतने अधिक रन बनाने वाले 5 वें बल्लेबाज़ बनने के साथ वर्ल्डकप के एक संस्करण में तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।


# सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने साल 2003 में 673 रन और मैथ्यू हेडन ने साल 2007 के विश्वकप में 659 रन रोहित से अधिक बनाये है, लेकिन इन दोनों ने रोहित से अधिक 2 पारियां भी खेली थी।


# रोहित ने साल 2019 का अंत वनडे क्रिकेट में 1490 रनों के साथ किया जिसके बाद वह वनडे क्रिकेट के एक साल में इतने अधिक रन बनाने वाले 8 वें बल्लेबाज़ बन गए। साल 2001 की शुरुआक के बाद से मैथ्यू हेडन ने साल 2007 में 1601 वनडे रन रोहित शर्मा से अधिक बनाये थे।


# रोहित शर्मा ने साल 2019 में कुल 2442 अंतरराष्टीय रन बनायें जिसमें सभी पारी की शुरुआत करते हुए आये हैं। यह एक साल में किसी ओपनिंग बल्लेबाज़ का बनाये गए सबसे अधिक रन हैं। रोहित ने सनथ जयसूर्या के साल 1997 में ओपनर के तौर पर बनाये गए 2387 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago