Most Expensive Players in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग के 13 वें सीज़न के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया के लिए अब एक महिने से भी कम का समय बचा है और इसको लेकर सभी फ्रेंचाइज़ी अपनी तैयारियों में लगी हुई है। सभी 8 टीमों को मिलाकर यदि खरीदने वाले खिलाड़ियों की संख्या को देखा जाए तो वह 73 है, जिसमें 23 विदेशी खिलाड़ी भी खरीदे जा सकते हैं।
कोलकाता में 19 दिसंबर 2019 को आईपीएल की नीलामी प्रक्रिया होगी और पहले सीज़न से अभी तक हुए 12 सीज़न में हमने इस बात को देखा है, कि हर सीज़न किसी ना किसी खिलाड़ी को काफी बड़ी रकम देकर कोई एक फ्रेंचाइज़ी खरीदती हैं। जिसके बाद हम इस आर्टिकल में आपको अभी तक के हुए 12 आईपीएल सीज़न में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं।
1 – महेंद्र सिंह धोनी (साल 2008) 9.5 करोड़ रुपये
Most Expensive Players in IPL: आईपीएल का पहला सीज़न साल 2008 में खेला गया था, जिसमें महेंद्र सिंह को 9.5 करोड़ रुपये में उस सीज़न में खेला गया था, जिसको लेकर किसी को भी अधिक अचम्भा भी नहीं हुआ था, क्योंकि धोनी की ही कप्तानी में भारतीय टीम ने पहले आईसीसी टी20 विश्वकप में जीत हासिल की थी और कैप्टन कूल कहे जाने वाले धोनी ने भी चेन्नई सुपर किंग्स के इस फैसले को बिल्कुल सही साबित किया और इस कारण टीम अभी तक हुआ आईपीएल इतिहास में दूसरी सबसे सफल टीम कही जाती है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी कप्तानी में तीन बार साल 2010, 2011 और 2018 में आईपीएल ट्राफी को अपने नाम करने के साथ 8 बार फाइनल में पहुंची हैं। इसके अलावा अभी तक कोई भी ऐसा आईपीएल सीज़न नहीं बीता है, जिसमें चेन्नई की टीम ने प्लेऑफ तक का सफर ना तय किया।
स्पॉट फिक्सिंग में फसने की वजह से जब टीम को साल 2016 और 2017 के सीज़न के लिए बैन कर दिया गया तो उस समय धोनी ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की तरफ से खेला, जिसके बाद एकबार फिर साल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल में वापसी की और धोनी की कप्तानी में टीम ने उस सीज़न में खिताब भी अपने नाम पर किया।
2 – केविन पीटरसन और एंड्रयू फ्लिंटॉफ (2009), 9.5 करोड़ रुपये
आईपीएल के दूसरे सीज़न के लिए जब खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया हुई थी, तो उसमें इंग्लैंड से आने वाले 2 खिलाड़ी उस ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे। केविन पीटरसन जिन्हें आरसीबी ने खरीदा और एंड्रयू फ्लिंटॉफ जिनको चेन्नई सुपर किंग्स ने और दोनों को ही 9.5 करोड़ रुपये की धनराशी में नीलामी प्रक्रिया के दौरान खरीदा गया था।
Most Expensive Players in IPL: लेकिन दोनों ही टीमों के लिए यह फैसला अच्छा साबित नहीं हुआ क्योंकि टूर्नामेंट के अधिकतर समय वह खेलने के लिए उपलब्ध ही नहीं थे। पीटरसन ने उस सीज़न में सिर्फ 6 मैच खेले जिसमें उन्होंने 15.50 के औसत से सिर्फ 93 रन बनाये थे। वहीं फ्लिंटॉफ जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के 3 मैच खेले उसमें उन्होंने 62 रन बनाने के साथ 5 विकेट हासिल किए थे।
3 – कायरन पोलार्ड और शेन बांड (2010), 4.8 करोड़ रुपये
साल 2010 में जब आईपीएल का तीसरा सीज़न खेला जाना था, तो उससे पहले साल 2009 में हुए टी20 विश्वकप में कायरन पोलार्ड ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया था, जिसके बाद नीलामी में मुम्बई इंडियंस की टीम ने पोलार्ड को 4.8 करोड़ रुपये में खरीदा तो वहीं उसी नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने तेज गेंदबाज़ शेन बांड को भी इसी प्राइज़ पर अपनी टीम में शामिल किया था।
