क्रिकेट का खेल हमेशा अनिश्चिताओं से भरा रहा है और जितना यह फार्मेट छोटा होता जाता है, उतना ही अधिक परिणाम को लेकर अनुमान लगाना बेहद मुश्किल भरा दिखाई देने लगता है। एक समय इस खेल में किसी भी टीम के लिए लक्ष्य का पीछा करना आसाना काम नहीं होता था, लेकिन मौजूदा दौर में टीम किसी भी लक्ष्य को आसानी के साथ चेज करने में सफल दिखाई देने लगी है।

इसके पीछे सबसे बड़ा कारण टीम में ऐसे बल्लेबाज़ मौजूद होना जो किसी भी परिस्थिती में टीम को जीत दिलाने की क्षमता रखने लगे हैं और वह 10 रन प्रति ओवर का दबाव भी अपनी टीम पर बिल्कुल भी पड़ने नहीं देते हैं, जिसमें सबसे बड़ा उदाहरण हम टी20 क्रिकेट में देखते हैं, जहां पर टीमों को औसतन 160 से 180 का लक्ष्य हर मैच में चेज करने को मिलता है, जिसको वह आसानी से हासिल करती हुई दिखती हैं और इसी कारण हम आपको इस आर्टिकल में आईपीएलम में सफल रन चेज के बारे में बताने जा रहे हैं।

1 – राजस्थान रॉयल्स बनाम डेक्कन चार्जर्स ( पहला आईपीएल सीजन साल 2008)

लगभग 12 साल बीत जाने के बाद भी आईपीएल के पहले सीजन का यह मैच अभी भी सबसे अधिक रनों का सफल पीछा करने के मामले में पहले स्थान पर बना हुआ है, जिसमें राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 215 रनों के लक्ष्य का पीछा बड़ी ही आसानी के साथ किया था। डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ मैच में राजस्थान की टीम को पहले गेंदबाज़ी करने का मौका मिला लेकिन टीम के गेंदबाज़ो जो उतने अनुभवी नहीं थे, उसकी कमी का लाभ डेक्कन चार्जर्स ने पूरी तरह से उठाया।

राजस्थान रॉयल्स की टीम के गेंदबाज़ो ने डेक्कन चार्जर्स के शुरुआती बल्लेबाज़ो को अधिक तेजी के साथ रन नहीं बनाने दिए लेकिन इसके बाद मध्यक्रम में बल्लेबाज़ी करने के लिए उतरे पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स ने 53 गेंदो में 117 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर सभी को अचम्भे में डाल दिया था और इसी कारण डेक्कन चार्जर्स की टीम ने 20 ओवर खत्म होने के बाद स्कोरबोर्ड पर 215 रन टांग दिए थे।

इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करना राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए आसान काम नहीं था और टीम ने शुरू में ही ओपनिंग बल्लेबाज़ कामरान अकमल का विकेट भी गवां दिया था, जिसके बाद ग्रीम स्मिथ और यूसुफ पठान के बीच में हुई 98 रनों की साझेदारी ने एकबार फिर से राजस्थान की टीम को मैच में वापस ला दिया था।

युसूफ पठान ने मैच में जहां 28 गेंदो में 61 रनों की पारी खेली तो वहीं साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व कप्तान स्मिथ ने 45 गेंदो में 71 रनों की पारी खेली और इन दोनों के ऑउट होने के बाद मोहम्मद कैफ ने भी 16 गेंदो में 34 रनों की पारी खेलकर टीम को मैच में लगातार बनाये रखने का काम किया जिसके बाद अंतिम ओवर में कप्तान शेन वार्न ने जीत के लिए दरकार 17 रन बनाकर जहां टीम को जीत दिलाई तो वहीं आईपीएल में सबसे अधिक रनों के लक्ष्य का सफल चेज करने वाली टीम भी बन गयी।


2 – दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम गुजरात लायंस ( 10 वां आईपीएल सीजन साल 2017)

आईपीएल के इतिहास में जो दूसरा सबसे अधिक रनो का सफल पीछा करने वाला मैच है, वह साल 2017 के आईपीएल सीजन में देखने को मिला जो दिल्ली डेयरडेविल्स और गुजरात लायंस टीम के बीच में खेला गया था। जहां गुजरात की टीम के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं था, तो वहीं दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने इस मैच में जीत हासिल करके आग में घी डालने का काम किया।

पहले बल्लेबाज़ी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात लायंस टीम के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम के दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाज़ पहले 2 ओवर में ही पवेलियन लौट चुके थे, लेकिन इसके बाद सुरेश रैना और दिनेश कार्तिक ने टीम को संभालने का काम करते हुए शानदार साझेदारी की जिसमें रैना ने 43 गेंदो में 77 रनों की पारी खेली तो वहीं दिनेश कार्तिक ने 34 गेंदो में 65 रनों की और इस कारण गुजरात लायंस की टीम 20 ओवरो में 7 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाने में सफल हो सकी।

दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के लिए भी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान करुण नायर जल्दी ही पवेलियन लौट गए लेकिन इसके बाद 2 युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और रिषभ पंत ने टीम को संभालने का कम किया और मैच में वापस लेकर आये जहां पंत ने अधिक आक्रमकता दिखाते हुए 43 गेंदो में 97 रनों की पारी खेली तो वहीं संजू सैमसन ने 31 गेंदो में 61 रनों की पारी खेलकर टीम को 15 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की।


3 – किंग्स इलेवन पंजाब बनाम सनराइजर्स हैदराबाद ( 8 वां आईपीएल सीजन साल 2014)

साल 2014 के आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद टीम की बल्लेबाज़ी क्रम पर यदि एक नजर डाली जाए को वह पूरी तरह से सबसे खतरनाक दिखाई देता था और डेविड वार्नर की कप्तानी में खेलने वाली टीम के लिए यह भी उन मैचो में से एक मैच था, जहां पर टीम ने स्कोरबोर्ड पर एक बड़ा स्कोर टांग दिया था।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए आये ऐरन फिंच और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 88 रनों की तेज साझेदारी की जिसके बाद दोनों ही 10 ओवर खत्म होने के बाद पवेलियन लौट चुके थे, लेकिन क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे कप्तान डेविड वार्नर ने 23 गेंदो में 44 रनों की पारी खेलकर टीम को 20 ओवरो के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 205 के स्कोर पर पहुंचा दिया था।

वहीं किंग्स इलेवन पंजाब टीम के बल्लेबाज़ी क्रम में भी शानदार खिलाड़ी मौजूद थे, लेकिन टीम ने जल्द ही वीरेंद्र सहवाग का विकेट गवां दिया लेकिन रिद्धिमान साहा और मनन वोहरा के बीच हुई साझेदारी ने टीम को मैच में वापस ला दिया था, क्योंकि दोनों ने मिलकर 9.1 ओवर में टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 125 रन पहुंचा दिया था और यहां से मेक्सवेल, डेविड मिलर और जॉर्ज बैली के लिए टीम को जीत दिलाना बेहद ही आसान काम था, क्योंकि तीनों ही शानदार फार्म में उस समय चल रहे थे।


4 – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( 5 वां आईपीएल सीजन, साल 2012)

इंडियन प्रीमियर लीग में कुछ टीमों के बीच होने वाले मैचो को लेकर हर फैन की निगाहें टिकी रहती हैं, जिसका एक उदाहरण चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर के बीच होने वाला मैच क्योंकि दोनों ही टीमों में एक से एक मैच विनर खिलाड़ी हर सीजन में देखने को मिल जाते हैं, जिसके बाद मैच के परिणाम को लेकर अंदाजा लगाना किसी के लिए आसान काम नहीं होता है।

आईपीएल के 5 वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने सीएसके के खिलाफ एक मैच में 8 विकेट के नुकसान पर 205 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया था, जिसमें क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल की शानदार ओपनिंग साझेदारी के बाद कप्तान विराट कोहली की 57 रनों की पारी शामिल है, जिससे टीम 200 से अधिक का स्कोर बना सकी।

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए शुरुआत काफी सधी हुई की जिसके बाद सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी की बीच हुई साझेदारी ने चेन्नई सुपर किंग्स को मैच में वापस लेकर आने का काम किया लेकिन इसके बावजूद सीएसके को अंतिम के 2 ओवरो में 43 रनों की दरकार थी और मैच पूरी तरह से आरसीबी की मुठ्ठी में दिख रहा था।

लेकिन पारी का 19 वां ओवर करने के लिए आये विराट कोहली के उस ओवर में बल्लेबाजी कर रहे मोर्नी मोर्कल ने 28 रन मारकर मैच की तस्वीर को पूरी तरह से बदलकर रख दिया और इसके बाद आखिरी ओवर में रवींद्र जडेजा ने लास्ट गेंद पर बाउंड्री लगाकर टीम को जीत दिलाने का काम किया।


5 – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( 11 वां आईपीएल सीजन, साल 2018)

6 साल के बाद एकबार फिर से आईपीएल में इन दोनों ही टीमों के बीच इतिहास को जैसे दोहराते हुए देखा गया क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने एकबार फिर से स्कोर बोर्ड पर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बड़ा स्कोर टांग दिया था, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने उसे हासिल करके आईपीएल इतिहास का 5 वां सबसे सफल रन चेज बना दिया।

कप्तान विराट कोहली के जल्दी ऑउट हो जाने के बाद भी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 37 गेंदो में 53 रनों की शानदार पारी खेली जिसके बाद डी विलियर्स ने पारी को गति देने का काम करते हुए सिर्फ 30 गेंदो में 68 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम का स्कोर 20 ओवरो में 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन पहुंचा दिया।

इसके स्कोर के जवाब में पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही और शेन वॉट्सन का विकेट टीम ने जल्दी ही गवां दिया लेकिन अंबाती रायडू ने 53 गेंदो में 82 रनों की पारी खेलकर टीम को लगातार मैच में बनाये रखने का काम किया और इसके बाद सीएसके टीम के कप्तान धोनी का ने 34 गेंदो में 70 रनों की नाबाद पारी खेलकर आरसीबी को जीतते हुए मैच में हार का स्वाद चखाने का काम किया।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago