IPL me Sabse Khatarnak Fielder: इंडियन प्रीमियर लीग का 13 वां सीजन शुरु होने में अब अधिक समय नहीं बचा है और इसी कारण इसमें हिस्सा लेने वाली सभी 8 टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रुप देने में लगी हुई हैं। जहां 19 दिसंबर 2019 को कोलकाता में इस सीजन के लिए ऑक्शन प्रक्रिया भी संपन्न करवाई जा चुकी है, जिसमें कुछ नये खिलाड़ी जहां टीमों में शामिल हुए हैं, तो वहीं कुछ पुराने खिलाड़ी दूसरी टीम से खेलते हुए दिखने वाले हैं।
क्रिकेट वर्ल्ड की सबसे बड़ी टी20 लीग IPL जहां गेंदबाजो और बल्लेबाज़ो के प्रदर्शन को लेकर सभी की नजरे टिकी रहती हैं, तो फील्डरों के प्रदर्शन को लेकर भी कई बार टीमें कड़े फैसले लेती हुई दिखाई देती हैं, जिसमें एक खिलाड़ी यदि शानदार फील्डर भी है, तो उससे टीम को काफी लाभ होता है, क्योंकि शॉर्टर फार्मेट होने की वजह से एक-एक रन काफी महत्तवपूर्ण हो जाता है। जिसके बाद हम आपको इस आर्टिकल में IPL में खेलने वाले 5 सबसे खतरनाक खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
5 – ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स, कुल कैच – 74)
IPL में काफी कम ही विदेशी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन का डंका लगातार बजा सके हैं, जिसमें एक नाम वेस्टइंडीज़ से आने वाले दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो जो टीम के लिए बल्ले और गेंद से योगदान देने के साथ फील्डिंग में भी काफी महत्तवपूर्ण खिलाड़ी साबित होते हैं और इसी कारण भारत में भी उनके कई फैन देखने को मिल जाते हैं, जो ब्रावो के खेल को देखने के लिए स्टेडियम तक खिचे चले जाते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा पिछले कई IPL सीजन से रहने वाले ड्वेन ब्रावो वैसे तो मिड विकेट या कवर के क्षेत्र में फील्डिंग करते हुए दिखाई दे जाते हैं, लेकिन जरुरत पड़ने पर वह डीप में भी फील्डिंग कर सकते हैं, जहां पर वह असाधारण कैच पकड़ने के साथ तेज थ्रो करके विपक्षी टीम के बल्लेबाज़ो को रन ऑउट कर सकते हैं। IPL में ब्रावो सबसे खतरनाक फील्डरों में 5 वें नंबर पर हैं, जिसमें उनके नाम पर 74 कैच दर्ज हैं।
4 – कायरन पोलार्ड (मुम्बई इंडियं, कुल कैच – 82)
अभी तक IPL में काफी कम ही खिलाड़ी ऐसे देखने को मिले हैं, जिन्होंने अपना IPL डेब्यू जिस टीम के साथ किया था, वह उसी से खेलते हुए चले आ रहे हैं, जिसमें एक नाम वेस्टइंडीज़ से ही आने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी कायरन पोलार्ड का है, जो मुम्बई इंडियंस टीम का एक महत्तवपूर्ण हिस्सा हैं।
कायरन पोलार्ड जहां टीम के लिए निचले क्रम में तेज रन बनाने की जिम्मेदारी को निभाते हैं, तो वहीं गेंदबाज़ी में भी टीम के लिए काम आते हैं, इसके अलावा पोलार्ड एक शानदार फील्डर भी हैं, जिस कारण बल्लेबाज़ गेंद को उनकी तरफ मारने से एक बार सोचता जरुर हैं। मुम्बई इंडियंस की टीम भी पोलार्ड की इस क्षमता को देखते हुए फील्डिंग में उन्हें महत्तपूर्ण पोजीशन पर लगाती है, ताकि उनका पूरी तरह से उपयोग किया जा सके। पोलार्ड के नाम पर IPL में 82 कैच लेने का रिकॉर्ड अभी तक दर्ज है।
3 – रोहित शर्मा (मुम्बई इंडियंस, कुल कैच – 83)
IPL me Sabse Khatarnak Fielder: कई क्रिकेट फैन इस नाम को लेकर विवाद कर सकते हैं, कि रोहित शर्मा उतने शानदार फील्डर नहीं है, लेकिन इस खिलाड़ी ने यहां भी सभी को लगातार गलत साबित करने का काम किया। IPL में मुम्बई इंडियंस टीम को 4 बार विजेता बनाकर सबसे सफल टीम बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने ना सिर्फ बल्ले से टीम को योगदान दिया है, बल्कि एक फील्डर के तौर पर भी वह टीम के लिए बेहद अहम भूमिका निभाते हैं।
रोहित शर्मा अधिकतर कवर के क्षेत्र में या मिड ऑन में फील्डिंग करते हुए दिखाई दे जाते हैं, जहां से वह आसानी से बल्लेबाज़ो को रन चुराने नहीं देते हैं और इसके अलावा वह एक शानदार स्लिप फील्डर भी हैं। रोहित ने IPL में अभी तक 83 कैच पकड़कर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।
2 – एबी डी विलियर्स (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कुल कैच – 84)
इस नाम को लेकर किसी को बिल्कुल भी संदेह नहीं होगा क्योंकि एबी डी विलियर्स को 360 डिग्री का नाम देने वालों ने कहीं भी गलत नहीं किया क्योंकि डी विलियर्स जिस तरह से बल्लेबाज़ी करते हुए किसी भी गेंद को मैदान के किसी भी कोने में मारने का हुनर रखते हैं, तो वहीं फील्डिंग में भी वह कुछ ऐसा ही करते हुए दिखाई देते हैं।
डी विलियर्स की फील्डिंग का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं, कि उन्होंने एक मैच के दौरान हवा में उछलते हुए एक ऐसा कैच लपका था, जिसको सभी छक्का मान चुके थे, लेकिन डी विलियर्स की हवा में उछलने वाली टाइमिंग को देखने के बाद सभी ने उनकी तुलना सुपरमैन तक से कर दी थी। डी विलियर्स ने IPL में अभी तक 84 कैच लपके हैं और इसी कारण वह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।
1 – सुरेश रैना (चेन्नई सुपर किंग्स, कुल कैच – 102)
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए महेंद्र सिंह धोनी के बाद जो खिलाड़ी सबसे अधिक अहमियत रखता है, वह सुरेश रैना हैं, जो टीम के लिए पहले सीजन से लेकर अभी तक नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी करते हुए कई अहम मैचो में जीत दिलाने का काम किया है और इसी कारण वह IPL के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक माने जाने के साथ IPL में सबसे अधिक रन बनाने वाले लिस्ट में विराट कोहली के बाद दूसरे स्थान पर हैं।
सुरेश रैना ने अपने 12 साल लम्ब IPL करियर में 100 से अधिक कैच पकड़ने वाले एकलौते फील्डर हैं और इसी कारण वह सबसे खतरनाक फील्डरो में एक माने जाते हैं। रैना ने अपनी फील्डिंग का नमूना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी दर्शाया है, जिसमें वह एक शानकार कैच पकड़ने से लेकर विकटों में सीधा थ्रो मारकर टीम को महत्तवपूर्ण समय पर विकेट दिलाने का काम करते हैं। 33 साल की उम्र हो जाने के बाद सुरेश रैना बाकी किसी भी युवा खिलाड़ी से अभी भी कहीं अधिक फिट दिखाई देते हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…