मौजूदा वेस्टइंडीज़ टीम के लिमिटेड ओवर कैप्टन कायरन पोलार्ड उसके बाद मुम्बई इंडियंस टीम का एक महत्तवपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। मुम्बई के लिए अपने पहले सीज़न में पोलार्ड ने 14 मैचो में 273 रन बनाये थे, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 185.71 का रहा था। पोलार्ड ने अभी तक मुम्बई टीम के लिए खेलते हुए 28.69 के औसत से 2755 रन बनाने के साथ 56 विकेट भी हासिल किए हैं।
शेन बांड जिन्हें उसी सीज़न कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने खरीदा था, तो साल 2009 के सीज़न में टीम जहां आखिरी पायदान पर थी, तो वहीं साल 2010 में बांड ने 8 मैचो में 9 विकेट हासिल करने के साथ टीम का सीज़न 6 वें पायदान पर खत्म किया था।
4 – गौतम गंभीर (2011), 14.9 करोड़ रुपये
Most Expensive Players in IPL: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने साल 2011 के आईपीएल सीज़न के लिए हुई नीलामी प्रक्रिया में भारतीय टीम के शानदार ओपनिंग खिलाड़ियों में से एक रहे गौतम गंभीर को उस सीज़न में सबसे महंगे में खरीदा था। गंभीर को नीलामी के दौरान केकेआर की टीम ने 14.9 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया था।
जिसके बाद गंभीर ने भी टीम के इस फैसले को सही साबित करते हुए अपनी कप्तानी में साल 2012 और 2014 के सीज़न में टीम को विजेता बनवाया। केकेआर के लिए अपने पहले सीज़न में गौतम गंभीर ने 15 मैचो में 34.36 के औसत के साथ 378 रन बनाये थे।
साल 2011 के वनडे विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद गंभीर के लिए नीलामी में इतनी बोली लगना किसी के लिए कोई अचम्भित करने वाली बात नहीं थी। टीम को सबसे निचले पायदान से गंभीर अपनी कप्तानी में अगले 3 सालों में पहले 2 नंबर पर लेकर आने में कामयाब रहे थे।
5 – रवींद्र जडेजा (2012), 12.8 करोड़ रुपये
साल 2012 के आईपीएल सीज़न के शुरु होने से पहले हुई नीलामी प्रक्रिया में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को नीलामी के दौरान 12.8 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था। जडेजा गेंद और बल्ले के अलावा फील्डिंग में भी काफी शानदार हैं और स्पिन ऑलराउंडर होने की वजह से उनको लेकर चेन्नई की टीम ने इतनी दिलचस्पी दिखाई थी।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपने पहले सीज़न में जडेजा ने 14 पारियों में 191 रन बनाने के साथ 12 विकेट भी झटके थे, जिसमें एक मैच में जडेजा ने सिर्फ 16 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का एक अहम हिस्सा बन गए।
6 – ग्लेन मैक्सवेल (2013), 6.3 करोड़ रुपये
Most Expensive Players in IPL: साल 2013 के आईपीएल सीज़न के लिए हुई नीलामी प्रक्रिया में ऑस्ट्रेलियन टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को मुम्बई इंडियंस ने नीलामी के दौरान 6.3 करोड़ रुपये की धनराशी देकर खरीदा था, लेकिन टीम का यह फैसला उसी सीज़न में गलत साबित होता हुआ दिखा क्योंकि मैक्सवेल ने 3 मैचो में सिर्फ 36 रन ही बना सके थे।
इसके बाद मैक्सवेल को टीम ने एक सीज़न के बाद ही अपनी टीम से रिलीज कर दिया था, जिसके बाद वह किंग्स इलेवन पंजाब के लिए साल 2014 के सीज़न में खेले जिसमें इस खिलाड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को फाइनल तक में पहुंचा दिया था।
