भारतीय टीम इस साल अपनी आखिरी टी20 सीरीज़ वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेलने उतरेगी जिसमें टीम 3 मैचो की टी20 सीरीज़ का आगाज 6 दिसंबर से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इस सीरीज़ में भारतीय टीम की नजर अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्वकप को लेकर टीम की कमियों को दूर करने पर होगी।
कप्तान विराट कोहली ने इस सीरीज़ से पहले हुई पत्रकार वार्ता के दौरान के कहा कि हमें अभी कई चीज़ो में सुधार करने की जरुरत हैं, लेकिन यदि विश्वकप के लिए टीम में खाली जगहों को देखा जाए तो उसमें तेज़ गेंदबाज़ी विभाग हमें अब सिर्फ एक और गेंदबाज़ की जगह खाली दिखती हैं।
विराट कोहली के अनुसार टी20 विश्वकप में गेंदबाज़ी को लेकर जो अब सिर्फ चिंता बची है, उसमें तेज गेंदबाज़ी में एक जगह खाली हैं, क्योंकि भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह पहले ही अपनी जगह को पक्का कर चुके हैं और भारतीय टीम ने पिछली कई टी20 सीरीज़ में कुछ गेंदबाज़ो को आजमाया भी है, जिसमें दीपर चाहर और नवदीप सैनी के प्रदर्शन से सभी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।
कोहली ने कहा कि, मुझे लगता है, कि अब जो लड़ाई बची है, वह सिर्फ 1 स्थान के लिए है, क्योंकि तीन खिलाड़ियों ने अपनी जगह को पहले से ही पक्का कर लिया है और यह काफी रोमांचक होने वाली है, जिसके बाद ही पता चलेगा कि चीज़े किसके पक्ष में अधिक जा रही हैं।
नवदीप सैनी जो वर्तमान में चोटिल चल रहे हैं, वहीं दीपक चाहर ने कहीं ना कहीं बांग्लादेश के खिलाफ हुई टी20 सीरीज़ में अपने प्रदर्शन से खुद को साबित भी किया और सीरीज़ के तीसरे मैच में दीपक ने सिर्फ 7 रन देते हुए 6 विकेट हासिल करके नया वर्ल्ड रिकॉर्ड टी20 क्रिकेट में बना दिया था।
इसको लेकर कोहली ने कहा कि, यह हमारे लिए कोई बड़ा मामला नहीं है, क्योंकि भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह इस फार्मेट के अनुभवी गेंदबाज़ हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं, वहीं दीपक चाहर ने भी पिछली कुछ सीरीज़ में अपने प्रदर्शन से जरुर प्रभावित किया है।
मोहम्मद शमी एक बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं
मोहम्मद शमी लम्बे समय के बाद टी20 क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं और वह वेस्टइंडीज़ के खिलाफ होने वाली लिमिटेड ओवरो की सीरीज़ में टीम का हिस्सा हैं। विराट कोहली का शमी के शॉर्टर फार्मेट में वापसी को लेकर मानना है, कि वह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्वकप में एक बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं।
शमी को लेकर कोहली ने कहा कि, मोहम्मद शमी वापसी कर रहे हैं और वह लगातार शानदार गेंदबाज़ी भी कर रहें हैं और यदि टी20 क्रिकेट में भी वह उसी लय के साथ गेंदबाज़ी करते हैं, तो वह हमारे लिए एक सबसे बड़ी कामयाबी होगी क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में होने वाली टी20 विश्वकप में शमी टीम के लिए नई गेंद से विकेट निकालने के साथ अंतिम के ओवरो में यॉर्कर का भी सही इस्तेमाल कर सकते हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…