7 – युवराज सिंह (साल 2014 और 2015 में 14 और 16 करोड़ में खरीदे गए)
भारतीय क्रिकेट टीम के फाइटर किंग खिलाड़ी युवराज सिंह साल 2014 की नीलामी का हिस्सा थे, जिसमें आरसीबी की टीम ने उन्हें 14 करोड़ की धनराशी देकर नीलामी के दौरान खरीदा था, जिसके बाद उस सीज़न में युवराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 376 रन बनाने के साथ 28 छक्के लगाए थे, लेकिन आरसीबी की टीम ने उन्हें अगले सीज़न के लिए रिलीज़ कर दिया था।
इसके बाद युवराज एकबार फिर से साल 2015 के सीज़न से पहले नीलामी का हिस्सा थे, जिसमें उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने 16 करोड़ रुपये नीलामी के दौरान देकर अपनी टीम में शामिल किया लेकिन युवराज उस सीज़न में दिल्ली के लिए उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे। युवी ने 14 मैचो में सिर्फ 248 रन ही बनाए और 1 विकेट ही हासिल कर सके।
8 – शेन वॉट्सन (2016), 9.5 करोड़
आरसीबी की टीम ने एकबार फिर से नीलामी में बाजी मारते हुए साल 2016 की नीलामी प्रक्रिया में शेन वॉट्सन को उस सीज़न में सबसे मंहगे में खरीदा। वॉट्सन को अपनी टीम में शामिल में शामिल करने के लिए आरसीबी ने 9.5 करोड़ की बोली लगायी थी। जिसके बाद वॉट्सन ने उस सीज़न में आरसीबी के लिए 176 रन बनाने के साथ 20 विकेट भी हासिल किए थे।
9 – बेन स्टोक्स (साल 2017 और 2018 में 14.5 और 12.5 करोड़ में खरीदे गए)
Most Expensive Players in IPL: आईपीएल की एक फ्रेंचाइज़ी जो सिर्फ 2 सीज़न के लिए शामिल की गयी थी, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने साल 2017 की नीलामी के दौरान इंग्लैंड टीम के शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स को 14.5 करोड़ की राशी देकर अपनी टीम में शामिल किया था। इसके बाद स्टोक्स उस सीज़न के सबसे महत्तवपूर्ण खिलाड़ी साबित हुए थे।
बेन ने 12 मैचो में 316 रन बनाने के साथ 12 विकेट भी हासिल किए थे, लेकिन टीम को उस सीज़न के फाइनल मैच में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। स्टोक्स ने टीम को प्लेऑफ तक लेकर गए थे, जिसके बाद बाद वह आखिरी के 2 मैचो का हिस्सा नहीं थे।
इसके बाद अगले सीज़न में स्टोक्स एकबार फिर से नीलामी का हिस्सा बने जिसमें राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस खिलाड़ी को 12.5 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। स्टोक्स ने उस सीज़न टीम के लिए 13 मैच खेले जिसमें वह 196 रन ही बना सके और 8 विकेट अपने नाम पर कर सके।
10 – जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती (2019), 8.4 करोड़
साल 2019 के सीज़न के लिए हुई नीलामी में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जहां जयदेव उनादकट को 8.4 करोड़ रुपये देकर नीलामी के दौरान खरीदा था, तो वहीं स्पिन गेंदबाज़ वरुण चक्रवर्ती को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने भी इतनी ही रकम में नीलामी में खरीदा।
उनादकट ने टीम के लिए 11 मैच में खेलते हुए 10 विकेट ही हासिल किए जिससे सभी को उनके प्रदर्शन से काफी निराशा हुई वहीं वरुण को पंजाब की टीम से सिर्फ 1 मैच खेलने का मौका मिला जिसमें वह 35 रन देकर 1 विकेट ही हासिल कर सके। इस प्रदर्शन को देखने के बाद दोनों ही खिलाड़ियों को उनकी फ्रेंचाइजियों ने 13 वें सीज़न के लिए रिलीज़ कर दिया है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…